फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देने वाले और जिम जाने वाले बहुत से लोग प्रोटीन शेक या प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं, लेकिन इसका सेवन करने से कुछ लोगों को ब्लोटिंग, गैस, पेट में दर्द होने और डायरिया जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इससे राहत के लिए क्या करना चाहिए? ऐसे में आइए Pooja Udeshi, Consultant, Sports Nutritionist, Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital Mumbai और जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें इस बारे में।
प्रोटीन पाउडर से कब्ज या ब्लोटिंग क्यों होती है?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, प्रोटीन पाउडर या इसके सप्लीमेंट का सेवन करने के बाद कब्ज की समस्या प्रोटीन पाउडर में फाइबर की कमी और पानी की कमी के कारण ऐसा होता है। वहीं, लोगों के एक बार में बहुत ज्यादा प्रोटीन लेने या बहुत ज्यादा कंसंट्रेटेड फॉर्मूला इस्तेमाल करने से व्यक्ति को भारीपन महसूस होने और जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रोटीन पाउडर पीने के बाद पेट क्यों फूलता है? डॉक्टर से जानें
प्रोटीन पाउडर से होने वाली ब्लोटिंग से बचने के लिए क्या करें?
न्यूट्रिशनिस्ट पूजा के अनुसार, हर इंसान के शरीर की जरूरतें अलग-अलग होती हैं। ऐसे में प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से हर इंसान का शरीर अलग-अलग तरीके से रिएक्ट करता है। इस दौरान कई लोगों को पाचन से जुड़ी ब्लोटिंग और गैस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो लैक्टोज इनटॉलरेंस जैसी समस्याओं के कारण हो सकता है। ऐसे में ब्लोटिंग की समस्या से राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है।

प्रोटीन पाउडर में मौजूद चीजों की लिस्ट पढ़ें
अगर किसी व्यक्ति को प्रोटीन पाउडर का सेवन करने के बाद ब्लोटिंग या पाचन से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो उसमें मौजूद इंग्रेडिएंट के बारे में पूरे लेबल को अच्छे से पढ़ें और अच्छी क्वालिटी के प्रोटीन पाउडर को चुनें। इसके लिए एक्सपर्ट से सलाह ली जा सकती है। इसके अलावा, प्रोटीन शेक को धीरे-धीरे पिएं।
प्लांट बेस्ड प्रोटीन को अपनाएं
जिन लोगों को प्रोटीन पाउडर लेने के बाद पाचन से जुड़ी परेशानियां बनी रहती हैं, तो इससे बचने के लिए लैक्टोज-फ्री और प्लांट-बेस्ड या आइसोलेट प्रोटीन ऑप्शन को चुनें। ऐसा करने से स्वास्थ्य को दुरुस्त और फिट रखने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: रोज पीते हैं प्रोटीन शेक? ये 5 संकेत बताते हैं पाचन तंत्र पर पड़ रहा है बुरा असर, न करें नजरअंदाज
पर्याप्त पानी पिएं
प्रोटीन पाउडर को लेने के बाद ब्लोटिंग की समस्या से बचने के लिए व्यक्ति को भरपूर पानी पीना चाहिए यानी शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए। इससे पाचन को कुछ हद तक दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है।
डॉक्टर से सलाह जरूर लें
न्यूट्रिशनिस्ट पूजा का कहना है, प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से पहले किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से सलाह लेना जरूरी है, ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
निष्कर्ष
प्रोटीन पाउडर के कारण ब्लोटिंग की समस्या होने पर इससे बचने के लिए प्लांट बेस्ड डाइट लें, प्रोटीन पाउडर के लेबल को अच्छे से पढ़ें, पर्याप्त पानी पिएं और इसमें मौजूद किसी भी इंग्रीडिएंट से एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए क्या खाएं?
प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में चिकन, अंडे, दालें, बीन्स, मछली, पनीर, दही, बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, कद्दू के बीज जैसे नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करें।ब्लोटिंग की समस्या के क्या लक्षण है?
ब्लोटिंग की समस्या होने पर व्यक्ति को पेट में हल्का दर्द होने, ऐंठन होने, पेट का फूला हुआ दिखने, गैस होने, डकार आने और उबकाई आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 30, 2026 15:29 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 30, 2026 15:29 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain