Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

ज्यादा मीठा खाना कैसे आपके चेहरे पर समय से पहले झुर्रियों का कारण बन सकता है? डॉक्टर से जानें

ज्यादा मीठा खाने से स्किन पर समय से पहले झुर्रियां आ सकती हैं क्योंकि यह ग्लाइकेशन प्रक्रिया के जरिए कोलेजन और इलास्टिन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनके कारण एक्ने, स्किन की चमक कम होने और सूजन की समस्या हो सकती हैं। 

मीठा खाना लगभग हर व्यक्ति को पसंद होता है। चाय में में चीनी, मिठाइयां, केक पेस्ट्री, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड स्नैक्स जैसी चीजें हमारी रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बन चुकी हैं। हालांकि, जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन हमारी सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। ज्यादा मात्रा में चीनी खाने से न सिर्फ मोटापा बढ़ता है, बल्कि यह डायबिटीज का जोखिम भी बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं, चीनी का ज्यादा मात्रा में सेवन स्किन पर समय से पहले बुढ़ापे की समस्या का कारण बन सकता है। Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD- Dermatologist & Aesthetic Physician Elantis Healthcare, New Delhi के अनुसार, ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन स्किन की नेचुरल चमक को कम कर सकता है और झुर्रियां जल्दी दिखाई देने लगती हैं। इसलिए, आइए इस लेख में जानते हैं कि चीनी का ज्यादा सेवन स्किन पर किस तरह असर डालता है।

चीनी और त्वचा के बीच क्या कनेक्शन है?

Dr. Chandani Jain Gupta बताते हैं कि स्किन की मजबूती और लचीलापन मुख्य रूप से दो जरूरी प्रोटीन कोलेजन और इलास्टिन पर निर्भर करता है। ये प्रोटीन स्किन को मुलायम, कसी हुई और युवा बनाए रखने में मदद करते हैं। जब हम जरूरत से ज्यादा चीनी खाते हैं तो शरीर में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है। ज्यादा ग्लूकोज शरीर में मौजूद प्रोटीन के साथ मिलकर एक प्रक्रिया शुरू करता है, जिसे ग्लाइकेशन कहा जाता है। इस प्रक्रिया में बनने वाले कंपाउंड्स कोलेजन और इलास्टिन को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे स्किन की मजबूती कम होने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां समय से पहले दिखाई दे सकती हैं।

साल 2010 में Clinics in Dermatology में प्रकाशित क्लिनिकल स्टडी के अनुसार, स्किन की उम्र बढ़ने पर चीनी का असर दो कोलेजन फाइबर के आपस में कसकर चिपकने से होता है, जिससे शरीर के लिए इन्हें रिपेयर करना बहुत मुश्किल हो जाता है। ग्लूकोज और फ्रक्टोज जैसे शुगर हमारी स्किन को हेल्दी रखने वाले कोलेजन और इलास्टिन के निर्माण तत्वों से जुड़कर "AGEs" नाम के हानिकारक तत्व बनाती हैं। शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर यह नुकसान पूरे शरीर के टिश्यू में तेजी से होने लगता है और सूरज की हानिकारक किरणें स्किन में इस प्रक्रिया को और ज्यादा बढ़ा देती हैं। ऐसे में ज्यादा चीनी का सेवन समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां आने का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: स्किन पर ये 7 लक्षण हो सकते हैं समय से पहले बुढ़ापे के संकेत, न करें नजरअंदाज

ग्लाइकेशन कैसे बढ़ाती है झुर्रियां?

Dr. Chandani Jain Gupta का कहना है कि शरीर में ग्लाइकेशन के दौरान बनने वाले हानिकारक कंपाउंड्स स्किन के कोलेजन फाइबर को सख्त और कमजोर बना सकते हैं। जब कोलेजन अपनी स्किन पर अपनी लचक खोने लगता है तो स्किन पहले जैसी टाइट नहीं रहती है। इसके कारण स्किन ढीली दिखाई देने लगती है, फाइन लाइन्स जल्दी नजर आने लगती हैं, चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं और स्किन की नेचुरल चमक कम होने लगती है। यही कारण है कि ज्यादा चीनी खाने को चेहरे पर समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षणों से जोड़ा जाता है।

साल 2010 में Pathologie Biologie की एक रिपोर्ट के अनुसार ग्लाइकेशन एक नॉन-एंजाइमी प्रोसेस है, जिसमें चीनी और प्रोटीन मिलकर AGEs बनाते हैं। ये प्रोडक्शन मेटालोप्रोटीनेज एंजाइमों को एक्टिव करते हैं, जो स्किन के मैट्रिक्स को खत्म कर देते हैं। इससे स्किन की लोच कम होती है, वह सख्त हो जाती है और झुर्रियां पड़ने लगती हैं। इसके अलावा, यूवी किरणों के साथ मिलकर यह स्किन को ऑक्सीडेटिव नुकसान भी पहुंचाता है।

sugar-addiction-cause-wrinkles-inside

ज्यादा चीनी खाने से स्किन पर क्या असर पड़ता है?

Dr. Chandani Jain Gupta के अनुसार ज्यादा मात्रा में चीनी खाने से स्किन कई तरह से प्रभावित हो सकती है, जैसे-

1. एक्ने की समस्या

ज्यादा चीनी वाले फूड्स ब्लड में शुगर के लेवल को ज्यादा तेजी से बढ़ा सकते हैं। इससे इंसुलिन का लेवल भी बढ़ता है, जो स्किन में तेल के प्रोडक्शन को प्रभावित करता है। यह कुछ लोगों की स्किन पर एक्ने और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है।

2. त्वचा की चमक में कमी

लगातार ज्यादा मात्रा में मीठा खाने से स्किन बेजान और थकी हुई दिखने लगती है। अगर बैलेंस डाइट न ली जाए तो स्किन को जरूरी पोषक तत्व भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या कम सोने से स्किन पर एजिंग के लक्षण ज्यादा जल्दी दिखते हैं? जानें डॉक्टर से

3. सूजन का खतरा

ज्यादा चीनी का सेवन शरीर में सूजन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है। लंबे समय तक शरीर में बनी रहने वाली सूजन स्किन पर नकारात्मक असर डाल सकती है और उम्र बढ़ने के संकेतों को तेज कर सकती है।

निष्कर्ष

ज्यादा मात्रा में चीनी का नियमित सेवन स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह ग्लाइकेशन जैसी प्रक्रिया के जरिए शरीर से कोलेजन और इलास्टिन को प्रभावित कर सकता है, जिससे स्किन की लोच कम होती है और समय से पहले फाइन लाइन्स और झुर्रियां नजर आ सकती हैं। इसके अलावा, ज्यादा मात्रा में चीनी एक्ने, चेहरे पर सूजन और स्किन की चमक कम होने जैसी समस्याओं से भी जुड़ी हो सकती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • 1 महीने तक चीनी नहीं खाने से क्या होता है?

    एक महीने तक चीनी न खाने से आपके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। आपका वजन तेजी से कम होने लगता है, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी स्थिर रहने लगता है।
  • 1 दिन में कितनी चीनी खा सकते हैं?

    एक दिन में चीनी का सेवन व्यक्ति की उम्र पर निर्भर करता है। हालांकि, एक हेल्दी व्यक्ति को दिनभर में 25 ग्राम से ज्यादा चीनी लेने से बचना चाहिए।

Read Next

घर पर कॉर्न्स (गोखरू) को हटाने का सुरक्षित तरीका क्या है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 23, 2026 17:14 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content