हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए अक्सर लोग तरह-तरह की क्रीमों और फेस पैक्स का इस्तेमाल करते हैं। लोगों को मानना है कि इन चीजों का इस्तेमाल करने से त्वचा में नेचुरल निखार लाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है, लेकिन क्या वाकई में ऐसा है? हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि हेल्दी स्किन के लिए खून को साफ करना जरूरी है। इस बारे में हमने Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD- Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।
क्या हेल्दी स्किन के लिए क्रीम की जगह खून को साफ करना जरूर है?
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "साफ और चमकदार त्वचा पाने के लिए बहुत से लोग सिर्फ क्रीम, सीरम और फेस पैक्स लगाने पर ही ध्यान देते हैं। हालांकि स्किन केयर प्रोडक्ट्स त्वचा की दिखावट को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन हेल्दी स्किन इस बात पर भी निर्भर करती है कि शरीर के अंदर क्या हो रहा है। इसीलिए, सिर्फ क्रीम पर निर्भर रहने के बजाय, पूरी सेहत का ध्यान रखना और शरीर की नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया में मदद करना अक्सर ज्यादा जरूरी होता है।"
इसे भी पढ़ें: क्या बार-बार चेहरा धोने से ऑयली स्किन और खराब हो सकती है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें
ब्लड में टॉक्सिन्स स्किन को कैसे प्रभावित करते हैं?
डॉ. चांदनी जैन कहती हैं, "ब्लड प्यूरिफिकेशन यानी खून साफ करना आमतौर पर लिवर, किडनी और पाचन तंत्र के सही कामकाज के जरिए शरीर को हेल्दी रखने के लिए किया जाता है। ये अंग नेचुरली शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट्स और टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। जब किसी व्यक्ति की खान-पान की आदतें खराब होती हैं, डिहाइड्रेशन, नींद की कमी, स्ट्रेस या कुछ खास मेडिकल स्थितियां होती हैं, तो त्वचा पर मुंहासे, त्वचा का बेजान होना, पिगमेंटेशन या बार-बार दाने निकलने जैसी समस्याएं दिख सकती हैं।"
-1780768670305.jpg)
हेल्दी स्किन और खून को साफ करने के लिए क्या करें?
डॉ. चांदनी जैन के अनुसार, "हेल्दी स्किन और खून को साफ करने के लिए बैलेंस डाइट लें, रेगुलर एक्सरसाइज करें, भरपूर नींद लें और स्ट्रेस को मैनेज करें। इससे त्वचा का स्वास्थ दुरुस्त रहता है।"
हेल्दी डाइट लें
फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और भरपूर पानी वाली बैलेंस डाइट जरूरी विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स देती है, जो अंदर से स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
रेगुलर एक्सरसाइज करें
नियमित एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे ऑक्सीजन और पोषक तत्व स्किन के सेल्स तक ज्यादा असरदार तरीके से पहुंच पाते हैं।
भरपूर नींद लें और स्ट्रेस मैनेज करें
अच्छी नींद और स्ट्रेस को मैनेज करने से भी त्वचा की रंगत को साफ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिनभर AC की हवा में रहने से स्किन हो जाती है ड्राई? डॉक्टर से जानें मॉइश्चर को कैसे रखें लॉक
डॉ. चांदनी जैन बताती हैं, "क्रीम त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकती हैं, सूजन कम कर सकती हैं और खास समस्याओं को ठीक कर सकती हैं, लेकिन वे खराब सेहत की पूरी तरह भरपाई नहीं कर सकतीं। हेल्दी स्किन अक्सर स्वस्थ शरीर की निशानी होती है। इसलिए, सही स्किन केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के साथ-साथ लंबे समय तक स्किन की हेल्थ और नेचुरल चमक के लिए पोषण, हाइड्रेशन, नींद और हेल्दी लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है।"
निष्कर्ष
स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए ब्लड को साफ करना जरूरी है। ब्लड में टॉक्सिन्स के होने के कारण मुंहासे, पिगमेंटेशन, बार-बार दाने होने और त्वचा के बेजान होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ब्लड को साफ करने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। इसके लिए बैलेंस डाइट लें, रेगुलर एक्सरसाइज करें, भरपूर नींद लें और स्ट्रेस को मैनेज करें। ध्यान रहे, स्किन या स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
ग्लोइंग स्किन के लिए क्या करें?
ग्लोइंग स्किन के लिए नियमित रूप से स्किन को साफ करें, मॉइस्चराइज करें, सनस्क्रीन लगाएं, हेल्दी डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, स्ट्रेस कम करें और भरपूर नींद लें।ग्लोइंग स्किन के लिए क्या खाएं?
स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट में विटामिन सी, ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर अखरोट, अलसी, संतरा, नींबू, आंवला, बादाम, हरी सब्जियों और एवोकाडो से भरपूर फूड्स को खाएं। इनसे स्किन हेल्दी रहती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 06, 2026 23:29 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 06, 2026 23:29 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta