आज के समय में खराब डाइट, लाइफस्टाइल, स्किन का सही ध्यान न रखें, प्रदूषण और केमिकल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण स्किन से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ जाती है। एक्ने, पिंपल्स और समय से पहले चेहरे पर उम्र बढ़ने के लक्षणों के कारण लोगों की स्किन काफी डल और बेजान नजर आने लगती है। हालांकि, आज के समय में हर व्यक्ति को हेल्दी, ग्लोइंग और निखरी त्वचा की चाह होती है। ऐसे में कुमकुमादि का तेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कुमकुमादि एक फूल है, जिसके तेल का इस्तेमाल आपकी स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। खासकर समय से पहले स्किन पर उम्र बढ़ने के लक्षणों को। इसलिए आइए इस लेख में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि झुर्रियों के लिए कुंकुमादि तेल के क्या फायदे हैं?
चेहरे की झुर्रियों के लिए कुंकुमादि तेल के फायदे
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, चेहरे की झुर्रियां को कम करने में काफी प्रभावी माना जाता है। इस तेल का उपयोग करने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं:
- कुमकुमादि तेल स्किन को गहराई से पोषण देता है, इसलिए इसका नियमित इस्तेमाल स्किन की लोच बढ़ाने में मदद करता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स को धीरे-धीरे कम करने में मदद मिलती है।
- ड्राई स्किन पर झुर्रियां जल्दी नजर आने लगती हैं। कुमकुमादि का तेल स्किन की नमी को बनाए रखने और ड्राईनेस को दूर करने में मदद करता है जिससे स्किन मुलायम और चिकनी बनती है।
- इस तेल का नियमित इस्तेमाल स्किन पर करने से कोलेजन का निर्माण बढ़ता है, जिससे स्किन टाइट और जवान बनाए रखने में मदद मिलती है।
- कुमकुमादि ऑयल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाता है। इस तेल का इस्तेमाल करने से समय से पहले चेहरे पर उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा किया जा सकता है।
- इस तेल का इस्तेमाल डैमेज स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है और नए सेल्स को बनाने में मदद करता है, जिससे स्किन ज्यादा जवां नजर आती है।
- इस तेल से चेहरे की हल्की मालिश करने से स्किन की मांसपेशियों को आराम मिलता है और तनाव को कम किया जा सकता है, जिससे एक्सप्रेशन लाइन्स को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: त्वचा पर इन 5 तरीकों से इस्तेमाल करें मेथी दाना, मिलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन
झुर्रियों के लिए कुमकुमादि तेल का इस्तेमाल कैसे करें?
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि, रात में सोने से पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से साफ कर लें और चेहरे को तौलिए से हल्के हाथों से सुखा लें। इसके बाद 2 से 3 बूंद कुमकुमादि तेल हथेली में लें और उंगलियों की मदद से चेहरे और गर्दन पर ऊपर की दिशा में हल्की मालिश करें। साथ ही आंखों के आसपास बहुत हल्के हाथ से लगाएं और रात भर चेहरे पर लगा रहने दें और अगली सुबह चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें: चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए लगाएं हल्दी से बने ये 3 फेस मास्क, फाइन लाइन्स भी होंगी कम
निष्कर्ष
कुमकुमादि तेल का नियमित उपयोग चेहरे की झुर्रियों को कम करने का एक नेचुरल और आयुर्वेदिक उपाय है। इसके नियमित और सही इस्तेमाल आपकी स्किन की झुर्रियों को कम करने, उन्हें बढ़ाने और एजेंट से जुड़े अन्य लक्षणों को कम करने में काफी फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इस तेल का इस्तेमाल स्किन को चमकदार, मुलायम और युवा दिखाने में भी मदद करता है।
Image Credit: Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 16, 2026 14:19 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jan 16, 2026 14:19 IST
Modified By : Katyayani TiwariJan 16, 2026 14:19 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta