Fri Oct 23, 2026 | 12:11 AM IST

Medically Reviewed by Dr Shireen Furtado , Sr. Consultant – Medical & Cosmetic Dermatology

विटामिन C वाले फूड्स स्किन के लिए कैसे फायदेमंद होते हैं? डॉक्टर से जानें

विटामिन सी युक्त फूड्स स्किन को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, जो कोलेजन प्रोडक्शन, सेल्स को रिपेयर करने और फ्री रेडिकल्स से बचाव में सहायक हैं। 
विटामिन C वाले फूड्स स्किन के लिए कैसे फायदेमंद होते हैं? डॉक्टर से जानेंविटामिन C वाले फूड्स स्किन के लिए कैसे फायदेमंद होते हैं? डॉक्टर से जानें

आज के समय में हर कोई हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहता है। इसके लिए अक्सर लोगों को स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने, भरपूर नींद लेने, पर्याप्त पानी पीने और हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है, खासकर विटामिन सी युक्त फूड्स। स्किन के लिए विटामिन सी को जरूरी पोषक तत्वों में से एक माना जाता है। लोगों का मानना है कि हेल्दी स्किन के लिए विटामिन सी युक्त फूड्स को खाना चाहिए, लेकिन क्या वाकई में ऐसा करना सही है? आइए इस बारे में Dr. Shireen Furtado, Sr. Consultant - Medical & Cosmetic Dermatology, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।

स्किन के लिए विटामिन सी युक्त फूड्स कैसे फायदेमंद हैं?

डॉ. शिरीन के अनुसार, विटामिन C से भरपूर फूड्स स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं, क्योंकि इससे कोलेजन का प्रोडक्शन करने, सेल्स को रिपेयर करने, फ्री रेडिकल्स से बचाव करने, स्किन बैरियर को हेल्दी रखने, एजिंग से बचाव करने, मुंहासों को कम करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

1. कोलेजन प्रोडक्शन को बेहतर करे

कोलेजन बनाने के लिए विटमिन सी की जरूरत होती है। कोलेजन एक ऐसा प्रोटीन है, जो त्वचा की बनावट, कसावट और लचीलेपन को बनाए रखने में मदद करता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर भी काम करता है, जो सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है।

2. स्किन बैरियर को हेल्दी रखे

खाने के जरिए पर्याप्त विटामिन C लेने से त्वचा को नेचुरली रिपेयर करने की प्रक्रिया में मदद मिल सकती है और त्वचा की प्रोटेक्टिव लेयर (स्किन बैरियर) हेल्दी रह सकती है। साथ ही, कई तरह के फल और सब्जियां खाने से अन्य पोषक तत्व भी मिलते हैं, जो त्वचा की ओवरऑल हेल्थ में फायदेमंद हो सकते हैं।

हालांकि, सिर्फ विटामिन C से भरपूर ज्यादा फूड्स खाने से झुर्रियां, मुंहासे, पिग्मेंटेशन या त्वचा की अन्य समस्याएं तुरंत दूर नहीं होंगी। आमतौर पर, सप्लीमेंट्स पर निर्भर रहने के बजाय साबुत फूड्स से विटामिन C लेना बेहतर होता है, जब तक कि कोई हेल्थकेयर प्रोफेशनल उनकी सलाह न दे।

इसे भी पढ़ें: बारिश में बार-बार हो जाते हैं बीमार? डाइट में शामिल करें विटामिन C से भरपूर ये 7 फूड्स

how vitamin c rich foods benefit the skin 1how vitamin c rich foods benefit the skin 1

क्या कहती है स्टडी?

साल 2017 में Nutrients Journal में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, विटामिन सी से भरपूर फूड्स का सेवन करने से कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देने, इलास्टिन को बैलेंस करने, यूवी किरणों से बचाव करने, बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने, घाव को ठीक करने, स्किन बैरियर को मजबूती देने और स्किन सेल्स की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।

विटामिन सी के लिए कौन से फूड्स खाएं?

डॉ. शिरीन का कहना है, विटामिन C कई तरह के फलों और सब्जियों में पाया जाता है। आंवला और अमरूद इसके अच्छे सोर्स में शामिल हैं। इसके अलावा संतरा, नींबू, मौसमी, कीवी, पपीता और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों को भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

सब्जियों में टमाटर, शिमला मिर्च और ब्रोकली जैसे ऑप्शन्स फायदेमंद हो सकते हैं। अलग-अलग रंगों के फल और सब्जियां खाने से डाइट में कई तरह के पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो स्किन के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

सिर्फ विटामिन C पर निर्भर रहना सही नहीं

हेल्दी स्किन के लिए सिर्फ विटामिन सी पर्याप्त नहीं है। शरीर को प्रोटीन, हेल्दी फैट, पर्याप्त पानी और कई अन्य पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है। इसलिए एक बैलेंस और अलग-अलग तरह डाइट लेना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: उम्र के अनुसार आपको रोज कितने विटामिन C की जरूरत होती है? डॉक्टर से जानें

हेल्दी स्किन के लिए क्या करें?

डॉ. शिरीन का कहना है, स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए नियमित रूप से कम से कम एक या दो विटामिन सी से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करें, जैसे स्नैक के तौर पर आंवला या अमरूद, नाश्ते के साथ खट्टे फल, खाने में टमाटर और शिमला मिर्च, लंच या डिनर के साथ ब्रोकली और अन्य सब्जियां। इसके साथ ही पर्याप्त प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, पानी और अन्य रंग-बिरंगे फल और सब्जियां भी लें।

इसके अलावा, सही सनस्क्रीन लगाकर त्वचा को धूप के ज्यादा संपर्क से बचाएं, क्योंकि डाइट हेल्दी स्किन में मदद तो करती है, लेकिन त्वचा की किसी खास समस्या के होने पर यह बेसिक स्किनकेयर या मेडिकल ट्रीटमेंट की जगह नहीं ले सकती है।

निष्कर्ष

विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां हेल्दी एंव बैलेंस डाइट का अच्छा हिस्सा हो सकती हैं। विटामिन सी कोलेजन बनाने में मदद करता है और एंटीऑक्सीडेंट के रूप में शरीर की सेल्स को रिपेयर करने एंव सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है। इसके लिए डाइट में आंवला, अमरूद, संतरा, मौसमी, कीवी, पपीता, स्ट्रॉबेरी, टमाटर, शिमला मिर्च और ब्रोकली जैसे फूड्स को शामिल करें।

हालांकि, हेल्दी स्किन के लिए सिर्फ विटामिन सी पर निर्भर रहना सही नहीं है। इसके लिए डाइट में पर्याप्त प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, पानी, अलग-अलग फल-सब्जियां खाएं और धूप से बचाव भी जरूरी है। ध्यान रहे, स्किन से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • विटामिन सी के लिए क्या खाना चाहिए?

    शरीर में विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए खट्टे फल, ताजा सब्जियां, आंवला और अमरूद जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है।
  • हेल्दी स्किन के लिए क्या करें?

    स्किन को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से त्वचा को साफ करें, सनस्क्रीन, मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, नियमित रूप से स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करें, हेल्दी डाइट लें, भरपूर नींद लें और पर्याप्त पानी पिएं।

Read Next

→ चेहरे पर क्यों उभर आती हैं झाइयां? जान लें कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 05, 2026 23:57 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Sep 05, 2026 23:57 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Sep 05, 2026 23:57 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Shireen Furtado