रोजाना चेहरा धोना बहुत जरूरी होता है लेकिन क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि चेहरा धोने के तुरंत बाद स्किन लाल हो जाती है और उसमें खिंचाव महसूस होने लगता है? कई बार स्किन इतनी ड्राई हो जाती है कि हंसने या मुंह खोलने पर भी खिंचाव महसूस होता है। कुछ लोगों को इसके साथ जलन, खुजली और छोटे-छोटे दाने भी दिखाई देते हैं। यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, स्किन हेल्थ केवल चेहरे को साफ रखने पर निर्भर नहीं करती, बल्कि उसकी नेचुरल नमी और प्रोटेक्टिव लेयर को बनाए रखना भी जरूरी है। हार्श फेस वॉश, बार-बार चेहरा धोना, स्क्रब का ज्यादा इस्तेमाल और कुछ स्किन संबंधी समस्याएं इस बैलेंस को बिगाड़ सकती हैं, जिसके कारण स्किन लाल और खिंची-खिंची हो सकती है।
चेहरा धोने के बाद स्किन लाल और टाइट क्यों होती है?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, बहुत ज्यादा एक्सफोलिएशन, तेज स्क्रब और कई तरह के एक्टिव स्किन केयर प्रोडक्ट्स का एक साथ इस्तेमाल करने से भी स्किन बैरियर प्रभावित हो सकता है। ऐसी स्थिति में स्किन को आराम देना और उसकी नमी बनाए रखना जरूरी है।
1. गलत फेस वॉश का इस्तेमाल करना
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा बताती हैं कि हर फेस वॉश हर तरह की स्किन के लिए सही नहीं होता है। अगर आपका फेस वॉश बहुत हार्श है या उसमें ऐसे तत्व हैं जो स्किन को ड्राई बना देते हैं, तो चेहरा धोने के बाद खिंचाव और लालिमा महसूस हो सकती है। खासकर ड्राई और सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को ऐसे प्रोडक्ट्स से परेशानी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए माइल्ड, खुशबू रहित फेस वॉश चुनें। चेहरा धोने के बाद अगर रोजाना जलन, लालिमा या ड्राईनेस होती है, तो उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल बंद करके डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए वायरल हुआ 'ब्लैक मिल्क' क्या वाकई असरदार है? बता रहे हैं डॉक्टर
2. गर्म पानी से चेहरा धोना
सर्दियों में गर्म पानी से चेहरा धोना अच्छा लग सकता है, लेकिन बहुत गर्म पानी स्किन की नेचुरल चिकनाई को कम कर सकती है। इससे स्किन में ड्राईनेस और खिंचाव बढ़ सकता है। गर्म पानी सेंसिटिव स्किन में लालिमा को भी बढ़ा सकता है। इसलिए चेहरा धोने के लिए नॉर्मल या हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। चेहरा साफ करने के बाद तौलिए से स्किन को जोर-जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाएं।
3. सेंसिटिव स्किन
अगर चेहरा धोने के बाद बार-बार लालिमा, जलन और खुजली होती है, तो इसके पीछे सेंसिटिव स्किन, किसी स्किन केयर प्रोडक्ट से एलर्जी हो सकती है। कुछ लोगों में रोजेशिया जैसी स्किन संबंधी समस्या के कारण भी चेहरा लाल हो सकता है। यदि लालिमा लंबे समय तक बनी रहती है, स्किन पर पपड़ी पड़ती है या जलन बढ़ती जाती है, तो इसे नॉर्मल ड्राईनेस समझकर नजरअंदाज न करें। सही कारण जानने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट से चेकअप कराना जरूरी है।
Why Skin Feels Tight After faceWash
चेहरा धोने के बाद क्या लगाएं?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि चेहरा धोने के बाद स्किन में नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर लगाना फायदेमंद होता है। ऐसा मॉइश्चराइजर चुनें जिसमें ग्लिसरीन या हायलूरोनिक एसिड जैसे नमी बनाए रखने वाले तत्व हों। बेहतर रिजल्ट के लिए चेहरा धोने के बाद स्किन हल्की नम रहते ही मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं। इसके अलावा, कुछ समय के लिए स्क्रब और रेटिनॉल जैसे एक्टिव प्रोडक्ट्स से बचें, खासकर तब जब स्किन में जलन या लालिमा हो रही हो। दिन के समय में सनस्क्रीन जरूर लगाएं, इससे स्किन सही रहती है।
इसे भी पढ़ें: पिंपल हटाने से लेकर ऑयली स्किन तक के लिए फायदेमंद है लौंग का पानी, जानें लगाने और बनाने का सही तरीका
साल 2004 में Dermatologic Therapy जर्नल में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, अच्छे क्लींजर केवल स्किन की सफाई नहीं करते, बल्कि उसे नमी और प्रोटेक्शन भी देते हैं। हार्श सर्फेक्टेंट स्किन के नेचुरल प्रोटीन और लिपिड को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे स्किन ड्राई और सेंसिटिव हो जाती है। इसलिए, कम नुकसान पहुंचाने वाले सर्फेक्टेंट और स्किन के अनुकूल (pH 5.5) क्लींजर का उपयोग करना चाहिए।
निष्कर्ष
चेहरा धोने के बाद स्किन का लाल होना और खिंचाव महसूस होना स्किन में नमी की कमी, गलत फेस वॉश, गर्म पानी या कमजोर स्किन बैरियर का संकेत हो सकता है। इससे बचने के लिए माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें, गर्म पानी से बचें और चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। अगर परेशानी बार-बार होती है या लालिमा और जलन लंबे समय तक बनी रहती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या सिर्फ पानी से चेहरा धोना सही है?
हल्की सफाई के लिए पानी सही हो सकता है, लेकिन यह स्किन से एक्स्ट्रा तेल, सनस्क्रीन और मेकअप को पूरी तरह नहीं हटा पाता। इसलिए जरूरत के अनुसार माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करना बेहतर है।क्या चेहरे पर बर्फ लगाने से लालिमा कम होती है?
ठंडक से कुछ समय के लिए आराम मिल सकता है, लेकिन सीधे बर्फ लगाने से स्किन में जलन या नुकसान हो सकता है। इसके बजाय साफ, ठंडे कपड़े से हल्की सिकाई कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 20, 2026 17:30 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Padmaja
