Sabja Seeds Benefits In Hindi: औषधीय गुणों से भरपूर सब्जा सीड्स को स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता हैं। इनको अक्सर लोग पानी में भिगोकर पीते भी हैं। सब्जा सीड्स में अच्छी मात्रा में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, साथ ही, इनसे वजन कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें वजन कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए सब्जा सीड्स के क्या फायदे हैं? और इनका सेवन कैसे करें?
वजन कम करने के लिए सब्जा सीड्स के फायदे - Benefits Of Sabja Seeds For Weight Loss In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं सब्जा सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इनका सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरा रखने, भूख को कम करने, ओवरईटिंग से बचाव करने और नेचुरल रूप से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे पाचन को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- चिया या सब्जा के बीज: त्वचा के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
-1769484208746.jpg)
ग्लोइंग स्किन के लिए सब्जा सीड्स के फायदे - Benefits Of Sabja Seeds For Glowing Skin In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, सब्जा सीड्स में अच्छी मात्रा में आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने, स्किन को हाइड्रेट रखने, स्किन सेल्स को रिपेयर करने और स्किन को नेचुरल रूप से ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है।
इसके अलावा, सब्जा सीड्स में मौजूद विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स, स्किन सेल्स का डैमेज से बचाव करने, फाइन लाइन्स और झुर्रियों जैसे एजिंग के लक्षणों को कम करने, त्वचा में नेचुरल निखार लाने, एक्ने को कम करने और स्किन की इलास्टिसिटी में सुधार करने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: वजन तेजी से घटाना है? डाइटिशियन से जानिए मोटापा कम करने के लिए कौन सा सूप पिएं
वजन कम करने और ग्लोइंग स्किन के लिए कैसे खाएं सब्जा के बीज? - How To Eat Sabja Seeds For Weight Loss And Glowing Skin?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने और वजन कम करने के लिए सब्जा सीड्स को कई तरीकों से खाया जा सकता है, जिससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन ध्यान रहे, इनका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह अनुसार ही करें।
पानी में भिगोकर पिएं
इसके लिए 1 छोटी चम्मच सब्जा सीड्स को 1 गिलास पानी में भिगोकर रातभर के लिए भिगोकर रख दें। अब सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। इसके अलावा, आप इनको हर्बल टी या नींबू पानी में डालकर भी पी सकते हैं।
सलाद में डालकर खाएं
भिगोए हुए सब्जा के सीड्स को सलाद में सीमित मात्रा में डालकर भी खाया जा सकता है। ये भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
दही या स्मूदी में डालकर खाएं
रातभर भिगोए हुए सब्जा सीड्स को दही या स्मूदी में डालकर भी पिया जा सकता है। इनसे पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद मिलती है।
सावधानियां
सब्जा सीड्स स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं, लेकिन ध्यान रहे, इनका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, इनसे किसी भी तरह की एलर्जी होने परेशानी होने या किसी मेडिकल कंडीशन में इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष
सब्जा सीड्स में अच्छी मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और यंग बनाए रखने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और वजन कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। वहीं, वजन कम करने और हेल्दी स्किन के लिए सब्जा सीड्स का सेवन करने के साथ-साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना बेहद जरूरी है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
वजन कम करने के लिए क्या करें?
वजन कम करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, पर्याप्त नींद लें, स्ट्रेस कम करें, शरीर को हाइड्रेट रखें, बैलेंस डाइट लें, अनहेल्दी खान-पान से बचें, अल्कोहल के सेवन से बचें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें। इससे वजन कम करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।सब्जा के बीज रोज पीने से क्या होता है?
रोज खाली पेट सब्जा के बीज का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, भूख कम करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, वजन कम करने, स्किन और बालों को हेल्दी रखने, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।वजन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?
वजन कम करने के लिए डाइट में सलाद, सूप, दाल, दलिया, नींबू और शहद, हल्का गुनगुना पानी, हरी सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज और पालक जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनसे स्वास्थ्य में सुधार करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 27, 2026 08:56 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 27, 2026 08:56 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 27, 2026 08:56 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain