Thu Oct 8, 2026 | 08:59 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shireen Furtado , Sr. Consultant – Medical & Cosmetic Dermatology

क्या गर्म पानी से नहाने से स्किन बैरियर को नुकसान पहुंच सकता है? बता रहीं है डर्मेटोलॉजिस्ट

गर्म पानी से नहाना आरामदायक लग सकता है, लेकिन यह स्किन के नेचुरल ऑयल्स को हटाकर स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे स्किन के ड्राई होने, सेंसिटिव होने और खुजलीदार हो सकती है।
क्या गर्म पानी से नहाने से स्किन बैरियर को नुकसान पहुंच सकता है? बता रहीं है डर्मेटोलॉजिस्टक्या गर्म पानी से नहाने से स्किन बैरियर को नुकसान पहुंच सकता है? बता रहीं है डर्मेटोलॉजिस्ट

कई लोग दिनभर की थकान के बाद गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। इससे कई लोगों को रिलैक्स महसूस होता है और स्ट्रेस को कम करने में भी मदद मिलती है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि ये आदत आपको आराम तो देती है पर इससे स्किन के स्वास्थ्य पर धीरे-धीरे बुरा असर हो सकता है, जिसके कारण स्किन से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ने लगता है। ऐसे में आइए Dr. Shireen Furtado, Sr. Consultant - Medical & Cosmetic Dermatology, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें इस बारे में।

क्या गर्म पानी से नहाने से स्किन बैरियर डैमेज हो सकती है?

डॉ. शिरीन के अनुसार, "हां, बार-बार गर्म पानी से नहाने से स्किन बैरियर को नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि बहुत गर्म पानी से नहाने से यह स्किन के उन नेचुरल ऑयल्स को हटा देता है, जो स्किन की सुरक्षा करते हैं और त्वचा के अंदर नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं। बता दें, ये ऑयल्स एक जरूरी प्रोटेक्टिव लेयर बनाते हैं, जो पानी की अधिक कमी को रोकते हैं और त्वचा को बैक्टीरिया, एलर्जन, प्रदूषण और अन्य पर्यावरणीय परेशानियों से बचाते हैं।"

डॉ. शिरीन आगे कहती हैं, "जब स्किन बैरियर कमजोर हो जाती है, तो त्वचा अपनी नमी को खो देती है और इसके कारण लोगों को स्किन के ड्राई होने, खुरदरी, खुजली, रेड, सेंसिटिव और पपड़ीदार महसूस होने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।"

साल 2022 में Journal of Clinical Medicine में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, तेज गर्म पानी से और गर्म तापमान हमारे स्किन बैरियर पर असर डालता है। गर्म पानी के कारण ये कमजोर हो सकती है, साथ ही स्किन का नुकसान और भी ज्यादा हो सकता है। इससे स्किन से पानी उड़ने की स्पीड बढ़ जाती है। इसके अलावा, त्वचा के लाल होने, नमी कम होने और स्किन एलर्जी होने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या रूखी त्वचा की नमी लौटाने के लिए नारियल का तेल काफी है? डॉक्टर से जानें

can hot showers damage your skin barrier dermatologist explains 01 (6)can hot showers damage your skin barrier dermatologist explains 01 (6)

किन लोगों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए?

डॉ. शिरीन के अनुसार, कुछ लोगों की स्किन पहले से ही ज्यादा सेंसिटिव होती है। ऐसे में एक्जिमा, सोरायसिस, डायबिटीज या नेचुरली ड्राई स्किन वाले लोगों में त्वचा में नमी पहले से कम होती है। इन लोगों के बहुत तेज गर्म पानी से नहाने से इन समस्याओं के लक्षण और ज्यादा बढ़ सकते हैं।

गर्म पानी का त्वचा पर असर

डॉ. शिरीन आगे कहती हैं, तेज गर्म पानी से नहाने से स्किन में ब्लड फ्लो भी बढ़ जाता है, जिससे कुछ टाइम के लिए स्किन में गर्म और आरामदायक महसूस हो सकता है, लेकिन अगर ऐसा बार-बार किया जाए तो समय के साथ स्किन बैरियर के कमजोर होने और जलन बढ़ने या स्किन के सेंसिटिव होने की समस्या हो सकती है।

हार्ड साबुन से होती है परेशानी

डॉ. शिरीन के अनुसार, गर्म पानी के साथ तेज असर वाले साबुन का इस्तेमाल करने से स्किन के प्रोटेक्टिव ऑयल्स हट सकते हैं, जिससे स्किन के ड्राई होने और सेंसिटिव होने जैसी समस्याएं ज्यादा गंभीर हो सकती है। इस दौरान ऐसे हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करें, जिनको स्किन बेहतर माना जाता है। ये स्किन को साफ करते हैं और स्किन को ज्यादा ड्राई नहीं बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज के कारण स्किन ड्राई हो सकती है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

स्किन बैरियर को सेफ रखने के लिए क्या करें?

डॉ. शिरीन बताती हैं, स्किन बैरियर को सेफ और हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ आसान आदतों को अपनाया जा सकता है। इससे स्किन की समस्याएं कम हो सकती हैं।

  • नहाने के लिए बहुत ज्यादा गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
  • शॉवर का समय लगभग पांच से दस मिनट तक ही रखें।
  • स्किन को साफ करने के लिए हल्के और बिना खुशबू वाले क्लींजर का इस्तेमाल करें। ये स्किन को ज्यादा ड्राई नहीं करते हैं।
  • नहाने के बाद स्किन को तौलिए से जोर-जोर से न रगड़ें।
  • नहाने के बाद स्किन को सॉफ्ट तौलिए से धीरे-धीरे पोंछें।
  • त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए स्किन के थोड़ा गीला रहने पर तुरंत मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • जो लोग एक्सरसाइज के बाद नहाते हैं, उन्हें भी बहुत गर्म पानी के इस्तेमाल से बचना चाहिए, क्योंकि स्किन पहले से ही गर्म होती है, जिससे ये और भी ज्यादा नमी खो सकती है।

रोज की अच्छी आदतों को अपनाएं

डॉ. शिरीन आगे कहती हैं, स्किन को हेल्दी रखने के लिए इन आदतों को अपनाने के अलावा, दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और स्किन केयर का सही रूटीन बनाए रखें। ऐसा करने से स्किन बैरियर को बनाए रखना और त्वचा को रूखेपन से बचाने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

गर्म पानी से नहाना रिलैक्सिंग लग सकता है, लेकिन इसकी ज्यादा आदत स्किन बैरियर को कमजोर कर सकती है, दिसके कारण स्किन के ड्राई होने, खुजली होने, स्किन के सेंसिटिव होने, जलन होने और त्वचा के बेजान नजर आने की समस्या होने लगती है। ऐसे में स्किन बैरियर को सेफ रखने के लिए नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करें, नहाने के तुरंत बाद स्किन को मॉइस्चराइज करें और नियमित रूप से स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें। इससे त्वचा में नमी बनाए रखने, स्किन को सॉफ्ट होने, स्किन को हाइड्रेट रखने, मजबूत रखने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, ड्राई स्किन या स्किन से जुड़ी कोई भी परेशान महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि समय रहने, स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • स्किन बैरियर की मरम्मत कैसे करें?

    स्किन बैरियर को रिपेयर करने के लिए स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें, सनस्क्रीन या मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, हार्श प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें, स्क्रब का इस्तेमाल न करें, शरीर को हाइड्रेट रखें और हेल्दी डाइट लें।
  • स्किन बैरियर के कमजोर होने के क्या लक्षण हैं?

    स्किन बैरियर के कमजोर होने पर त्वचा में नमी खोने, स्किन के बाहरी चीजों के प्रति सेंसिटिव होने, जलन होने, चुभन होने, रेड होने, खुजली होने, पपड़ी जमने, मुंहासे, ड्राइनेस, खिंचाव और सूजन आने की समस्या हो सकती है। 

Read Next

→ क्या पेट की सेहत का हो सकता है स्किन पर असर? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 29, 2026 12:48 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Shireen Furtado