सुबह उठते ही कई लोगों की कॉफी या चाय पीने की आदत होती है और जिन लोगों का हेल्दी लाइफस्टाइल है, उन्हें ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी पीना ज्यादा पसंद होता है। कई बार लोग इस बात को लेकर परेशान होते हैं कि सुबह खाली पेट उनकी हेल्थ के लिए क्या सबसे ज्यादा बेहतर है? ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी में से क्या बेहतर है? यह जानने के लिए हमने Rhitika Sharma, Senior Dietitian (Nutrition Consultant),Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की। उन्होंने बताया कि दोनों के अपने फायदे और नुकसान है, लेकिन लोगों को अपनी सेहत के अनुसार सही ऑप्शन चुनना चाहिए।
सुबह ग्रीन टी पीने के फायदे
सीनियर डाइटिशियन ऋतिका कहती हैं, “ग्रीन टी में कैटेचिन्स और EGCG (Epigallocatechin Gallate) जैसे पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इस वजह से जिन लोगों को शरीर में स्ट्रेस या सूजन की समस्या होती है, उनके लिए ग्रीन टी काफी फायदेमंद है। इसलिए इसे कई लोग इसे डिटॉक्स ड्रिंक भी कहते हैं। इसके अलावा, ग्रीन टी पीने के कई फायदे हैं।”
- सुबह ग्रीन टी पीने से शरीर हल्का और फ्रेश महसूस होता है।
- मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, जिससे डाइजेशन बेहतर होता है।
- ग्रीन टी में कैफीन कम होता है, जिससे एंग्जायटी कम होती है।
- ग्रीन टी में एल-थेनाइन होता है, जो दिमाग को शांत रखने में मदद करता है।
ग्रीन टी किन्हें नहीं पीनी चाहिए?
ऋतिका शर्मा के अनुसार, “जिन लोगों को एसिडिटी, मतली या पेट में जलन होती है, उन्हें ग्रीन टी नाश्ते के बाद लेनी चाहिए। खाली पेट ग्रीन टी न पिएं, क्योंकि इससे एसिडिटी और जलन बढ़ सकती है।”

यह भी पढ़ें- क्या खाली पेट कॉफी पीना हार्ट के लिए नुकसानदायक है?
ब्लैक कॉफी पीने के फायदे
सीनियर डाइटिशियन ऋतिका के मुताबिक, “ब्लैक कॉफी में कैफीन काफी ज्यादा होता है और इस वजह से लोगों को ब्लैक कॉफी पीने के बाद तुरंत एनर्जी महसूस होती है। इसलिए कई लोग वर्कआउट से पहले ब्लैक कॉफी लेना पसंद करते हैं।”
- सुबह ब्लैक कॉफी पीने से दिमाग एक्टिव और फोकस्ड रहता है।
- सुबह उठकर थकान महसूस नहीं होती।
- वर्कआउट से पहले पीने पर एक्टिविटीज बेहतर तरीके से होती है।
ब्लैक कॉफी किन्हें नहीं पीनी चाहिए?
ऋतिका कहती हैं, “अगर ब्लैक कॉफी पीने के बाद एंग्जायटी या घबराहट महसूस होती है, पेट में जलन या इरिटेशन होती है, तो खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने से बचें।”
ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी: क्या पीना सेहतमंद है?
सीनियर डाइटिशियन ऋतिका मानती है कि दोनों के अपने फायदे और नुकसान है और लोग अपने शरीर के हिसाब से इसे चुन सकते हैं।
- अगर सुबह एनर्जी और फोकस चाहिए, तो ब्लैक कॉफी ली जा सकती है।
- अगर सुबह कैफीन की मात्रा कम चाहिए, तो ग्रीन टी बेहतर विकल्प है।
- जिन लोगों को एसिडिटी, गैस, एंग्जायटी या हाई बीपी की समस्या है, उन्हें दोनों ही खाली पेट नहीं पीनी चाहिए।
- प्रेग्नेंसी में ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी में से क्या लेना चाहिए?
ऋतिका ने बताया कि लोगों को दिन में ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी एक या दो कप ही लेनी चाहिए। शाम के समय कॉफी या चाय दोनों ही नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि इससे नींद पर असर पड़ सकता है।
निष्कर्ष
ऋतिका कहती है कि आमतौर पर लोग वजन घटाने के लिए ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी बहुत ज्यादा लेते हैं, लेकिन सिर्फ इन दोनों को लेने से वजन कम नहीं हो सकता है। इसलिए जो शरीर के लिए बेहतर हो, उसे ही लेना चाहिए और सुबह के समय अगर पेट में जलन या इरिटेशन हो, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
FAQ
क्या ब्लैक कॉफी लिवर के लिए अच्छी होती है?
अगर ब्लैक कॉफी में चीनी न डाली जाए और सीमित मात्रा में ली जाए, तो लिवर की सूजन कम कर सकती है। ब्लैक कॉफी लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है।क्या ग्रीन टी या कॉफी में चीनी या शहद मिलाना चाहिए?
अगर वजन घटाने के लिए पी रहे हैं, तो इन्हें बिना चीनी के लेना ही सबसे अच्छा है। शहद को केवल ग्रीन टी के थोड़ा ठंडा होने पर ही मिलाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 07, 2026 19:06 IST
Modified By : Aneesh Rawat May 07, 2026 19:06 IST
Modified By : Aneesh RawatMay 07, 2026 19:06 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Rhitika Sharma