शेविंग के बाद चेहरे पर फिटकरी इसलिए लगाते हैं ताकि स्किन के खुले पोर्स बंद हो जाए और स्किन इंफेक्शन न हो। इसके अलावा फिटकरी का इस्तेमाल स्किन को टाइट करने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से कम करने में मददगार है। कैसे? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि शेविंग के बाद फिटकरी लगाने से पुरुषों को त्वचा से जुड़े कई फायदे मिलते हैं।
1. रेजर बर्न और जलन कम करती है फिटकरी
डॉ. चांदनी कहती हैं कि शेविंग के बाद चेहरे पर रेजर बर्न नजर आते हैं और पूरा चेहरा छिला हुआ सा नजर आता है। त्वचा पर ब्लेड चलने के बाद अक्सर कई बार इससे जलन होती है और खुजली करने का दिल करता है। ऐसे में फिटकरी लगाने पर इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की इस खुजली, और जलन को शांत करता है। इसके अलावा छोटे-छोटे हेयर पोर्स को आराम मिलता है जिससे त्वचा बेहतर महसूस होती है।
2. एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर फिटकरी
डॉ. चांदनी कहती हैं कि शेविंग के बाद चेहरे पर कई बार कुछ कट्स लग जाते हैं जिनसे डर होता है कि ये बाद में जाकर कोई घाव का रूप न ले लें। ऐसे में फिटकरी का इस्तेमाल इंफेक्शन के इस खतरे को कम करता है। फिटकरी में एंटीसेप्टिक गुण होता है दाने और फोड़े-फुंसियों का खतरा कम करता है। इसके अलावा जिन लोगों के चेहरे पर पहले से ही एक्ने और दाने होते हैं उनके लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी बार-बार हो जाते हैं लाल-लाल दाने और इचिंग की समस्या? जानें एक्सपर्ट से इसके 3 बड़े कारण
3. एक्ने और ब्लैकहेड्स कम करने में मददगार फिटकरी
शेविंग के बाद चेहरे पर फिटकरी लगाने से एक्ने और ब्लैकहेड्स की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। International Journal of Pharmaceutical Sciences के अनुसार केमिकल के तौर पर, फिटकरी में पोटैशियम, एल्युमीनियम और सल्फेट जैसे मुख्य तत्व होते हैं। यह तत्व एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर है जो कि स्किन में बैक्टीरियल और फंगसल ग्रोथ को रोक सकता है। इसके अलावा ये एक्ने और ब्लैकहेड्स को कम करने में मददगार है जिससे त्वचा अंदर से साफ हो जाती है।
4. टैनिंग कम करने में फिटकरी है फायदेमंद
शेविंग के बाद जब आप स्किन पर फिटकरी लगाते हैं तो ये चेहरे पर दिखने वाली टैनिंग को कम करने में मददगार है। इसका एल्युमिनियम और पोटेशियम सल्फेट त्वचा से टैनिंग को कम करने में मददगार है। ये एक क्लींनजर की तरह काम करता है जिससे त्वचा साफ हो जाती है और टैनिंग में भी कमी आती है।
1 (16)
5. स्किन टाइटनिंग में मददगार फिटकरी
डॉ. चांदनी कहती हैं कि शेविंग के बाद चेहरे पर फिटकरी लगाने से स्किन टाइटनिंग में मदद मिलती है। इसके अलावा फिटकरी त्वचा को कसती है क्योंकि यह एक नेचुरल एस्ट्रिंजेंट (astringent) के तौर पर काम करती है, जिससे टिशूज और प्रोटीन फाइबर कुछ समय के लिए सिकुड़ जाते हैं। इससे स्किन टाइटनिंग में मददगार है।
6. खून बंद करने में मददगार फिटकरी
कुछ लोग दाढ़ी बनाने के बाद चेहरे पर फिटकरी इसलिए भी लगाते हैं ताकि कहीं कट जाए तो ज्यादा खून न आए। दरअसल, फिटकरी एक प्राकृतिक एंटी-हेमोरेजिक एजेंट के तौर पर काम करती है। जब आप इसे छोटे-मोटे कट या रेजर से लगी चोट पर रगड़ते हैं, तो इसके कसैले गुण टिशू को सिकोड़ देते हैं और छोटे ब्लड वेसेल्स को तुरंत बंद कर देते हैं, जिससे कुछ ही सेकंड में खून बहना रुक जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या ऑयली स्किन वालों को मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती? डॉक्टर से जानें
7. ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद
डॉ. चांदनी कहती हैं कि शेविंग के बाद फिटकरी लगाने से ऑयली स्किन की समस्या में कमी आती है। ध्यान देने वाली बात ये है कि जब आप चेहरे पर फिटकरी लगाते हैं तो ये बंद स्किन पोर्स को खोलने में मददगार है। इससे स्किन में सीबम का प्रोडक्शन कम हो जाता है और ऑयली स्किन की समस्या में कमी आती है।
निष्कर्ष:
डॉ. चांदनी कहती हैं कि फिटकरी त्वचा को रूखा बना सकती है और जलन पैदा कर सकती है इसलिए आपको इसके ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए। फिटकरी को कभी भी खुले घाव, गहरे कट या जलने वाली जगह पर नहीं लगाना चाहिए। किडनी की समस्या वाले लोगों को इससे बचना चाहिए क्योंकि एल्युमीनियम शरीर में जमा हो सकता है और नुकसान पहुंचा सकता है।
FAQ
फिटकरी में कौन से गुण होते हैं जो त्वचा के लिए लाभकारी हैं?
फिटकरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो जलन शांत करने, संक्रमण रोकने और एक्ने व ब्लैकहेड्स को कम करने में मदद करते हैं।फिटकरी का पानी कैसे बनाएं?
फिटकरी का पानी बनाने के लिए आपको करना यह है कि 1 जग में पानी लें और इसमें थोड़ा फिटकरी डालकर छोड़ दें। रात भर या लगभग 4 घंटे तक इस पानी को ऐसे ही छोड़ दें और फिर इसका इस्तेमाल करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 23, 2026 09:30 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta
-1790128221005.webp)