वर्तमान में फिटनेस, बॉडी बिल्डिंग और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोग अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल करते हैं। प्रोटीन मांसपेशियों, हड्डियों, स्किन और बालों को हेल्दी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को प्रोटीन पाउडर या अन्य प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने के बाद गैस, ब्लोटिंग, पेट में भारीपन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने के बाद इन समस्याओं के होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन, कम पानी पीना या सप्लीमेंट में मौजूद कुछ आर्टिफिशियल तत्व होते हैं। इसलिए, प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने के बाद अगर आपको ब्लोटिंग की समस्या से बचना है तो दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के बताए इन टिप्स को अपना सकते हैं-
प्रोटीन सप्लीमेंट्स से होने वाले ब्लोटिंग और गैस को कैसे रोकें?
StatPearls मेडिकल रिसोर्स के अनुसार, जब किसी व्यक्ति को प्रोटीन इन्ट्रॉलरेंस होता है तो उसे अक्सर पेट में बहुत ज्यादा गैस बनने, ब्लोटिंग, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याएं होती हैं। आप जितनी ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेते हैं, ब्लोटिंग और पेट दर्द की समस्या उतनी ज्यादा गंभीर हो सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, प्रोटीन सप्लीमेंट लेने के बाद कुछ लोगों को ब्लोटिंग की समस्या होना आम हो सकता है, लेकिन इस समस्या से बचने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो करें-
1. अपना प्रोटीन पाउडर बदलें
अगर किसी खास प्रोटीन पाउडर को लेने के बाद आपको बार-बार गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो रही है तो सबसे पहले अपने प्रोटीन सप्लीमेंट की क्वालिटी और प्रकार पर ध्यान दें। कई व्हे प्रोटीन प्रोडक्ट्स में लैक्टोज होता है, जिसे कुछ लोगों का पाचन तंत्र आसानी से पचा नहीं पाता है। ऐसे लोगों को गैस, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, आप एक ऐसा प्रोटीन चुनें, जिसमें आर्टिफिशियल मिठास, ज्यादा चीनी और अनावश्यक एडिटिव्स कम हों।
इसे भी पढ़ें: बिजी लोग खाने में प्रोटीन की कमी कैसे पूरी करें? डायटिशियन बता रही हैं 6 आसान तरीके
2. प्रोटीन की मात्रा कम करें
ज्यादा प्रोटीन की मात्रा भी ब्लोटिंग का कारण बन सकती है। कई लोग जल्दी मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए तय मात्रा से ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करने लगते हैं। जब शरीर ज्यादा प्रोटीन को पूरी तरह पचा नहीं पाता है तो यह आंतों में गैस बनने का कारण बन सकता है। अगर आपको ब्लोटिंग की समस्या हो रही है तो एक बार में बड़ी मात्रा लेने के स्थान पर प्रोटीन की मात्रा को कम करें। आप पूरे दिन में 2 से 3 हिस्सों में प्रोटीन का सेवन करें। धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ाएं ताकि पाचन तंत्र को इसे पचाने का समय मिल पाए और असुविधा को कम किया जा सके।
3. डाइट में हर्ब्स शामिल करें
कुछ नेचुरल जड़ी-बूटियां और और मसाले आपकी पाचन पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और गैस की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। आप अपनी डाइट में अदरक, पुदीना, सौंफ, जीरा, अजवाइन और धनिया जैसे फूड्स को शामिल कर सकते हैं, जो पाचन में सुधार करने में काफी उपयोगी माने जाते हैं। प्रोटीन शेक लेने के बाद आप सौंफ चबा सकते हैं, अदरक की चाय पीना या भोजन में जीरा और अजवाइन का इस्तेमाल करने जैसे उपायों को अपना सकते हैं। ध्यान रहे अगर किसी व्यक्ति को पहले से कोई मेडिकल प्रॉब्लम है तो नियमित रूप से किसी हर्बल उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लेना जरूरी है।
-1783834270356.jpg)
4. गैस बढ़ाने वाले कार्बोहाइड्रेट कम लें
अगर आप प्रोटीन सप्लीमेंट लेने के साथ-साथ ऐसे फूड्स भी ज्यादा मात्रा में खा रहे हैं जो ब्लोटिंग और गैस जैसी परेशानियों को बढ़ाते हैं तो इससे समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। बीन्स, चना, राजमा, पत्ता गोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, प्याज औऱ ज्यादा मात्रा में कार्बोनेटेड ड्रिंक्स कुछ लोगों में गैस का कारण बन सकते हैं। अगर प्रोटीन लेने के बाद लगातार ब्लोटिंग की समस्या होती है तो कुछ दिनों तक इन फूड्स का सेवन सीमित करके देखना चाहिए। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और संतुलित आहार लें ताकि पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम कर सके।
इसे भी पढ़ें: महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है नाश्ते में प्रोटीन, एक्सपर्ट से जानें इससे होने वाले 5 फायदे
5. प्रोटीन शेक पीने का तरीका बदलें
कई बार समस्या प्रोटीन से नहीं, बल्कि उसे लेने के तरीके से होती है। अगर आप बहुत तेजी से शेक पीते हैं तो उसके साथ ज्यादा हवा भी निगल लेते हैं, जिससे पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। प्रोटीन शेक को धीरे-धीरे घूंट में पिएं। अगर संभव हो तो शेक को बहुत ज्यादा झागदार बनाने के स्थान पर अच्छी तरह मिलाकर पिएं। स्ट्रॉ से पीने के स्थान पर सीधे गिलास से पीना भी कुछ लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही, खाली पेट शेक लेने से असुविधा हो तो उसे हल्के भोजन के साथ लेने की कोशिश करें।
निष्कर्ष
प्रोटीन सप्लीमेंट्स मांसपेशियों के विकास और अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हो सकते हैं, लेकिन कुछ लोगों में ये गैस और पेट फूलने की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इसलिए, ब्लोटिंग की समस्या से राहत पाने के लिए आप सही तरह का प्रोटीन चुनें, सीमित मात्रा में लें, पाचन को बेहतर रखने वाले उपाय अपनाएं और गैस बनने वाले फूड्स से परहेज करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
महिलाओं के लिए प्रोटीन पाउडर के क्या फायदे हैं?
महिलाओं के लिए प्रोटीन पाउडर का सेवन एनर्जी बढ़ाने, मांसपेशियों के विकास, वजन मैनेज करने और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। यह बालों, स्किन और नाखूनों को हेल्दी रखने का काम करता है।प्रोटीन पाउडर कितने दिन में असर दिखाता है?
प्रोटीन पाउडर का असर आपके शरीर, वर्कआउट और डाइट पर निर्भर करता है। आमतौर पर रिकवरी में 1 से 3 दिन, ताकत में सुधार दिखने में 21 से 30 दिन और मांसपेशियों को बढ़ाने में 60 से 90 दिन का समय लग सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 12, 2026 11:06 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jul 12, 2026 11:06 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra