Wed Sep 23, 2026 | 04:34 PM IST

Medically Reviewed by Dr Padmaja , Senior Consultant – Dermatology

हाथों पर अचानक महीन झुर्रियां क्यों दिखने लगती हैं? स्किन में बदलाव की ये 5 वजहें जानें

हाथों पर अचानक महीन लाइनें और झुर्रियां ज्यादा दिखने लगें तो ड्राई या डिहाइड्रेटेड स्किन समेत कई कारण हो सकते हैं। यहां डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए, हाथों की स्किन में ऐसा क्यों होता है?
हाथों पर अचानक महीन झुर्रियां क्यों दिखने लगती हैं? स्किन में बदलाव की ये 5 वजहें जानेंहाथों पर अचानक महीन झुर्रियां क्यों दिखने लगती हैं? स्किन में बदलाव की ये 5 वजहें जानें

हाथों की स्किन पर अचानक महीन रेखाएं, सिलवटें या झुर्रियां दिखाई देने लगें, तो कई लोगों को लगता है कि स्किन समय से पहले बूढ़ी हो रही है। खासकर हथेलियों और उंगलियों के आस-पास स्किन सिकुड़ी हुई दिखने पर चिंता होने लगती है। हालांकि, हाथों पर ऐसी महीन रेखाएं हमेशा उम्र बढ़ने का संकेत नहीं होती हैं। यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, हाथों पर दिखने वाली महीन झुर्रियों को केवल उम्र से जोड़ना सही नहीं है। यह देखना भी जरूरी है कि बदलाव कब शुरू हुआ, हाथ कितनी बार पानी या साबुन के संपर्क में आते हैं और क्या इसके साथ खुजली, लालिमा, जलन या स्किन फटने जैसे लक्षण भी मौजूद हैं? अगर आपके हाथों पर भी अचानक महीन झुर्रियां दिखाई देने लगी हैं, तो घबराने के बजाय इसके पीछे छिपे संभावित कारणों पर ध्यान देना जरूरी है।

हाथों पर अचानक झुर्रियां क्यों दिखती हैं?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, हाथों की स्किन में होने वाले बदलावों को समझने के लिए यह देखना जरूरी है कि झुर्रियां हथेली पर हैं या हाथ की ऊपरी स्किन पर हैं। हथेली की स्किन मोटी होती है और इसमें नेचुरल रेखाएं होती हैं, जबकि हाथ की ऊपरी स्किन में उम्र और बाहरी वातावरण के असर से फाइन लाइन्स दिख सकती हैं। अचानक बदलाव होने पर स्किन की नमी और आस-पास के वातावरण पर ध्यान देना चाहिए।

1. स्किन में नमी की कमी

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा बताती हैं कि हाथों पर महीन झुर्रियां दिखने का एक सामान्य कारण स्किन की ड्राईनेस हो सकती है। जब स्किन में पानी और नेचुरल ऑयल की मात्रा कम होती है, तो उसकी ऊपरी परत खिंची हुई, रूखी या सिकुड़ी हुई नजर आ सकती है। इससे पहले से मौजूद स्किन की रेखाएं ज्यादा साफ दिखाई देने लगती हैं।

ठंडा मौसम, कम नमी वाली हवा और गर्म पानी से हाथ धोने की आदत स्किन की ड्राईनेस बढ़ा सकती है। ऐसे में हाथों पर महीन झुर्रियां अचानक नजर आ सकती हैं, भले ही स्किन की उम्र से जुड़ा कोई बड़ा बदलाव न हुआ हो।

2. बार-बार साबुन का इस्तेमाल

दिनभर हाथ धोना, बर्तन साफ करना या पानी में लंबे समय तक हाथ रखना स्किन की नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर को प्रभावित कर सकता है।

  • साबुन और डिटर्जेंट स्किन से नेचुरल तेल हटाकर उसे सूखा बना सकते हैं।
  • कुछ लोगों में पानी के संपर्क के बाद हथेलियों पर कुछ समय के लिए सिकुड़न भी दिखाई देती है।
  • यह नॉर्मल फिजिकल रिएक्शन हो सकता है, लेकिन अगर स्किन लगातार रूखी रहती है, तो हाथों की महीन रेखाएं ज्यादा स्पष्ट दिख सकती हैं।

3. धूप का स्किन पर असर

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, हाथों की ऊपरी सतह दिनभर धूप के संपर्क में रहती है। सूर्य की पराबैंगनी किरणें समय के साथ स्किन के कोलेजन और इलास्टिन को प्रभावित कर सकती हैं। इससे स्किन की लोच यानी इलास्टिसिटी कम हो सकती है और महीन झुर्रियां, दाग-धब्बे या ढीलापन दिखाई दे सकता है। अगर हाथों पर झुर्रियों के साथ रंग में बदलाव भी नजर आ रहा है, तो धूप के संपर्क को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

sudden fine lines on hands causessudden fine lines on hands causes

इसे भी पढ़ें: हाथ बहुत ज्यादा ड्राई क्यों हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें

4. स्किन की एलर्जी या एक्जिमा

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा बताती हैं कि कुछ लोगों में हाथों की स्किन पर एलर्जी, कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस या एक्जिमा के कारण ड्राईनेस और महीन रेखाएं बढ़ सकती हैं।

  • इसके साथ खुजली, लालिमा, जलन, पपड़ी या स्किन फटने की समस्या भी हो सकती है।
  • सैनिटाइजर, साबुन, सफाई करने के प्रोडक्ट्स या किसी नए कॉस्मेटिक के इस्तेमाल के बाद बदलाव शुरू हुआ है, तो उसके संपर्क पर ध्यान देना जरूरी है।
  • लगातार लक्षण रहने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

5. उम्र बढ़ने का असर

उम्र बढ़ने के साथ स्किन में कोलेजन, इलास्टिन और नेचुरल तेलों की मात्रा में बदलाव आता है। इससे हाथों की स्किन पतली, कम लचीली और ज्यादा झुर्रीदार दिख सकती है। वजन में तेजी से बदलाव होने पर भी हाथों की स्किन की बनावट कुछ लोगों में अलग नजर आ सकती है। हालांकि, केवल हाथों पर अचानक महीन झुर्रियां दिखने से किसी बीमारी का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। अगर इसके साथ स्किन में ज्यादा ड्राईनेस, सूजन या दूसरे असामान्य लक्षण हैं, तो डॉक्टर से जांच कराना बेहतर है।

इसे भी पढ़ें: क्या कम सोने से स्किन पर एजिंग के लक्षण ज्यादा जल्दी दिखते हैं? जानें डॉक्टर से

हाथों की झुर्रियां कम करने के लिए क्या करें?

  • डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि हाथों को धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं और बहुत गर्म पानी से बचें।
  • सफाई के काम में डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते समय दस्ताने पहनें। बाहर निकलते समय हाथों की ऊपरी सतह पर सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है।
  • अगर हाथों पर लगातार खुजली, लालिमा, दर्द, गहरी दरारें या स्किन में तेजी से बदलाव हो रहा है, तो बिना खुद से क्रीम या दवा लगाने के डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

साल 2023 में Cureus Journal of Medical Science में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, हाथों की उम्र छिपाने और उन्हें युवा दिखाने के लिए फिलर्स (fillers) और फैट ग्राफ्टिंग का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। चूंकि हाथों की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है, इसलिए सुरक्षित और बेहतरीन रिजल्ट पाने के लिए डॉक्टरों को हाथों की बनावट की गहरी समझ होना बेहद जरूरी है। दवा या फैट को हमेशा सही परत (superficial dorsal lamina) में ही इंजेक्ट करना चाहिए, जिससे किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके।

निष्कर्ष

हाथों पर अचानक महीन झुर्रियां दिखना हमेशा समय से पहले बुढ़ापे का संकेत नहीं होता। स्किन में नमी की कमी, बार-बार पानी और साबुन का संपर्क, धूप, एक्जिमा या उम्र से जुड़े बदलाव इसके संभावित कारण हो सकते हैं। अगर झुर्रियों के साथ स्किन में खुजली, जलन या लगातार ड्राईनेस भी है, तो सही कारण जानने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट से जांच कराना जरूरी है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • उंगलियों को पानी में रखने के बाद स्किन सिकुड़ क्यों जाती है?

    लंबे समय तक पानी के संपर्क में रहने के बाद उंगलियों की स्किन में अस्थायी सिकुड़न होना नॉर्मल रिएक्शन हो सकता है। यह जरूरी नहीं कि स्किन को स्थायी नुकसान हुआ हो।
  • क्या बार-बार सैनिटाइजर लगाने से स्किन खराब होती है?

    बार-बार सैनिटाइजर का इस्तेमाल कुछ लोगों में स्किन का रूखापन और जलन बढ़ा सकता है। इससे हाथों की महीन रेखाएं ज्यादा साफ नजर आ सकती हैं।

Read Next

शेविंग के बाद फिटकरी क्यों लगाते हैं? स्किन एक्सपर्ट से जानें इसके 7 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 23, 2026 15:07 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Padmaja

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content