Black Raisins Vs Yellow Raisins Which Is Better For Young Skin In Hindi: अच्छे स्वास्थ्य और हेल्दी स्किन के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी डाइट लेने, पर्याप्त पानी पीने, स्ट्रेस कम करने और एक्सरसाइज करने जैसी हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है, लेकिन खानपान पर ज्यादा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। हेल्दी खानपान में ड्राई फ्रूट्स को भी शामिल किया जाता है, जिनमें से एक है किशमिश। लेकिन इसको लेकर भी लोगों के मन में सवाल उठता है कि काली किशमिश स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद है या पीली किशमिश स्किन के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें काली किशमिश या पीली किशमिश त्वचा के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद है?
स्किन के लिए पीली किशमिश के फायदे - Benefits Of Yellow Raisins For Skin In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, पीली किशमिश में अच्छी मात्रा में आयरन, फाइबर, पोटैशियम और विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करना स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है।
एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर
पीली किशमिश में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन का फ्री रेडिकल्स से बचाव करने, एजिंग के लक्षणों से बचाव करने और स्किन को नेचुरल रूप से यंग बनाए रखने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- ठंड में भीगी किशमिश खाने के जबरदस्त फायदे जानें न्यूट्रिशनिस्ट से
-1768566374902.jpg)
विटामिन-सी से भरपूर
पीली किशमिश में अच्छी मात्रा में विटामिन-सी होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने, झुर्रियों और फाइन लाइन्स जैसे एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे त्वचा में नेचुरल रूप से निखार लाने और हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
स्किन के लिए काली किशमिश के फायदे - Benefits Of Black Raisins For The Skin In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, काली किशमिश में आयरन, फाइबर, विटामिन-बी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर
काली किशमिश में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन का फ्री रेडिकल्स से बचाव करने, स्किन के सेल्स को हेल्दी रखने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- भीगी किशमिश खाना किन लोगों के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें
आयरन से भरपूर
काली किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर करने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के स्तर को बेहतर करने में मदद मिलती है।
काली किशमिश या पीली किशमिश त्वचा के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद है? - Black Raisins Or Yellow Raisins Which Are More Beneficial For The Skin?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, स्किन के लिए पीली किशमिश के बजाए काली किशमिश ज्यादा फायदेमंद होती है। काली किशमिश में विटामिन्स और मिनरल्स ज्यादा मात्रा में होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन की समस्याओं से बचाव करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
कैसे करें काली किशमिश का सेवन? - How To Consume Black Raisins?
काली किशमिश को रातभर के लिए भिगोकर रख दें। अब सुबह खाली पेट इसका सेवन करें और इसके पानी को पिएं। इससे स्किन को नेचुरल रूप से हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष
स्किन के लिए काली किशमिश ज्यादा फायदेमंद होती है। इसमें पीली किशमिश के मुकाबले ज्यादा विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन का एजिंग के लक्षणों से बचाव करने, स्किन को हेल्दी रखने, यंग बनाने, त्वचा में निखार लाने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें, लेकिन ध्यान रहे, इससे किसी भी तरह की परेशानी या एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, स्किन से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
काली किशमिश खाने के फायदे?
काली किशमिश में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, हड्डियों को मजबूती देने, हार्ट को हेल्दी रखने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, खून की कमी को दूर करने, पाचन को दुरुस्त करने, स्किन और बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।पीली किशमिश के क्या फायदे हैं?
पीली किशमिश में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन में सुधार करने, शरीर को एनर्जी देने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, कब्ज से राहत देने, खून की कमी को दूर करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।चेहरे को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए शरीर को हाइड्रेट रखें, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से युक्त फूड्स खाएं, धूप में रहने से बचें, स्किन को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करें, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, स्ट्रेस कम करें और पर्याप्त नींद लें। इससे स्किन को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 16, 2026 18:00 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 16, 2026 18:00 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 16, 2026 18:00 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain