Thu Oct 15, 2026 | 10:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं? जानें स्किन टाइप के अनुसार सही कॉम्बिनेशन

बेसन को चेहरे पर लगाने के लिए स्किन टाइप के अनुसार अलग चीजें मिलाई जा सकती हैं। यहां एक्सपर्ट से जानें ऑयली, ड्राई और सेंसिटिव स्किन के लिए बेसन लगाने का सही इस्तेमाल।
बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं? जानें स्किन टाइप के अनुसार सही कॉम्बिनेशन
बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं? जानें स्किन टाइप के अनुसार सही कॉम्बिनेशन

बेसन का इस्तेमाल घरों में सदियों से स्किन की सफाई और निखार के लिए किया जाता रहा है। कई लोग चेहरे पर बेसन का लेप लगाते हैं, लेकिन क्या सिर्फ बेसन ही चेहरे के लिए पर्याप्त है? दरअसल, बेसन में कुछ नेचुरल चीजें मिलाकर फेस पैक बनाया जाता है, तो यह स्किन की जरूरत के हिसाब से ज्यादा फायदेमंद हो सकता है लेकिन हर स्किन टाइप के लिए एक जैसा फेस पैक सही नहीं होता। मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, ऑयली, ड्राई, सेंसिटिव या कॉम्बिनेशन स्किन की जरूरत अलग-अलग होती है और ऐसे में स्किन पर बेसन में क्या मिलाकर लगना है ये भी अलग-अलग हो सकता है।

स्किन टाइप के हिसाब से बेसन में क्या मिलाएं?

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर किरण गुप्ता के अनुसार, फेस पैक लगाने के बाद स्किन को जरूरत से ज्यादा रगड़ना नहीं चाहिए। ज्यादा रगड़ने या बार-बार ऐसे मास्क लगाने से स्किन में जलन और ड्राईनेस बढ़ सकती है। डॉक्टर किरण गुप्ता बताती हैं कि गलत सामग्री वाला फेस मास्क या बहुत ज्यादा इस्तेमाल स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान पहुंचाकर जलन, ड्राईनेस या ब्रेकआउट बढ़ा सकता है।

1. ड्राई स्किन के लिए बेसन में क्या मिलाएं?

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर किरण गुप्ता बताती हैं कि अगर आपकी ड्राई स्किन है तो केवल बेसन और पानी का पेस्ट लगाने से स्किन और खिंची हुई महसूस हो सकती है।

  • ऐसे में बेसन में दही या शहद जैसी मॉइश्चराइजिंग चीजें मिलाई जा सकती हैं।
  • आयुर्वेदाचार्य की सलाह के अनुसार, ड्राई स्किन पर फेस पैक को बहुत देर तक सूखने के लिए छोड़ने से बचना चाहिए।
  • फेस पैक धोने के बाद स्किन पर हल्का मॉइश्चराइजर लगाना भी जरूरी है।

2. सेंसिटिव स्किन पर बेसन में क्या मिलाएं?

सेंसिटिव स्किन वालों को किसी भी घरेलू फेस पैक को सीधे पूरे चेहरे पर लगाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।

  • बेसन में नींबू का रस, ज्यादा तेज एक्सफोलिएटिंग चीजें या सुगंधित चीजें मिलाने से बचना बेहतर है, क्योंकि सेंसिटिव स्किन पर जलन हो सकती है।
  • डॉक्टर किरण गुप्ता स्किन केयर प्रोडक्ट या सामग्री को पहले छोटे हिस्से पर टेस्ट करने की सलाह देती है।
  • अगर लालिमा, खुजली, जलन या सूजन जैसी समस्या दिखाई दे तो उसे चेहरे पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

What To Mix With Besan For FaceWhat To Mix With Besan For Face

3. ऑयली स्किन के लिए बेसन में क्या मिलाएं?

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर किरण गुप्ता बताती हैं कि अगर आपकी ऑयली स्किन है और चेहरे पर बार-बार तेल नजर आता है, तो बेसन को हल्के तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • ऑयली स्किन के लिए बेसन में गुलाबजल मिलाकर हल्का पेस्ट बनाया जा सकता है।
  • इसे चेहरे पर बहुत मोटी परत में लगाने के बजाय पतली परत लगाएं और सूखने के बाद सादा पानी से धीरे-धीरे धो लें।
  • बेसन का फेस पैक धोने के बाद हल्का मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

साल 2022 में World Journal Of Pharmaceutical Research में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, बेसन प्राचीन काल से ही स्किन और बालों की सुंदरता बढ़ाने के लिए एक बेहद गुणकारी नेचुरल उपाय रहा है। पिसे हुए चने से तैयार होने वाला बेसन स्किन की गहराई से सफाई कर मृत कोशिकाओं यानी डेड स्किन सेल्स को हटाने, टैनिंग कम करने और ज्यादा तेल के रिलीज को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे यह मुंहासों को रोकने और स्किन के रंग को नेचुरल रूप से निखारने में एक बेहतरीन एजेंट के रूप में काम करता है।

इसे भी पढ़ें: इन 3 चीजों में मिलाकर चेहरे पर लगाएं चंदन, महीनेभर में कम हो जाएगी टैनिंग की समस्या

What To Mix With Besan For FaceWhat To Mix With Besan For Face

बेसन फेस पैक लगाते समय इन गलतियों से बचें

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर किरण गुप्ता सलाह देती हैं कि बेसन का फेस पैक लगाने के बाद चेहरे को जोर से रगड़कर हटाना, बहुत देर तक मास्क लगाए रखना या रोजाना इस्तेमाल करना सही नहीं है।

  • अगर फेस पैक लगाने के दौरान जलन, चुभन या खुजली महसूस हो तो इसे तुरंत धो देना चाहिए।
  • इसके अलावा, अगर चेहरे पर पहले से मुंहासे, एक्जिमा, रैश या कोई अन्य स्किन डिजीज है, तो घरेलू फेस पैक को इलाज का विकल्प नहीं समझना चाहिए।
  • लगातार स्किन संबंधी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: दाग-धब्बों से लेकर टैनिंग तक, जामुन फेस पैक से दूर करें ये स्किन प्रॉब्लम्स

निष्कर्ष

बेसन को चेहरे पर लगाने का तरीका आपकी स्किन टाइप के अनुसार बदलना चाहिए। ऑयली स्किन में इसे गुलाबजल के साथ, जबकि ड्राई स्किन में दही या शहद जैसी सामग्री के साथ इस्तेमाल करने का विकल्प लिया जा सकता है। सेंसिटिव स्किन वालों को खास सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी नए मिश्रण को पहले छोटे हिस्से पर टेस्ट करना बेहतर है। याद रखें, घरेलू फेस पैक स्किन केयर का हिस्सा हो सकता है, लेकिन यह किसी स्किन डिजीज का इलाज नहीं है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या रोजाना चेहरे पर बेसन लगाना सही है?

    रोजाना बेसन लगाने से कुछ लोगों की स्किन ज्यादा ड्राई या इरिटेट हो सकती है। इसका इस्तेमाल आपकी स्किन टाइप और स्किन की सहनशीलता पर निर्भर करता है।
  • बेसन फेस पैक लगाने के बाद साबुन इस्तेमाल करना चाहिए?

    फेस पैक हटाने के तुरंत बाद हार्श साबुन का इस्तेमाल करने से स्किन में ड्राईनेस बढ़ सकती है। चेहरे को सामान्य पानी से अच्छी तरह साफ करना बेहतर रहता है।
  • क्या बेसन से चेहरे के खुले पोर्स कम हो सकते हैं?

    बेसन स्किन को साफ और सॉफ्ट महसूस करा सकता है, लेकिन खुले पोर्स को बंद नहीं कर सकता है।

Read Next

→ एजिंग कम करने के लिए चेहरे पर ऑलिव ऑयल कब लगाएं? जानें ताकि बूढ़े चेहरे पर आए चमक

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 09, 2026 19:00 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta