Coconut Water Benefits in Acidity: एसिडिटी कई कारणों से हो सकती है जैसे कि खराब डाइट की वजह से, ज्यादा तेजी से खाना खाने की वजह से और कई बार पानी की कमी की वजह से। कारण चाहे जो भी हो एसिडिटी किसी को भी असहज कर देती है। ऐसें में हर बार दवाओं का इस्तेमाल सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। कई एंटाएसिड आपकी किडनी और लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं और बार-बार इन्हें लेना डाइजेस्टिव एंजाइम्स का भी नुकसान करते हैं। ऐसी स्थिति में आपको कुछ घरेलू उपचारों की मदद लेनी चाहिए जैसे कि डाइट में कुछ बदलाव। ऐसे में नारियल पानी का सेवन कैसे फायदेमंद हो सकता है जानते हैं इस बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से।
एसिडिटी में नारियल पानी पीना कैसे फायदेमंद है?
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि एसिडिटी मे नारियल पानी पीना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, नारियल पानी के पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे अल्कलाइन मिनरल एसिडिटी में कारगर तरीके से मददगार साबित हो सकते हैं। ये एसिडिटी को कम करने के साथ पेट को शांत करते हैं जिससे व्यक्ति बेहतर महसूस करता है। इतना ही नहीं, नारियल पानी का पीएच 4.5 से 5.7 के बीच होता है जो पेट के एसिड को कुछ समय के लिए बेअसर करने में मदद करते हैं, जिससे यह एसिड रिफ्लक्स के लिए एक लोकप्रिय घरेलू उपाय बन जाता है।
इसे भी पढ़ें: रात में ही क्यों बढ़ जाती है एसिडिटी और सीने की जलन? डॉक्टर से जानें वजह
इलेक्ट्रोलाइट रिप्लेसमेंट में मददगार है नारियल पानी
अर्चना जैन कहती हैं कि इलेक्ट्रोलाइट रिप्लेसमेंट में नारियल पानी बेहद कारगर तरीके से मददगार है। दरअसल, पानी की कमी एसिडिटी का एक बड़ा कारण है। ऐसे में ये नेचुरल हाइड्रेटर कि तरह काम करता है खासकर इसके पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम। ये शरीर में जाकर पानी की मात्रा को बढ़ाता है और पाचन क्रिया को तेजी से काम करने में मदद करता है। इससे आपने जो भी खाया-पिया हो सब पच जाता है और एसिडिटी की समस्या में कमी आती है।
Coconut Water Benefits in Acidity Inside
कब्ज की वजह से होने वाली एसिडिटी में कारगर
कब्ज की वजह से भी अक्सर लोगों को एसिडिटी की दिक्कत होती है। दरअसल, जब कब्ज की स्थिति रहती है तो शरीर में वेस्ट और जमा होता जाता है और जब आप और कुछ खाते-पीते हैं तो एसिडिटी की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में नारियल पानी पीना आंतों की गति में तेजी लाने के साथ मल को मुलायम करके बाहर निकालने में मदद करता है। इससे पेट साफ हो जाता है और एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या कम होने लगती है।
पेट की गर्मी कम करने में मददगार
एसिडिटी का एक बड़ा कारण पेट की गर्मी का बढ़ना हो सकता है। दरअसल, जिन लोगों के पेट की गर्मी बढ़ी रहती है उनमें एसिडिटी की दिक्कत ज्यादा होती है खासकर कि ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजों को खाने के बाद। ऐसी स्थिति में नारियल पानी जो कि एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है, इस गर्मी को कम करने के साथ ब्लोटिंग को कम करता है और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: नारियल पानी या नींबू पानी: किडनी डिटॉक्स करने के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
डाइजेशन को बेहतर बनाने में मददगार
नारियल पानी डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। दरअसल, इसका फाइबर पाचन क्रिया को तेज करता है और आंतों के काम काज को बेहतर बनाता है। इससे आप जो भी खाते हैं वो आसानी से पच जाता है और एसिडिटी से राहत पाने में मदद मिलती है।
क्या कहती है स्टडी?
World Gastroenterology Organisation की इस स्टडी के अनुसार नारियल पानी में कई बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं जो इसके सूजनरोधी प्रभावों में योगदान करते हैं, जिससे यह IBS की समस्या वाले लोगों के लिए फायदेमंद हो जाता है। इन यौगिकों में साइटोकाइन, जैसे कि काइनेटिन और ट्रांस-जिएटिन शामिल हैं, जो कोशिका तनाव को नियंत्रित करने और सूजन बढ़ाने वाले साइटोकाइन को रोकने में मदद करते हैं। विटामिन सी (एस्कॉर्बिक एसिड) एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है, जो मुक्त कणों को बेअसर करता है और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है, जो आईबीडी की सूजन का एक प्रमुख कारण है।
इसके अतिरिक्त, नारियल पानी फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक एसिड जैसे पॉलीफेनोलिक यौगिकों से भरपूर होता है, जो टीएनएफ-α और आईएल-1β जैसे सूजन मार्करों को दबाने में मदद करते हैं। मैग्नीशियम और पोटेशियम की उपस्थिति भी सूजन मार्गों को कम करती है और प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करती है। इसके अलावा, आर्जिनिन और ग्लूटामिन जैसे अमीनो एसिड आंतों के काम काज को बेहतर बनाते हैं। ये तमाम गुण पाचन क्रिया सही रखते हैं और एसिडिटी की समस्या से बचाते हैं।
निष्कर्ष
अंत में अर्चना जैन कहती हैं कि पहले आपको कोशिश करनी चाहिए कि एसिडिटी से बचें और इसके लिए अपनी डाइट सही करें, सही नींद लें और स्ट्रेस मैनेज करें क्योंकि नारियल पानी एसिडिटी का कोई इलाज नहीं है। बस ये मददगार उपाय है। हालांकि, अगर आपको बार-बार एसिडिटी की दिक्कत हो रही है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
Image Credit: Freepik
FAQ
एसिडिटी में नींबू पानी पीना चाहिए?
एसिडिटी में नींबू पानी पीना कुछ हद तक इसे कम करने में मददगार हो सकता है। दरअसल, नींबू पानी का विटामिन सी एसिडिटी को न्यूट्रलाइज करता है जिससे इसमें कमी आती है।एसिडिटी में दूध पीना चाहिए कि नहीं?
एसिडिटी में दूध पीने से बचना चाहिए क्योंकि दूध पचाना पेट के लिए भारी होता है जिससे पाचन क्रिया और धीमा पड़ सकता है और एसिडिटी की दिक्कत बढ़ सकती है। हालांकि, एसिडिटी में आप ठंडा दूध पी सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 26, 2026 12:34 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Archana Jain
-1787727021801.webp)