Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या फाइन लाइन्स ही आगे चलकर झुर्रियां बन जाती हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Fine Lines And Wrinkles: फाइन लाइन्स ही आगे चलकर झुर्रियों में बदलती हैं। ऐसा कैस होता है और फाइन लाइन्स को झुर्रियों में बदलने से कैसे रोका जा सकता है? जानें इस लेख में-

Fine Lines And Wrinkles: बढ़ती उम्र में झुर्रियां होना एक नेचुरल प्रक्रिया है। हाल के सालों में हमने देखा है कि कम उम्र में ही लोगों चेहरे पर झुर्रियों की समस्या होने लगती है। हालांकि, इसके पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार हैं, जैसे खराब जीवनशैली और बढ़ता प्रदूषण। इसके अलावा, स्किन की प्रॉपर केयर न की जाए, तो भी इस तरह की समस्या कम उम्र में हो सकती है। बहरहाल, आपने देखा होगा कि चेहरे पर झुर्रियों के अलावा फाइन लाइन्स की समस्या भी हो जाती है। कई लोगों को लगता है कि फाइन लाइन्स ही आगे चलकर झुर्रियां बनती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इस बात में कितनी सच्चाई है? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से।

क्या फाइन लाइन्स ही झुर्रियां बनती हैं?- Do Fine Lines Turn Into Wrinkles

Do fine lines always turn into wrinkles 01 (10)

इससे पहले कि हम यह जानें कि फाइन लाइन्स और झुर्रियों के आपस में क्या कनेक्शन हैं? इससे पहले जान लेते हें कि फाइन लाइन्स क्यों होते हैं? एक्सपर्ट्स की मानें, तो फाइन लाइन्स कम उम्र में कोलेजन के प्रोडक्शन में कमी होना, डिहाइड्रेशन, यूवी एक्सपोजर, कम उम्र में स्किन की इलास्टिसिटी में कमजोरी और एन्वायरमेंटल डैमेज के कारण फाइन लाइन्स की समस्या हो सकती है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई फाइन लाइन्स ही आगे चलकर झुर्रियां बनती हैं? इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है, "हां, कई बार फाइन लाइन्स ही झुर्रियों में तब्दील हो जाती हैं। डिहाइड्रेशन और कोलेजन के स्तर में कमी इसके मुख्य कारणों में हैं।" एक्सपर्ट आगे बताती हैं, "अगर आप समय रहते अपनी स्किन की प्रॉपर केयर करते हैं, सूरज की यूवी रेज से स्किन की प्रोटेक्शन करते हैं और खुद को हाइड्रेट रखते हैं, तो कम उम्र में फाइन लाइन्स को झुर्रियों में बदलने से रोका जा सकता है।"

इसे भी पढ़ें: क्या फाइन लाइन्स और झुर्रियों से नेचुरल तरीके से छुटकारा पाया जा सकता है? जानें डॉक्टर से

फाइन लाइन्स को झुर्रियों में बदलने से कैसे रोकें

सनस्क्रीन लगाएंः फाइन लाइन्स को झुर्रियों में बदलने से रोकता है, तो जरूरी है कि आप नियमित रूप से अपने चेहरे पर सनस्क्रीन अप्लाई करें। विशेषज्ञों के अनुसार एसपीएफ 30 लगाना चाहिए। इससे यूवी डैमेज होने से बचाव होता है और झुर्रियों के बनने में भी कमी आती है।

हाइड्रेट रहेंः पूरी बॉडी के लिए खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। ऐसा ही स्किन के लिए भी आवश्यक है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, तो इससे स्किन हाइड्रेट होती है, जो स्किन की इलास्टिसिटी को मेंटेन रखती है और स्किन को प्लंपी भी बनाती है। इसका मतलब है कि स्किन का ग्लो भी बढ़ता है।

रेटिनॉएड यूज करेंः अपनी 20 साल की उम्र के आखिरी पड़ाव में या 30 साल की उम्र की शुरुआत में आप स्किन के लिए रेटिनॉएड को इंट्रोड्यूस कर सकते हैं। इससे कोलेजन बूस्ट होता है, जो फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम उम्र में आने से रोकती है

इसे भी पढ़ें: चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने के लिए कौन से तेल लगाएं? एक्सपर्ट से जानें

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि फाइन लाइन्स ही भविष्य में झुर्रियों में बदल जाती हैं। अगर आप कम उम्र में इस तरह की स्किन प्रॉब्लम से बचना चाहते हैं, तो बेहतर है कि प्रॉपर स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। इससे बढ़ती उम्र के लक्षणों में कमी आएगी और आप लंबे समय तक युवा नजर आएंगे।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या 30 की उम्र में Anti Ageing Cream लगाना सही है? मानें डॉक्टर की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 18, 2025 20:50 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 18, 2025 20:50 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content