Mon Oct 12, 2026 | 08:16 PM IST

Doctor Verified

क्या गैस और एसिडिटी के मरीज आम खा सकते हैं? बता रहे है डॉक्टर

गैस और एसिडिटी से परेशान लोग सीमित मात्रा में पका हुआ आम खा सकते हैं। ज्यादा मात्रा में आम खाने से कुछ लोगों में गैस, अपच या एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।
क्या गैस और एसिडिटी के मरीज आम खा सकते हैं? बता रहे है डॉक्टरक्या गैस और एसिडिटी के मरीज आम खा सकते हैं? बता रहे है डॉक्टर

गर्मियों के मौसम में लोग आम खाना बहुत पसंद करते हैं, इन दिनों बाजार में अलग-अलग वैरायटी के आम आ रहे हैं जो न सिर्फ खाने में टेस्टी होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। आम में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ कई तरह के जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर स्किन को हेल्दी रखने तक में मदद करते हैं लेकिन जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं, उनके मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या आम खाना उनके लिए सुरक्षित है या नहीं। इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने, यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद के सीनियर कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, हेपेटोलॉजिस्ट और थेराप्यूटिक एंडोस्कोपिस्ट, डॉ. डी. चंद्र शेखर रेड्डी से बात की।

क्या गैस्ट्रिक समस्या में आम खा सकते हैं?

डॉ. डी. चंद्र शेखर रेड्डी बताते हैं कि जिन लोगों को हल्की गैस या एसिडिटी की समस्या है, वे सीमित मात्रा में आम खा सकते हैं। हालांकि यह हर व्यक्ति के डाइजेस्टिव सिस्टम पर निर्भर करता है। कुछ लोगों को ज्यादा आम खाने से पेट में भारीपन, गैस या एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए इसे संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Mango Lover हैं तो आम खाने से पहले जान लें Rujuta Diwekar की ये जरूरी सलाह

  • डॉ. डी. चंद्र शेखर रेड्डी बताते हैं कि ज्यादा मात्रा में आम खाने से पेट में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ने की संभावना रहती है।
  • खासकर अगर आम बहुत ज्यादा पका हुआ या बहुत मीठा हो, तो यह कुछ लोगों के पाचन पर असर डाल सकता है।
  • इसके अलावा रात के समय आम खाने से पाचन धीमा हो सकता है, जिससे असहजता महसूस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: आम या मैंगो शेक, सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है? डॉक्टर से जानें

can gastric patients eat mangocan gastric patients eat mango

आम खाने का सही तरीका

अगर आप गैस या एसिडिटी के मरीज हैं, तो आम को सही तरीके से खाना बहुत जरूरी है। आम को खाली पेट खाने से बचना चाहिए और इसे हमेशा भोजन के बाद या दिन के बीच के समय में सीमित मात्रा में खाना बेहतर होता है। आम के साथ पानी या ठंडी ड्रिंक्स का ज्यदा सेवन करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि यह पाचन को प्रभावित कर सकता है।

डॉक्टर की सलाह

डॉ. डी. चंद्र शेखर रेड्डी के अनुसार, जिन लोगों को गंभीर एसिडिटी, IBS (Irritable Bowel Syndrome) या पुरानी पाचन समस्या है, उन्हें आम का सेवन बहुत सावधानी से करना चाहिए। ऐसे लोगों को आम का एक टुकड़ा खाकर देखना चाहिए कि उनका शरीर कैसे रिएक्ट करता है।

निष्कर्ष

डॉ. डी. चंद्र शेखर रेड्डी के अनुसार, गैस और एसिडिटी के मरीज भी सीमित मात्रा में आम खा सकते हैं, लेकिन इसका ज्यादा सेवन समस्या को बढ़ा सकता है। सही समय, सही मात्रा और सही तरीका अपनाकर आम का मजा लिया जा सकता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या आम एसिडिटी बढ़ा सकता है?

    ज्यादा मात्रा में आम खाने से कुछ लोगों में एसिडिटी बढ़ सकती है।
  • आम खाने का सही समय क्या है?

    आम को दिन में या भोजन के बाद खाना बेहतर माना जाता है।
  • क्या रात में आम खाना ठीक है?

    रात में आम खाने से पाचन धीमा हो सकता है, इसलिए इससे बचना चाहिए।

Read Next

→ PCOS से पीड़ित महिलाओं के लिए 3 बेस्ट हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 13, 2026 09:09 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 13, 2026 09:09 IST

    Published By : Akanksha Tiwari