Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

30 की उम्र के बाद त्वचा का ढीलापन रोकने के लिए खाएं ये शाकाहारी फूड्स, बढ़ेगा कोलेजन प्रोडक्शन

बढ़ती उम्र के साथ अक्सर लोगों की स्किन ढीली होने लगती है और एजिंग के लक्षण बढ़ने लगते हैं। ऐसे में एजिंग को रोकने और स्किन को यंग बनाए रखने के लिए डाइट में वेजिटेरियन फूड्स को शामिल करें। 

बढ़ती उम्र के साथ लोगों को त्वचा के ढीली होने और एजिंग के लक्षण त्वचा पर दिखने लगते हैं। इस समस्या से राहत के लिए लोगों को हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने वाले फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इनका सेवन करने से स्किन को हेल्दी और यंग बनाए रखने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन और Ms. Twincy Ann Sunil (Bachelors in Clinical Nutrition & Dietetics), Apollo Spectra से जानें 30 के बाद कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए कौन से वेजिटेरियन फूड्स खाएं?

कई कारणों से ढीली पड़ने लगती है त्वचा

Clinical Nutritionist Ms. Twincy के अनुसार, "30 साल की उम्र पार करने के बाद त्वचा में बदलाव दिखने लगते हैं, क्योंकि शरीर में कोलेजन का उत्पादन हर साल लगभग 1% कम हो जाता है। शरीर में कोलेजन का स्तर धीरे-धीरे कम होने के साथ-साथ, कुछ बाहरी फैक्टर्स जैसे धूप, प्रदूषण और गलत खान-पान की आदतें भी झुर्रियों, फाइन लाइन्स, त्वचा की इलास्टिसिटी कम होने और त्वचा के ढीले पड़ने का कारण बनती हैं। हालांकि, उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन हेल्दी वेजिटेरियन डाइट लेने से शरीर में कोलेजन का स्तर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।"

कोलेजन को बढ़ाने के लिए वेजिटेरियन फूड्स

Ms. Twincy का कहना है, "वेजिटेरियन खाने के बारे में एक आम गलतफहमी यह है कि उनमें कोलेजन नहीं होता है। हालांकि, उनमें ऐसे पोषक तत्व और अमीनो एसिड होते हैं, जो शरीर द्वारा कोलेजन बनाने में मदद करते हैं। इस मामले में विटामिन C एक जरूरी तत्व है, क्योंकि यह एंजाइम को कोलेजन प्रोडक्शन में भाग लेने में मदद करता है।

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए विटामिन सी जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इसके अलावा, डाइट में विटामिन ई, हेल्दी फैट्स, जिंक और प्रोटीन इसका सेवन करने से त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: कमजोर नाखून और टूटते बालों से परेशान हैं? डाइट में शामिल करें ये जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स

विटामिन सी से भरपूर फूड्स खाएं

त्वचा के ढीलेपन को कम करने और इसको स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन C से भरपूर फल और सब्जियों जैसे आंवला, अमरूद, संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी, पपीता और शिमला मिर्च को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

साल 2020 में Scientific reports में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, विटामिन सी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। यह स्किन को यंग रखने वाले कोलेजन को बनाने में बहुत मदद करता है। हमारी त्वचा में टाइप I और टाइप III कोलेजन होते हैं, जो बढ़ती उम्र के साथ कम बनने लगते हैं।

foods that help increase collagen production after age 30 to prevent skin sagging know from expert 1 (4)

प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाएं

शरीर में कोलेजन (collagen) बनने के लिए प्रोटीन एक जरूरी तत्व है। पनीर, दूध, दही, टोफू, सोया प्रोडक्ट्स, काबुली चने और दालें जैसी शाकाहारी चीजें प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स हैं, जिनसे शरीर को कोलेजन बनाने के लिए जरूरी अमीनो एसिड मिलते हैं। खासतौर पर सोया से बनी चीजें हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं, क्योंकि इनमें आइसोफ्लेवोन्स (isoflavones) पाए जाते हैं, जो स्किन के लचीलेपन (elasticity) को बढ़ाने में काफी असरदार माने जाते हैं।

हेल्दी फैट्स, विटामिन ई एवं जिंक युक्त नट्स और सीड्स खाएं

इसके साथ ही, बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अलसी और चिया सीड्स जैसे नट्स और सीड्स, हेल्दी फैट्स, विटामिन ई, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्वों के अच्छे सोर्स माने जाते हैं। ये न सिर्फ शरीर में पहले से मौजूद कोलेजन को बचाते हैं, बल्कि उसे बनाने वाले एंजाइम्स को भी ठीक से काम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रोटीन पाउडर लेने के बाद ब्लोटिंग से बचने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट से जानें

एंटीऑक्सीडेंट्स से युक्त फूड्स खाएं

वहीं दूसरी ओर, पालक, सहजन (मोरिंगा) और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों, साथ ही टमाटर और गाजर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और कैरोटीनॉयड पाए जाते हैं। ये तत्व धूप की हानिकारक यूवी (UV) किरणों और ऑक्सीडेशन की वजह से होने वाले कोलेजन के नुकसान को रोकने में मददगार होते हैं।

अनहेल्दी फूड्स से बचें और अच्छी आदतें अपनाएं

कोलेजन को बचाकर रखना उतना ही जरूरी है, जितना कि कोलेजन का बनना। बहुत ज्यादा चीनी और प्रोसेस्ड फूड्स (जैसे पैकेट बंद या जंक फूड) खाने से हमारे शरीर का कोलेजन कम होने लगता है। ऐसा 'ग्लाइकेशन' (glycation) नाम की एक प्रक्रिया की वजह से होता है, जो कोलेजन के फाइबर को कमजोर कर देती है और स्किन की इलास्टिसिटी (elasticity) धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऐसे में स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए हाइड्रेशन, अच्छी नींद, एक्सरसाइज और धूप से बचाव जरूरी फैक्टर्स हैं।

ऐसा कोई खास खाना नहीं है, जो स्किन की एजिंग की प्रक्रिया को रोक सके, लेकिन प्रोटीन, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट और मिनरल वाले बैलेंस वेजिटेरियन फूड्स से शरीर में नेचुरली कोलेजन बनने में मदद मिल सकती है। अच्छी हेल्थ के लिए अच्छी आदतों के साथ यह डाइट उम्र बढ़ने के साथ-साथ स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकती है।

निष्कर्ष

30 की उम्र के बाद त्वचा में कोलेजन का प्रोडक्शन कम होने लगता है। शरीर में नेचुरल रूप से कोलेजन बढ़ाने के लिए विटामिन सी (आंवला, संतरा), प्रोटीन व अमीनो एसिड (पनीर, सोया प्रोडक्ट्स), विटामिन ई, हेल्दी फैट्स और जिंक युक्त नट्स और सीड्स अच्छे वेजिटेरियन सोर्स हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां और टमाटर जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स धूप की किरणों से कोलेजन को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। स्किन को यंग रखने के लिए चीनी और प्रोसेस्ड फूड्स से बचना, पर्याप्त पानी पीना और अच्छी नींद लेना भी जरूरी है। ध्यान रहे, स्किन से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • हेल्दी स्किन के लिए क्या खाएं?

    हेल्दी स्किन के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, मौसमी फल, सीड्स और खट्टे फलों को डाइट में शामिल करें। इससे स्किन को हेल्दी और यंग बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

    स्किन को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से चेहरे को धोएं करें, मॉइस्चराइज करें, नियमित सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, शरीर को हाइड्रेट करें, हेल्दी डाइट लें, स्ट्रेस को मैनेज करें, भरपूर नींद लें, धूप में लंबे समय तक रहने से बचें, स्मोकिंग, अल्कोहल और अनहेल्दी फूड्स को खाने से बचें।

Read Next

दिन में 3 बार खाना बेहतर है या कई बार छोटे-छोटे मील्स लेना? जानें रिसर्च और डायटीशियन की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 08, 2026 12:50 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jul 08, 2026 12:50 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jul 08, 2026 12:50 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jul 08, 2026 12:50 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jul 08, 2026 12:50 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content