आज के समय में मोटापा सिर्फ एक शारीरिक समस्या नहीं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की जड़ बनता जा रहा है। बढ़ता वजन न केवल आपकी पर्सनैलिटी को प्रभावित करता है, बल्कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और जोड़ों के दर्द जैसी परेशानियों का खतरा भी बढ़ा देता है। बावजूद इसके, बिजी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते लोग वजन बढ़ने की समस्या से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में जब बात वजन कम करने की आती है, तो सबसे पहले डाइट पर ध्यान दिया जाता है। अक्सर लोग वजन घटाने के लिए क्रैश डाइट, लंबे समय तक भूखे रहना या फिर इंटरनेट पर बताए गए ट्रेंडिंग फॉर्मूले अपनाने लगते हैं, जो कुछ समय के लिए असर दिखाते हैं लेकिन बाद में सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी बीच एक सवाल हर किसी के मन में आता है कि क्या ऐसा कोई आसान, हेल्दी और टिकाऊ तरीका है जिससे वजन कम किया जा सके, बिना शरीर को कमजोर किए? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए हमने बात की है जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से, जो बता रही हैं वजन घटाने के लिए सबसे असरदार सूप और उन्हें पीने का सही तरीका।
मोटापा कम करने के लिए कौन सा सूप पीना चाहिए?
डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, सूप कैलोरी में कम लेकिन फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। सूप पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा, सूप शरीर को हाइड्रेट भी रखता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है।
1. सब्जियों का क्लियर सूप
वजन घटाने के लिए सब्जियों का क्लियर सूप सबसे बेहतरीन माना जाता है। इसमें गाजर, पत्तागोभी, फ्रेंच बीन्स, लौकी, टमाटर और पालक जैसी सब्जियां डाली (vegetable soup for weight loss) जा सकती हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि क्लियर सूप में क्रीम, मक्खन या कॉर्नफ्लोर नहीं होना चाहिए। यह सूप फाइबर से भरपूर होता है, पाचन को दुरुस्त रखता है और कैलोरी बहुत कम देता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है।
इसे भी पढ़ें: लौकी और चुकंदर का सूप पीने से मिलते हैं कई फायदे
2. दाल का हल्का सूप
कई लोग सोचते हैं कि सूप पीने से शरीर को पर्याप्त ताकत नहीं मिलती, लेकिन दाल का सूप इस सोच को बदल देता है। मूंग दाल या मसूर दाल का पतला सूप प्रोटीन से भरपूर होता है, जो मसल्स को बनाए रखने और वजन घटाने (Which soup is best for weight loss) में मदद करता है। डाइटिशियन अर्चना जैन कहती हैं कि वेट लॉस के दौरान प्रोटीन बेहद जरूरी है, क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है।
3. लौकी और तोरी का सूप
लौकी और तोरी जैसी सब्जियां पानी की मात्रा से भरपूर होती हैं और इनमें कैलोरी बहुत कम होती है। इनसे बना सूप शरीर को ठंडक देता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है। अर्चना जैन के अनुसार, यह सूप खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें पेट की चर्बी कम करनी है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में फायदेमंद है धनिया और पालक का सूप, एक्सपर्ट से जानें

सूप पीते समय किन बातों का रखें ध्यान?
डाइटिशियन अर्चना जैन सलाह देती हैं कि सूप को कभी भी रेडीमेड पैकेट से न पिएं, क्योंकि इनमें सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स अधिक होते हैं। सूप को हमेशा ताजा बनाएं और उसमें नमक सीमित मात्रा में डालें। सूप को मील रिप्लेसमेंट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, खासकर डिनर में। हालांकि, पूरे दिन सिर्फ सूप पर निर्भर रहना सही नहीं है।
निष्कर्ष
सिर्फ सूप पीने से वजन कम नहीं होता। इसके साथ बैलेंस डाइट, नियमित एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद भी जरूरी है। डाइटिशियन अर्चना जैन कहती हैं कि सूप वेट लॉस जर्नी को आसान जरूर बनाता है, लेकिन स्थायी रिजल्ट के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करना बेहद जरूरी है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
मोटापे से क्या-क्या बीमारी हो सकती है?
अगर फैट प्रतिशत ज्यादा है तो मोटापा भी डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और फैटी लिवर जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है।मोटापा किस विटामिन की कमी से होता है?
मोटापा किसी एक चीज की कमी से नहीं होता, बल्कि यह कई कारकों की वजह से होता है, जिसमें मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल और डाइट है।क्या तनाव लेने से वजन कम होता है?
ऐसा जरूरी नहीं है कई बार तनाव के कारण लोग ज्यादा खाने लगते हैं और वजन बढ़ भी जाता है। वजन कम करने के लिए सही रूटीन और एक्टिव लाइफस्टाइल जरूरी है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 23, 2026 12:46 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Jan 23, 2026 12:46 IST
Modified By : Akanksha TiwariJan 23, 2026 12:46 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Archana Jain