Olive Oil For Aging: जैतून का तेल कई सारी समस्याओं में इस्तेमाल किया जाता रहा है और एजिंग के लिए इसे हमेशा से बेहद कारगर माना गया है। ऑलिव ऑयल में मिलने वाला विटामिन A,D, K और E स्किन की बनावट को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं बस आपको इसे रात में सोने से पहले इस्तेमाल करना है जिसके बारे में हमें Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi ने बताया है।
एजिंग कम करने में कैसे मददगार है ऑलिव ऑयल?
Dr. Chandani Jain बताती हैं कि ऑलिव ऑयल, एजिंग कम करने के लिए सबसे जरूरी 3 इंग्रीडिएंट्स प्रदान करते हैं जिनकी वजह से एजिंग के लक्षणों में कमी आ सकती है जैसे
1. ओलिक एसिड
NIH की यह स्टडी बताती है कि ओलिक एसिड, स्किन को डिहाइड्रेट होने से रोकने में मददगार है। इसे ऐसे समझें कि ये नमी को स्किन में लॉक कर देती है और नेचुरल बैरियर की तरह काम करती है। इससे होता यह है कि आपकी स्किन नमी को बरकरार रखती है और फाइन लाइन्स और झुर्रियों को होने से रोकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या फाइन लाइन्स ही आगे चलकर झुर्रियां बन जाती हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई
2. विटामिन ई
एजिंग कम करने में विटामिन ई सच में ब्यूटी विटामिन के रूप में काम करती है। विटामिन ई में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि सेल डैमेज कम करने में मदद कर सकते हैं। विटामिन ई कोलेजन बूस्टर की तरह है और फाइन लाइन्स व रिंकल्स को कम करने में मददगार है। इसके अलावा विटामिन ई ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से स्किन को बचाता है जिससे समय से पहले झुर्रियों की समस्याएं नहीं होती।
3. पॉलीफेनोल्स और स्क्वैलीन
पॉलीफेनोल्स और स्क्वैलीन, दो ऐसी चीजें हैं जो कि त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव में मददगार है। ये त्वचा को सूजन से बचाते हैं और समय से पहले होने वाली एजिंग को रोकते हैं। इसके अलावा इसका स्क्वैलीन कंपाउंड, एक प्राकृतिक एमोलिएंट है जो त्वचा को मुलायम बनाता है और उसकी रक्षा करता है।
-1788863467185.webp)
एजिंग कम करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें ऑलिव ऑयल?
स्किन एक्सपर्ट चांदनी जैन कहती हैं कि आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल स्किन के लिए कई प्रकार से कर सकते हैं लेकिन सबसे आसान तरीका ये है कि आप इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से 10 से 20 मिनट मसाज करें। ध्यान रखें कि स्किन के लिए एक्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल (Extra Virgin Olive Oil) का ही इस्तेमाल करें क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा आप इस तेल को अपने रेगुलर स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं जैसे
किस समय, क्यों इस्तेमाल करें जैतून का तेल?
| सुबह में शहद में मिलाकर क्लींजर के रूप में उपयोग करें | इससे त्वचा मॉइस्चराइज रहती है और झुर्रियों में कमी आती है |
| रात में चेहरे की मालिश करें | स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए इससे त्वचा को कवरेज मिलती है और फाइन लाइन्स में कमी आती है |
1. रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं
हर रात हमें अपनी स्किन को साफ करके मॉइस्चराइज करना चाहिए। ऐसे में ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदे त्वचा में लॉक हो जाती हैं और इसके एंटीऑक्सीडेंट्स हीलिंग में मदद करते हैं। इसके अलावा ये स्किन को एक कवरेज देती है जिससे झुर्रियों और फाइन लाइन्स में कमी आती है।
- एक कॉटन लें और इसमें ऑलिव ऑयल की 2 बूंदें डालें।
- इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं और सो जाएं।
इसे भी पढ़ें: फाइन लाइन्स आंखों के आसपास ही पहले क्यों दिखाई देती हैं? डॉक्टर से जानें
2. शहद में मिलाकर क्लींजर की तरह करें इस्तेमाल
आप ऑलिव ऑयल को शहद में मिलाकर क्लींजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि एक चम्मच शहद सें और इसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट छोड़ दें। अब चेहरा साफ कर लें।
निष्कर्ष:
अंत में चांदनी ये कहती हैं कि आपको ऑलिव ऑयल को ज्यादा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। आपको पैच टेस्ट करके ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए ताकि इससे कोई एलर्जी न हो। इतना ही नहीं, इस बात का ध्यान रखें कि एक्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल (Extra Virgin Olive Oil) का ही इस्तेमाल करें। साथ ही अगर आपको त्वचा पर इस तेल को लगाने के बाद कोई भी दिक्कत हो रही हो तो इसे तुरंत लगाना बंद करें और एक्सपर्ट से सलाह लें। इसके अलावा आप एजिंग और झुर्रियों को कम करने के लिए हाइड्रेटिंग फूड्स का सेवन करें और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लें ताकि स्किन मॉइस्चराइज रहे और एजिंग के लक्षणों से बचाव हो।
FAQ
हमेशा यंग दिखने के लिए क्या करें?
हमेशा जवान रहने के लिए हेल्दी डाइट लें और एक्सरसाइज करें। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं क्योंकि हाइड्रेशन शरीर को लंबे समय तक जवान रहने में मदद करती है।जल्दी बुढ़ापा होने के क्या लक्षण हैं?
जल्दी बुढ़ापा आने का सबसे बड़ा लक्षण है कि चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां। इसके अलावा स्किन पर दिखने वाली ड्राईनेस और ढीलापन भी इसका कारण है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 08, 2026 16:07 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta