Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

इन 3 चीजों में मिलाकर चेहरे पर लगाएं चंदन, महीनेभर में कम हो जाएगी टैनिंग की समस्या

Sandalwood for Tan Removal: तेज धूप की वजह से बहुत से लोग टैनिंग के शिकार हो जाते हैं और उनकी स्किन असमान नजर आती है। ऐसे में चंदन का प्रयोग इस स्थिति में कैसे मददगार हो सकता है। जानते हैं एक्सपर्ट की राय।

Sandalwood for Tan Removal: टैनिंग (tanning), अल्ट्रावायलेट रेडिएशन के संपर्क में आने के बाद त्वचा का रंग गहरा होने की प्रक्रिया है। होता ये है कि सूरज से निकले वाली अल्ट्रावायलेट किरणें, त्वचा की कोशिकाओं ज्यादा मेलानिन बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। मेलानिन एक गहरा पिगमेंट है जो यूवी रेज को सोख लेता है और स्किन को सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसे में चंदन (sandalwood for tan removal) का इस्तेमाल टैनिंग को कम करने में मदद कर सकता है। ये न सिर्फ स्किन को अंदर से ठंडा करने में मददगार है बल्कि, ये रेडिएशन की वजह से आपकी त्वचा की कोशिकाओं को जेनेटिक और सेलुलर नुकसान से भी बचाव में मददगार है। इसके अलावा भी टैनिंग में चंदन का इस्तेमाल काफी फायदेमंद है, जानते हैं इस बारे में डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से। साथ ही जानेंगे इसका इस्तेमाल कैसे करें?

टैनिंग कम करने में कैसे कारगर है चंदन?

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि चंदन को त्वचा के लिए हमेशान से फायदेमंद माना गया है। चंदन लगाने से न सिर्फ त्वचा की बनावट बेहतर होती है बल्कि, इससे जुड़ी कई समस्याओं में कमी आती है। बात अब टैनिंग कम करने की करें तो सबसे पहले चंदन अपने ठंडे गुणों के कारण सनबर्न की वजह से होने वाली गर्मी, लालिमा और सूजन को शांत करता है। इससे स्किन को एक संदेश मिलता है मेलेनिन प्रोडक्शन कम करे। इसके अलावा

  • चंदन चेहरे के हल्के एक्सफोलिएशन में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने से डेड और टैन हुई स्किन सेल्स हट जाती हैं और नीचे की चमकदार त्वचा सामने आती है।
  • इसके नैचुरल कंपाउंड सूरज की वजह से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ते हैं, जो त्वचा को और भी काला कर सकता है।
  • चंदन त्वचा को सेलुलर डैमेज से बचाती है।

इसे भी पढ़ें: एलोवेरा फेस मास्क से हटाएं स्किन टैनिंग, जानें लगाने का सही तरीका

क्या कहती है स्टडी?

'फ्रंटियर्स इन फार्माकोलॉजी' में छपी एक पीयर-रिव्यू वाली स्टडी से पता चला है कि ईस्ट इंडियन चंदन का तेल (EISO) — जो 'सैंटलम एल्बम' से मिलता है, वही प्रजाति जिसे भारतीय आयुर्वेद में बहुत अहम माना जाता है। ये एक असरदार फॉस्फोडिएस्टरेज (PDE) इनहिबिटर है और इसमें सूजन कम करने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इस शोध में बताया गया है कि सूजन कम करने का यह गुण टैनिंग ठीक करने में सीधे तौर पर मददगार है, क्योंकि UV किरणों से होने वाली रेडनेस और हाइपरपिग्मेंटेशन असल में त्वचा में होने वाली सूजन का ही रिएक्शन है।

टैनिंग के लिए चंदन का इस्तेमाल कैसे करें?

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि चंदन से आप फेस पैक बनाकर टैनिंग में लगा सकते हैं जो कि बेहद कारगर माना जाता है जैसे

1. गुलाब जल मिलाकर बनाएं ये आयुर्वेदिन टैन पैक

घर पर चंदन से आप आसानी से आयुर्वेदिक टैन पैक बना सकते हैं इसके लिए आपको करना ये है कि

  • दो चम्मच चंदन पाउडर में इतना ठंडा गुलाब जल मिलाएं कि एक मुलायम पेस्ट बन जाए।
  • इसे धूप के संपर्क में आने वाली जगहों पर लगाएं, 15–20 मिनट तक लगा रहने दें और ठंडे पानी से धो लें।

how-to-use-aloe-vera-mask-in-hindi-1768569619075

2. हल्दी में मिलाकर बनाए ये डी टैन पैक

जर्नल फ्रंटियर्स इन फार्माकोलॉजी में प्रकाशित इस शोध की मानें तो हल्दी में पाया जाने वाला एक्टिव इंग्रीडिएंट करक्यूमिन, शक्तिशाली प्रकाश-सुरक्षात्मक गुणों से भरपूर है। शोधकर्ताओं ने पाया कि करक्यूमिन - चाहे मौखिक रूप से दिया जाए या त्वचा पर लगाया जाए - ऑक्सीडेंट्स से त्वचा की रक्षा करता है, यूवी रेज की वजह से होने वाली सूजन को कम करता है। हल्दी सूजन पैदा करने वाले साइटोकिन्स को कम करती है और धूप से प्रभावित त्वचा में कोलेजन घनत्व को बढ़ाती है। डीटैन पैक बनाने के लिए

  • एक चुटकी हल्दी पाउडर लें और इसमें 2 चम्मच चंदन पाउडर मिला लें।
  • दोनों से एक फेस पैक तैयार करें और इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट लगाएं।
  • ठंडे पानी से अपना चेहरा साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें: क्या नींबू के रस से पैरों की टैनिंग दूर हो सकती है? जानें एक्सपर्ट से

3. कच्चे दूध में मिलाकर लगाएं चंदन

जर्नल ResearchGate में बताया गया है कि कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (AHA) है। ये लैक्टिक एसिड धीरे-धीरे सेल टर्नओवर को बढ़ावा देता है, टैनिंग के बाद होने वाले पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। ऐसे में आप चंदन और कच्चे दूध से इस पैक को बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं तो आपको करना ये है कि

  • 3 चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें गाढ़ा लेप बनने तक कच्चा दूध मिलाएं।
  • जब ये लेप गाढ़ा हो जाए तो इसे अपने स्किन पर लगाएं और कुछ देर छोड़ दें।
  • 30 मिनट बाद चेहरा नार्मल पानी से साफ कर लें।

निष्कर्ष:

डॉ.चंचल शर्मा कहती हैं कि अच्छे रिजल्ट्स के लिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप चंदन से बने फेस पैक या डीटैन पैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें। इसके अलावा कोशिश करें कि घर से बाहर जाते समय सनस्क्रीन लगाकर जाएं। इससे आपकी स्किन यूवी किरणों के कारण होने वाले नुकसान से बची रहेगी और इसकी बनावट भी बेहतर होगी।

FAQ

  • धूप से काली हुई त्वचा को साफ कैसे करें?

    धूप से काली हुई त्वचा को साफ करने के लिए आप गुलाब जल में शहद और एलोवेरा मिलाकर लगा सकते हैं जो कि स्किन को अंदर से हाइड्रेट करती है, मेलेनिन प्रोडक्शन में कमी आती है और टैनिंग कम होती है।
  • घर पर तुरंत पैरों से टैन कैसे हटाएं?

    कोई भी टैनिंग तुरंत साफ नहीं हो सकती है। हां, आप बेकिंग सोडा में नींबू और आलू का रस मिलाकर लगा सकते हैं जो कि टैनिंग कम करने में मददगार है।

Read Next

विटामिन C वाले फूड्स स्किन के लिए कैसे फायदेमंद होते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 07, 2026 10:20 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Sep 07, 2026 10:20 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content