Green Tea Vs Black Tea: सुबह की सुस्ती हो या दोपहर की थकान, एक कप चाय न मिले तो जैसे दिन की रफ्तार ही थम जाती है। भारत में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि एहसास है, आदत है और बातचीत की शुरुआत भी लेकिन बीते कुछ सालों में चाय को लेकर लोगों की सोच तेजी से बदली है। अब सवाल सिर्फ इतना नहीं रह गया कि चाय पीनी है या नहीं, बल्कि यह बन गया है कि कौन-सी चाय पी जाए, ग्रीन टी या ब्लैक टी? सोशल मीडिया से लेकर जिम और ऑफिस कैंटीन तक, हर जगह इन्हीं दो चायों की चर्चा होती रहती है। किसी को लगता है कि ग्रीन टी वजन घटाने का रामबाण इलाज है, तो कोई ब्लैक टी को दिल की सेहत के लिए बेहतर मानता है। फिटनेस एक्सपर्ट्स, सेलिब्रिटीज और डाइटिशियन भी अलग-अलग राय देते नजर आते हैं। ऐसे में आम व्यक्ति के लिए यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि आखिर उसकी सेहत के लिए सही क्या है।
इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए हमने बात की जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से। उन्होंने बताया कि ग्रीन टी और ब्लैक टी में से कौन-सी चाय किसके लिए बेहतर है, किस समय कौन-सी चाय पीनी चाहिए और किन लोगों को इनसे दूरी बनानी चाहिए। अगर आप भी अपनी रोज की चाय को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।
ग्रीन टी और ब्लैक टी में कौन ज्यादा फायदेमंद है? - Green Tea Vs Black Tea
ग्रीन टी को कम प्रोसेस किया जाता है, जिससे इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सुरक्षित रहते हैं। वहीं ब्लैक टी को पूरी तरह फर्मेंट किया जाता है, जिससे इसका रंग गहरा और स्वाद तेज हो जाता है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, ''ग्रीन टी में कैटेचिन्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक होते हैं, जबकि ब्लैक टी में फ्लेवोनॉयड्स की मात्रा अच्छी होती है।''
इसे भी पढ़ें: 1 दिन में कितने कप ब्लैक टी पीना सेफ है? जानें एक्सपर्ट से
दिल के लिए कौन सी चाय सबसे अच्छी है?
हार्ट हेल्थ के लिए दोनों चाय फायदेमंद मानी जाती हैं। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट अटैक और ब्लॉकेज का खतरा घट सकता है। वहीं ब्लैक टी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में सहायक हो सकती है। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं, ''अगर किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो ग्रीन टी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है, जबकि लो बीपी या थकान की शिकायत में ब्लैक टी बेहतर विकल्प हो सकती है।''
वजन घटाने में ग्रीन टी या ब्लैक टी?
वजन घटाने की बात करें तो ग्रीन टी को अक्सर सुपरड्रिंक माना जाता है। इसमें मौजूद कैटेचिन्स और कैफीन मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया बेहतर होती है। ग्रीन टी खासतौर पर पेट की चर्बी कम करने में मदद कर सकती है। वहीं ब्लैक टी भी वजन कंट्रोल में सहायक है, क्योंकि यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है और पाचन को सुधारती (vajan ghatane ke liye kaun si chai pina chahie) है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, ''वजन घटाने के लिए ग्रीन टी थोड़ा ज्यादा असरदार है, लेकिन अगर ब्लैक टी बिना चीनी के पी जाए जाए तो वह भी नुकसानदायक नहीं होती।''
इसे भी पढ़ें: खाली पेट काली चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

डायबिटीज और स्ट्रेस में कौन-सी चाय फायदेमंद?
डायबिटीज के मरीजों के लिए ग्रीन टी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मददगार हो सकती है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाती है। ब्लैक टी भी डायबिटीज में फायदेमंद है, बशर्ते उसमें चीनी न मिलाई जाए। स्ट्रेस और थकान की बात करें तो ब्लैक टी तुरंत एनर्जी देने का काम करती है, जबकि ग्रीन टी मन को शांत रखने में मदद करती है। डाइटिशियन के मुताबिक, ''तनाव में ग्रीन टी बेहतर है, जबकि लंबे काम के बाद थकान में ब्लैक टी राहत देती है।''
डाइटिशियन की सलाह
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, कोलेस्ट्रॉल या शुगर की समस्या है, तो ग्रीन टी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं अगर आपको लो ब्लड प्रेशर, कमजोरी या ज्यादा थकान रहती है, तो ब्लैक टी फायदेमंद हो सकती है। दोनों ही चाय का सेवन सीमित मात्रा में करना जरूरी है। दिन में 2-3 कप से ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
निष्कर्ष
ग्रीन टी और ब्लैक टी दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन कौन-सी चाय आपके लिए बेहतर है, यह आपकी सेहत और जरूरतों पर निर्भर करता है। डाइटिशियन अर्चना जैन की मानें तो कोई भी चाय जादुई नहीं होती, सही डाइट और लाइफस्टाइल के साथ सीमित मात्रा में ली गई चाय ही असली फायदा देती है। इसलिए अपनी दिनचर्या और शरीर की जरूरत को समझकर ही ग्रीन टी या ब्लैक टी का चुनाव करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
क्या ग्रीन टी रोज पीना सुरक्षित है?
ग्रीन टी रोज पीना सुरक्षित माना जाता है, बशर्ते इसे सीमित मात्रा में लिया जाए। दिन में 1 से 2 कप ग्रीन टी पीने से एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर गैस, एसिडिटी या नींद की समस्या हो सकती है।मोटापा कम करने के लिए ग्रीन टी कब पीनी चाहिए?
वजन घटाने के लिए ग्रीन टी सुबह खाली पेट नहीं, बल्कि नाश्ते के 30-40 मिनट बाद या एक्सरसाइज से पहले पीना बेहतर माना जाता है। इससे फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट मिलता है।क्या डायबिटीज के मरीज ग्रीन टी पी सकते हैं?
डायबिटीज के मरीज बिना चीनी के ग्रीन टी पी सकते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारने में मदद कर सकती है। हालांकि, किसी भी बदलाव से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना जरूरी है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 17, 2026 08:07 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Jan 17, 2026 08:07 IST
Modified By : Akanksha TiwariJan 17, 2026 08:07 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Archana Jain