गर्मियों के मौसम में लोग अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कई तरह की ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करते हैं। गर्मियों में सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखना काफी नहीं है, बल्कि डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो पाचन क्रिया को भी बेहतर रखने में मदद कर सके। गर्मियों में कई लोगों को छाछ पीना काफी पसंद होता है। छाछ शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाती है। ऐसे में जब छाछ में अजवाइन मिलाकर पीया जाता है तो इसके फायदे और ज्यादा बढ़ सकते हैं। इसलिए, आइए इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि छाछ और अजवाइन एक साथ लेना क्यों फायदेमंद होता है?
छाछ में अजवाइन मिलाकर पीने के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार छाछ में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम और हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं, जो पााचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करती है, जबकि अजवाइन में थाइमोल नाम के एक्टिव तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन एंजाइमों के रिलीज को बढ़ावा देता है, जिससे गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिल सकती है।
1. पाचन को बेहतर बनाता है
खाना खाने के बाद एक गिलास भुनी हुई अजवाइन वाला छाछ पीना पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: जिन्हें दूध नहीं पचता, उनके लिए दही या छाछ क्यों है बेहतर और सुरक्षित विकल्प? जानें डॉक्टर से
2. गैस और ब्लोटिंग से राहत
अक्सर हैवी या मसालेदार भोजन करने के बाद कई लोगों को ब्लोटिंग और गैस की समस्या महसूस होती है। ऐसे में इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आप भुनी हुई अजवाइन को छाछ में मिलाकर पी सकते हैं, क्योंकि इससे आपकी ब्लोटिंग की समस्या को कम किया जा सकता है।
3. शरीर को ठंडक पहुंचाता है
गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान बढ़ने के कारण थकान और बेचैनी की समस्या महसूस हो सकती है। ऐसे में छाछ आपके शरीर को ठंडक देने में मदद करती है, जबकि अजवाइन का सेवन पाचन क्रिया को एक्टिव करता है।

4. वजन मैनेज करने में फायदेमंद
अजवाइन वाला छाछ पीना वजन कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। छाच कम कैलोरी वाला ड्रिंक होता है। इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस हो सकता है, जिससे आप अनहेल्दी क्रैविंग से बचते हैं।
इसे भी पढ़ें: छाछ या सत्तू शरबत: गर्मियों में कौन सी ड्रिंक है ज्यादा हेल्दी और फायदेमंद?
अजवाइन और छाछ एक साथ कैसे लें?
अजवाइन वाली छाछ पीने के लिए 1 गिलास ताजी छाछ लें और उसमें आधा चम्मच भुनी हुई अजवाइन पाउडर मिलाएं। स्वाद के लिए आप इसमें काला नमक डाल सकते हैं। इस अजवाइन वाली छाछ को दोपहर के भोजन के बाद पीना फायदेमंद माना जाता है।
निष्कर्ष
छाछ और अजवाइन का मिश्रण पाचन क्रिया को बेहतर रखने, शरीर को हाइड्रेटेड रखने और पेट की कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। गर्मियों में इसे संतुलित मात्रा में डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।
Image Credit: Freepik
FaQ
रोजाना छाछ पीने से क्या होता है?
रोजाना छाछ पीने से पाचन क्रिया मजबूत होती है, शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है।
1 दिन में कितनी छाछ पीनी चाहिए?
एक हेल्दी व्यक्ति को दिनभर में 1 से 2 गिलास छाछ पानी चाहिए। इसे दोपहर के भोजन के साथ या उसके तुरंत बाद पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 14, 2026 16:27 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jun 14, 2026 16:27 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra