खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान के कारण अक्सर लोग गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी होने जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए सुबह के समय कुछ कामों को किया जा सकता है। ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें गैस और एसिडिटी से राहत के लिए सुबह के समय क्या करें?
गैस और एसिडिटी से राहत के लिए सुबह के समय क्या करें?
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, गैस और एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत के लिए सुबह के समय कुछ कामों को किया जा सकता है। इन कामों को करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी होता है।
गुनगुने पानी का सेवन करें
गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत के लिए सुबह के समय खाली पेट गिलास गुनगुना पानी पिएं। ऐसा करने से शरीर की गंदगी को बाहर निकालने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही एसिडिटी होती है? आपकी ये 5 खराब आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार

योगा करें
गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत के लिए सुबह के समय वज्रासन, पवनमुक्तासन और बालासन जैसे योगासनों को करना फायदेमंद माना जाता है। इनसे स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है।
हर्बल ड्रिंक्स पिएं
गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत के लिए सुबह जीरा पानी, अजवाइन की चाय और धनिया का पानी जैसी हर्बल ड्रिंक्स को पिएं। ऐसा करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। इसके अलावा, खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन करने से बचें।
यह भी पढ़ें- बार-बार दवा की झंझट खत्म, गैस या एसिडिटी से बचने के लिए ऐसे करें दिन की शुरुआत
पाचन में सुधार करने के लिए क्या करें?
पाचन में सुधार करने के लिए नियमित रूप से बैलेंस डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, योग करें, एक्सरसाइज करें और नियमित रूप से 8-9 घंटों की भरपूर नींद लें। ऐसा करने से स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करने में भी मदद मिलती है।
निष्कर्ष
गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत के लिए नियमित रूप से खाली पेट हल्का गुनगुना पानी पिएं, हर्बल ड्रिंक्स पिएं और योग करें। ऐसा करने से पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, पाचन से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
पाचन में सुधार के लिए क्या करें?
पाचन में सुधार करने के लिए डाइट में फाइबर और प्रोबायोटिक्स से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं और तले-भूने खाने से बचें।हेल्दी पाचन के लिए क्या खाना चाहिए?
पाचन में सुधार करने के लिए डाइट में फल, सब्जियों, दही और साबुत अनाज जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, शरीर को हाइड्रेट करें। इससे मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने और पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 17, 2026 15:44 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 17, 2026 15:44 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma