Mon Oct 12, 2026 | 05:15 AM IST

Medically Reviewed by Dr Rashmi Sharma , Dermatologist

चेहरे पर नींबू लगाना सही है या नुकसानदायक? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कौन सी गलती पड़ सकती है भारी

चेहरे पर नींबू सीधे लगाने से जलन, लालिमा और स्किन की सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। यहां जानिए, डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार इसे लगाने में कौन सी गलतियां बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
चेहरे पर नींबू लगाना सही है या नुकसानदायक? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कौन सी गलती पड़ सकती है भारी
चेहरे पर नींबू लगाना सही है या नुकसानदायक? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कौन सी गलती पड़ सकती है भारी

चेहरे पर नींबू अक्सर लोग ये सोचकर लगाते हैं कि इससे चेहरे में चमक आएगी। किसी को लगता है कि नींबू लगाने से चेहरा साफ और चमकदार दिखने लगता है, तो कुछ लोग इसे दाग-धब्बे और टैनिंग कम करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया पर भी नींबू को स्किन के लिए आसान और सस्ता उपाय बताने वाले कई नुस्खे मिल जाते हैं लेकिन क्या जो चीज खाने के लिए फायदेमंद है, उसे चेहरे पर लगाना भी उतना ही सुरक्षित है? KARA - Dermatology Solutions & Aesthetic Centre की फाउंडर और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा के अनुसार, चेहरे की स्किन शरीर के दूसरे हिस्सों की स्किन की तुलना में काफी सेंसिटिव होती है। नींबू में मौजूद नेचुरल एसिड कुछ लोगों की स्किन पर परेशानी पैदा कर सकता है।

चेहरे पर नींबू लगाना सही है या नुकसानदायक?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा के अनुसार, नींबू में सिट्रिक एसिड और विटामिन C जैसे तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सीधे नींबू का रस चेहरे पर लगाना स्किन के लिए सुरक्षित है।

  • नींबू का रस काफी अम्लीय होता है और इसे बिना किसी सही तरीके के चेहरे पर लगाने से स्किन की नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर प्रभावित हो सकती है।
  • इससे जलन, खुजली, ड्राईनेस या लालिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर रश्मि शर्मा के अनुसार, स्किन की जरूरत के हिसाब से तैयार किए गए स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में विटामिन C या अन्य एक्टिव इंग्रीडिएंट्स की मात्रा और फॉर्मूलेशन कंट्रोल होता है, जबकि घर में सीधे नींबू लगाने पर इसकी मात्रा कंट्रोल नहीं रहती।

चेहरे पर सीधे नींबू लगाने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा बताती हैं कि सीधे नींबू का रस लगाने से सबसे पहले स्किन में जलन और चुभन महसूस हो सकती है। कुछ लोगों की स्किन लाल पड़ सकती है या बाद में ज्यादा ड्राईनेस दिखाई दे सकती है। डॉक्टर रश्मि शर्मा कहती हैं कि नींबू को चेहरे पर लगाने के बजाय इसके जूस का सेवन स्किन को ज्यादा फायदा पहुंचाता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद क्या लगाना चाहिए? ये गलती बना सकती है स्किन को ड्राई

  • यदि पहले से ही स्किन सेंसिटिव, ड्राई या किसी तरह की एलर्जी से प्रभावित है, तो परेशानी और बढ़ सकती है।
  • इसके अलावा, नींबू लगाने के बाद धूप में जाने पर कुछ लोगों में स्किन की प्रतिक्रिया यानी रिएक्शन बढ़ सकता है।
  • इससे लालिमा, जलन और बाद में स्किन पर गहरे निशान या पिग्मेंटेशन जैसी समस्या भी हो सकती है।
  • इसलिए नींबू को चेहरे पर लगाकर धूप में निकलना खासतौर से नुकसानदायक हो सकता है।

कौन सी गलती पड़ सकती है भारी?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा के अनुसार, चेहरे पर नींबू लगाने की सबसे बड़ी गलती इसे सीधे और ज्यादा मात्रा में स्किन पर लगाना है। कई लोग नींबू का रस लगाकर उसे लंबे समय तक चेहरे पर छोड़ देते हैं या रातभर लगाकर सो जाते हैं। ऐसा करना स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दूसरी गलती नींबू लगाने के तुरंत बाद धूप में निकलना है। यदि नींबू के इस्तेमाल के बाद स्किन में जलन या लालिमा महसूस हो रही है, तो दोबारा इसे लगाने के बजाय स्किन को आराम देना चाहिए।

rubbing lemon on face good or badrubbing lemon on face good or bad

इसे भी पढ़ें: बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं? जानें स्किन टाइप के अनुसार सही कॉम्बिनेशन

नींबू जैसे खट्टे फलों के जूस का स्किन पर असर

साल 2016 में Food Chemistry जर्नल में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, खट्टे फलों (सिट्रस) का रस स्किन को सूरज की किरणों (UVB) और ऑक्सीडेटिव तनाव से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह जूस स्किन की सेल्स में हानिकारक फ्री रेडिकल्स को कम करता है और कैटालेज जैसी एंटीऑक्सीडेंट सिस्टम को मजबूत बनाता है।

  • प्रयोगों में पाया गया कि यह जूस कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाकर झुर्रियों को कम करता है।
  • साथ ही, यह स्किन की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया (एंटी-एजिंग) को धीमा करने में मदद करता है।
  • निष्कर्ष यह है कि खट्टे फलों के रस का नियमित सेवन समय से पहले स्किन को बूढ़ा होने से रोकने के लिए एक बेहतरीन नेचुरल ड्रिंक है।

नींबू की जगह स्किन पर क्या इस्तेमाल करें?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा सलाह देती हैं कि स्किन को चमकदार बनाने या दाग-धब्बे कम करने के लिए नींबू के बजाय स्किन टाइप के अनुसार बनाए गए प्रमाणित स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। विटामिन C, नियासिनामाइड या अन्य एक्टिव इंग्रीडिएंट वाले प्रोडक्ट्स का उपयोग डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से किया जा सकता है। दिन में सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है, खासकर यदि पिग्मेंटेशन या टैनिंग की समस्या है। किसी भी नए प्रोडक्ट को पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर रहता है।

निष्कर्ष

चेहरे पर सीधे नींबू का रस लगाना हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है। इससे जलन, ड्राईनेस, लालिमा और धूप के संपर्क में आने पर स्किन की समस्या बढ़ सकती है। खासकर सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इससे बचना चाहिए। चेहरे पर किसी भी घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले उसके संभावित नुकसान समझना जरूरी है। दाग-धब्बे या पिग्मेंटेशन की समस्या लगातार बनी हुई है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या नींबू चेहरे के मुंहासों पर लगाया जा सकता है?

    मुंहासों पर सीधे नींबू लगाने से बचना चाहिए। इसकी प्रकृति स्किन में जलन बढ़ा सकती है।
  • नींबू लगाने के बाद चेहरा जलने लगे तो क्या करें?

    चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। चेहरा धोने के बाद किसी तरह का स्क्रब या दूसरा घरेलू नुस्खा लगाने से बचें। समस्या बनी रहे तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

Read Next

→ स्किन और बालों के लिए क्यों जरूरी हैं ओमेगा-3 वाले फूड्स? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 11, 2026 18:33 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Sep 11, 2026 18:33 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Rashmi Sharma