ब्लड डोनेट करना महादान माना जाता है। ब्लड डोनेट करने से आप किसी व्यक्ति के जीवन को बचाते हैं। हालांकि, ब्लड डोनेट करने के बाद अक्सर व्यक्ति के शरीर को खोए हुए तरल पदार्थ, एनर्जी और पोषक तत्वों की कमी पूरी करने की जरूरत होती है। ब्लड डोनेट करने के दौरान शरीर से लगभग 350 से 450 मिलीलीटर ब्लड निकलता है, जिससे कुछ लोगों को कमजोरी, चक्कर या थकान जैसी समस्याएं महसूस हो सकती है। इसलिए, ब्लड डोनेट करने के तुरंत बाद आपको सही डाइट लेना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि ब्लड डोनेट करने के तुरंत बाद क्या खाना चाहिए?
रक्तदान के बाद तुरंत क्या खाएं?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि ब्लड डोनेट करने के बाद शरीर को एनर्जी देने और तरह पदार्थ की हुई कमी को पूरा करने के लिए इन चीजों का सेवन कर सकते हैं-
1. आयरन से भरपूर ड्राई फ्रूट्स
ब्लड डोनेट करने के बाद शरीर में आयरन की मात्रा को दोबारा संतुलित करना जरूरी होता है, क्योंंकि आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए, आप अपनी डाइट में किशमिश, खजूर, अंजीर और ड्राई खुबानी जैसे ड्राई फ्रूट्स आयरन के अच्छे सोर्स होते हैं। इन ड्राई फ्रूट्स को खाने से हीमोग्लोबिन के लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं। शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और थकान या कमजोरी को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या रक्तदान करने से वाकई शरीर में कमजोरी आती है? डॉक्टर से जानें
2. ग्रीक योगर्ट और शहद
ग्रीक योगर्ट प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक से भरपूर होता है, जबकि शहद नेचुरल शुगर का अच्छा सोर्स होता है। दोनों को एक साथ खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। ब्लड डोनेट करने के बाद महसूस होने वाली थकान को कम करने में यह मिश्रण फायदेमंद होता है। साथ ही पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखता है। एक कटोरी ग्रीक योगर्ट में एक चम्मच शरहद मिलाकर खाना ब्लड डोनेट करने के बाद का हेल्दी विकल्प हो सकता है।

3. खीरा और तरबूज
ब्लड डोनेट करने के बाद शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में पानी से भरपूर फल और सब्जियां खाना फायदेमंद होता है। खीरा और तरबूज दोनों में लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, जो ब्लड डोनेट करने के बाद शरीर में पानी की जरूरत को पूरा करने में मदद करता है। इन चीजों का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। चक्कर और कमजोरी की संभावना कम होती है और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।
4. केला
ब्लड डोनेट करने के तुरंत बाद केला खाना आपके लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। शरीर में एनर्जी को जल्दी वापस पाने में मदद मिलती है, ब्लड प्रेशर संतुलित होता है, मांसपेशियों की कमजोरी दूर होती है और ऐंठन को कम करने में मदद मिल सकती है। ब्लड डोनेट करने के तुरंत बाद एक या दो केले खाना शरीर को जल्दी रिकवर करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या हाई बीपी के मरीज रक्तदान कर सकते हैं? डॉक्टर से जानें
रक्तदान के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, ब्लड डोनेट करने के बाद आपको इन बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है-
- रक्तदान करने के बाद आप पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी या फलों का रस पिएं।
- कम से कम 24 घंटे तक शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें।
- हैवी एक्सरसाइज और वजन उठाने से बचना चाहिए।
- संतुलित डाइट लें, जिसमें आयरन, प्रोटीन और विटामिन सी शामिल करें।
निष्कर्ष
ब्लड डोनेट करने के बाद सही खानपान शरीर की रिकवरी को तेज करता है। इसलिए, आप आयरन से भरपूर ड्राई फ्रूट्स, ग्रीक योगर्ट और शहद, खीरा-तरबूज और केला जैसे फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
ब्लड डोनेट करने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
ब्लड डोनेट करने के तुरंत बाद शराब, कैफीन और तले-भुने या जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए।रक्तदान के बाद कौन सा जूस पीना चाहिए?
ब्लड डोनेट करने के बाद अनार, चुकंदर, मौसमी या संतरे का जूस पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 14, 2026 15:53 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jun 14, 2026 15:53 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra