Thu Oct 15, 2026 | 07:35 AM IST

Medically Reviewed by Dr Shireen Furtado , Sr. Consultant – Medical & Cosmetic Dermatology

सुबह उठते ही चेहरा खिंचा-खिंचा क्यों लगता है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

सुबह उठने पर चेहरे में खिंचाव या रूखेपन के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें मांसपेशियों की स्थिति, डिहाइड्रेशन और मुंह खोलकर सोना शामिल हैं। इससे बचाव के लिए कुछ अच्छी आदतों को अपनाया जा सकता है।
सुबह उठते ही चेहरा खिंचा-खिंचा क्यों लगता है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानेंसुबह उठते ही चेहरा खिंचा-खिंचा क्यों लगता है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

सुबह उठने के बाद कई बार लोगों को स्किन के ज्यादा ड्राई होने और खिंचाव महसूस होने की समस्या हो सकती है। कई बार यह एहसास कुछ देर में कम हो जाता है और कई मामले में लोगों को ऐसा बार-बार महसूस होता है। चेहरे में होने वाली ऐसी परेशानी के पीछे रोज की कुछ आदतें और नींद से जुड़ी स्थितियां हो सकती हैं। ऐसे में अगर यह समस्या बनी रहती है, तो इसके कारणों को जानना जरूरी है। ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Shireen Furtado, Sr. Consultant - Medical & Cosmetic Dermatology, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।

सुबह उठने पर स्किन टाइट क्यों होने लगती है?

डॉ. शिरीन के अनुसार, सोकर उठने के बाद चेहरे में हल्की सूजन, अकड़न और खिंचाव की समस्या मांसपेशियों की स्थिति, शरीर में पानी की कमी, मुंह खोलकर सोने, दांत पीसने, ठंडी हवा, नाक बंद होने पर मुंह से सांस लेने, एलर्जी और ठंड से नींद न आने के कारण महसूस हो सकता है।

1. चेहरे की मांसपेशियों की स्थिति के कारण

सोते समय चेहरे की मांसपेशियां और जबड़ा एक ही स्थिति में रहते हैं। इसके कारण मांसपेशियां और जबड़े लंबे समय तक इनएक्टिव रहते हैं। इसके कारण सुबह उठने पर व्यक्ति को चेहरे में स्ट्रेस, खिंचाव या अकड़न का एहसास कुछ देर के लिए होता है।

इसे भी पढ़ें: मौसम बदलते ही स्किन ड्राई क्यों होने लगती है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

2. डिहाइड्रेशन के कारण

रातभर में कई घंटों तक पानी नहीं पीने के कारण व्यक्ति के शरीर में हल्की डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी होने लगती है, जिससे त्वचा सूखी या खिंची हुई लग सकती है। ऐसे में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पीने की आदत को अपनाना फायदेमंद है। हालांकि, हर व्यक्ति में पानी की जरूरत अलग-अलग हो सकती है।

साल 2018 में Skin Research and Technologyमें प्रकाशित सिस्टमेटिक रिव्यू के अनुसार,  खाने-पीने में पानी की मात्रा बढ़ाने से त्वचा की ऊपरी परत (स्ट्रेटम कॉर्नियम) में नमी बढ़ सकती है, खासकर उन लोगों में जो पहले से कम पानी पीते हैं। इससे स्किन की ड्राईनेस और खुरदरेपन के लक्षण कम हुए। 

why do urge to go back to sleep in the morning 1why do urge to go back to sleep in the morning 1

3. मुंह खोलकर सोने की आदत

कुछ लोग सोते समय मुंह खोलकर सोते हैं और मुंह से सांस लेते हैं। ऐसा अक्सर नाक बंद होने या अन्य कारणों से हो सकता है। लंबे समय तक मुंह से सांस लेने पर होंठ और चेहरे की त्वचा सूख सकती है, जबकि ठंडी या ड्राई हवा इस एहसास को और बढ़ा सकती है। सुबह उठने पर इससे त्वचा में खिंचाव या मुंह के आस-पास असहजता महसूस हो सकती है।

4. दांत पीसना और जबड़े को कसकर रखना

कई बार रात में सोते समय दांत पीसने या जबड़े को अनजाने में कसकर रखने की आदत के कारण भी सुबह चेहरे में खिंचाव की समस्या हो सकती है, जिससे जबड़े, गालों या कनपटी में तनाव या दर्द महसूस हो सकता है।

5. ठंडी और ड्राई हवा के कारण

कई बार लोग गर्मी या सर्दी से बचने के लिए एसी या हीटर जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इनका इस्तेमाल करने से कमरे की हवा ठंडी या ड्राई हो सकती है, जिसका असर स्किन पर भी होता है। इससे त्वचा में नमी कम होने लगती है। ऐसे में सुबह उठने पर चेहरे की त्वचा ज्यादा ड्राई, खिंची हुई और कसी हुई महसूस हो सकती है।

ऐसे में स्किन को नियमित रूप से मॉइस्चराइज रखना जरूरी हो जाता है, खासकर अगर व्यक्ति की स्किन पहले से ड्राई रहती है।

इसे भी पढ़ें: कहीं आपकी ड्राई स्किन का कारण कम पानी पीने की आदत तो नहीं? डर्मेटोलॉलिज्ट से समझें पूरा साइंस

6. नाक बंद होना, एलर्जी या खराब नींद

नाक बंद होने, एलर्जी और खराब नींद होने के कारण व्यक्ति सोते समय मुंह से सांस लेता है। इसके कारण चेहरे में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, सोते समय शरीर में फ्लूइड के नॉर्मल बदलाव से चेहरे पर हल्की सूजन आ सकती है, जिससे कभी-कभी दबाव या खिंचाव महसूस हो सकता है।

चेहरे के खिंचाव को कम करने के लिए क्या करें?

डॉ. शिरीन आगे बताती हैं, अगर सुबह चेहरे पर हल्का और टेंपररी खिंचाव महसूस होता है, तो कुछ उपायों को अपनाने से राहत मिल सकती है। जैसे -

  • दिनभर में पर्याप्त पानी पीने की कोशिश करें।
  • स्किन के ड्राई होने पर हल्के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
  • सोने से पहले जबड़े को कसकर रखने से बचें।
  • नाक बंद रहने की समस्या हो तो उसके सही कारण और इलाज के लिए डॉक्टर से सलाह लें।
  • रात में ज्यादा अल्कोहल के सेवन से बचें।
  • सुबह उठने पर चेहरे और जबड़े को बिना जोर लगाए इसको आराम दें।

इन उपायों का अपनाने से परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है। लगातार समस्या होने पर घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. शिरीन कहती हैं, अगर खिंचाव लगातार बना रहे या बढ़ता जाए, तो डॉक्टर से जांच कराएं, खासकर अगर यह चेहरे की एक ही तरफ हो या इसके साथ चेहरे में कमजोरी, सुन्नपन, तेज सिरदर्द, सूजन, बोलने में परेशानी, देखने में बदलाव या निगलने में परेशानी जैसे लक्षण हों, क्योंकि ये लक्षण किसी ऐसी स्थिति का संकेत हो सकते हैं, जिसके लिए तुरंत मेडिकल इलाज की जरूरत होती है।

निष्कर्ष

सुबह उठने के बाद चेहरे पर हल्का खिंचाव या अकड़न कई आम कारणों से हो सकता है। लंबे समय तक एक ही स्थिति में सोना, शरीर में हल्की पानी की कमी, मुंह खोलकर सोना, ठंडी या सूखी हवा और रात में जबड़े को कसकर रखना इसके कारणों में शामिल हैं। नाक बंद होना, एलर्जी और सुबह की हल्की सूजन से भी चेहरे पर खिंचाव महसूस हो सकता है।

अगर परेशानी थोड़े समय में ठीक हो जाती है, तो अपनी नींद, पानी पीने और स्किन की देखभाल जैसी आदतों पर ध्यान देना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन समस्या लगातार बनी रहे या इसके साथ चेहरे की कमजोरी, सुन्नपन, बोलने, देखने या निगलने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से तुरंत से सलाह लें। ताकि समय रहते इसके कारण का पता लगाकर इसका इलाज किया जा सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बहुत ज्यादा ड्राई स्किन हो तो क्या करना चाहिए?

    ड्राई स्किन की समस्या से राहत के लिए स्किन को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करें, गुनगुने पानी से सीमित समय के लिए नहाएं, केमिकल या खुशबू वाले साबुन का इस्तेमाल करने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं, माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें।
  • सुबह स्किन ड्राई क्यों होती है?

    रातभर में नमी की कमी होने, सीबम का प्रोडक्शन कम होने, एसी या हीटर का अधिक इस्तेमाल करने, गलत स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने, स्किन को मॉइस्चराइज न रखने और शरीर में पानी की कमी के कारण लोगों को सुबह के समय स्किन के ड्राई होने की समस्या हो सकती है। 

Read Next

→ क्या सनस्क्रीन लगाने से वाकई टैनिंग नहीं होती? खुद एक्सपर्ट से जानें इसे रोज लगाएं या नहीं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 26, 2026 14:28 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Aug 26, 2026 14:28 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Aug 26, 2026 14:28 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Shireen Furtado