Sun Nov 8, 2026 | 02:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Himani Mavi , Consultant – Dermatology - Metro Hospital & Heart Institute, Noida

स्किन में कोलेजन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, स्किन दिखेगी हेल्दी

कोलेजन स्किन में उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने और स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। स्किन में कोलेजन बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट, स्किन की देखभाल और लाइफस्टाइल में बदलाव करना शामिल हैं।
स्किन में कोलेजन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, स्किन दिखेगी हेल्दीस्किन में कोलेजन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, स्किन दिखेगी हेल्दी

खूबसूरत, जवां और चमकदार स्किन हर व्यक्ति की चाह होती है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ स्किन में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देना, स्किन का ढीलापन, महीन रेखाएं और स्किन की चमक कम होना ऐसी समस्याएं हैं, जिसके कारण ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। इन बदलावों के पीछे एक बड़ा कारण स्किन में कोलेजन की मात्रा धीरे-धीरे कम होना है। Dr Himani Mavi, Consultant- Dermatology, Metro Hospital & Heart Institute, Noida बताती हैं कि कोलेजन स्किन को मजबूती, लचीलापन और संरचना देने वाला एक अहम प्रोटीन है। इसकी कमी होने से स्किन की कसावट प्रभावित होने लगती है और उम्र बढ़ने के लक्षण जल्दी दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में आप अपने खान-पान और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके स्किन में कोलेजन के स्तर को बढ़ा सकते हैं।

स्किन में कोलेजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

Dr Himani Mavi के अनुसार, कोलेजन को बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना बहुत जरूरी है। शरीर को कोलेजन बनाने के लिए अमीनो एसिड और कुछ जरूरी विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है।

1. विटामिन C से भरपूर फल खाएं

विटामिन सी कोलेजन के निर्माण के लिए बहुत जरूरी है। यह शरीर में कोलेजन बनाने वाली प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए डाइट में आंवला, संतरा, अमरूद, नींबू, कीवी और स्ट्रॉबेरी शामिल कर सकते हैं।

2. प्रोटीन का पर्याप्त सेवन करें

कोलेजन एक तरह का प्रोटीन होता है, इसलिए शरीर को इसके निर्माण के लिए पर्याप्त मात्रा में अमीनो एसिड की जरूरत होती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में दालें, दूध, दही, पनीर, सोयाबीन, अंडे, मछली और चिकन जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े: शरीर के लिए क्यों जरूरी है कोलेजन? डॉक्टर से जानें कितना होना चाहिए इसका लेवल

3. जिंक और कॉपर से भरपूर फूड्स

जिंक और कॉपर स्किन के स्वास्थ्य और नॉर्मल टिश्यू निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं. कद्दू के बीज, बादाम, अखरोट, काजू, साबुत अनाज और दालें इनके अच्छे सोर्स हैं।

4. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार लें

एंटीऑक्सीडेंट शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में टमाटर, गाजर, पालक, ब्रोकली, अनार और अन्य रंगीन फलों और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।

5. ओमेगा-3 फैटी एसिड लें

ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन की नेचुरल नमी और स्किन बैरियर को बेहतर बनाए रखने में फायदेमंद हो सकते हैं। इसके लिए अखऱोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स और फैटी फिश का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

साल 2025 में Journal of Enzyme Inhibition and Medicinal Chemistry में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, कई नेचुरल तत्व कोलेजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। दालचीनी में मौजूद सिनैमाल्डिहाइड IGF-I सिग्नलिंग को एक्टिव करता है। सोयाबीन व फलीदार पौधों से मिलने वाला डेडजिन TGF-β/Smad पाथवे के जरिए कोलेजन निर्माण को बढ़ाता है।

Naturally-Boost-CollagenNaturally-Boost-Collagen

कोलेजन बढ़ाने के लिए सही स्किन केयर क्यों जरूरी है?

Dr Himani Mavi का कहना है कि सिर्फ खान-पान ही नहीं, बल्कि स्किन की सही देखभाल भी कोलेजन को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाती है।

  • सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें- रोजाना SPF 30 या उससे ज्यादा ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। धूप में ज्यादा समय तक रहने पर दोबारा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। सूरज की हानिकारक यूवी किरणें कोलेजन को नुकसान पहुंचाने वाले कारक हैं।
  • रेटिनॉल का इस्तेमाल- रेटिनॉल जैसे टॉपिकल रेटिनॉइड्स स्किन में कोलेजन निर्माण को बढ़ावा देने और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इनका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से ही शुरू करना चाहिए।
  • विटामिन C सीरम- विटामिन सी से भरपूर स्किन केयर प्रोडक्ट्स एंटीऑक्सीडेंट स्किन को सुरक्षा देते हैं और स्किन की रंगत बेहतर बनाने में फायदेमंद हो सकते हैं।
  • मॉइश्चराइजर लगाएं- स्किन को हाइड्रेट रखने से उसका बाहरी सुरक्षा कवच बेहतर बना रहता है और स्किन मुलायम दिखाती है। ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी के दौरान रेटिनॉइड्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़े: कोलेजन सप्लीमेंट्स: पाउडर, कैप्सूल या क्रीम, स्किन के लिए क्या है सबसे ज्यादा असरदार?

स्किन में कोलेजन को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

Dr Himani Mavi के मुताबिक, स्किन को हेल्दी और जवां बनाए रखने के लिए कुछ नॉर्मल आदतों में बदलाव करना जरूरी होता है। इनमें शामिल हैं-

  • रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी और पर्याप्त नींद लें।
  • स्मोकिंग और तंबाकू से दूरी बनाए रखें।
  • ज्यादा चीनी और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम से कम करने की कोशिश करें।
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियां करें।
  • रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।
  • तनाव को मैनेज करने के लिए योग और मेडिटेशन करें।
  • स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए रोजाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

निष्कर्ष
कोलेजन स्किन को मजबूती देने, कसावट लाने और लचीलापन बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है। उम्र बढ़ने के साथ इसका प्रोडक्शन कम होना एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन सही खान-पान, संतुलित लाइफस्टाइल और सही स्किन केयर रूटीन अपनाने से स्किन की सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। अगर स्किन में समय से पहले झुर्रियां, ढीलापन या अन्य असामान्य बदलाव दिखाई दे रहे हैं तो स्किन स्पेशलिस्ट से कंसल्ट करना जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • स्किन में कोलेजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

    कोलेजन बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में विटामिन-सी से भरपूर खट्टे फल, आंवला, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे, मछली, बोन ब्रोथ और नट्स जैसे फूड्स शामिल कर सकते हैं।
  • चेहरे पर कोलेजन की कमी से क्या होता है?

    चेहरे पर कोलेजन की कमी होने से स्किन अपनी कसावट खो देती है, जिससे झुर्रियां, फाइन लाइंस, स्किन पर ढीलापन और समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं।

Read Next

→ क्या वायु प्रदूषण एक्जिमा और सोरायसिस को और बिगाड़ सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 08, 2026 12:14 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Himani Mavi