Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

एलोवेरा Vs आंवला: एक गिलास जूस आपकी स्किन को बना सकता है चमकदार, जानिए कौन है ज्यादा असरदार

Aloe Vera Vs Amla: खूबसूरत और हेल्दी स्किन पाने के लिए लोग आजकल नेचुरल जूस का सहारा ले रहे हैं। खासतौर पर एलोवेरा जूस और आंवला जूस को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यहां जानिए, स्किन को बेहतर बनाने के लिए एलोवेरा जूस पिएं या आंवला जूस?

Aloe Vera Vs Amla: खूबसूरत, चमकदार और बेदाग स्किन आज हर किसी की चाहत बन चुकी है। बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता प्रदूषण, गलत खानपान और स्ट्रेस का असर सबसे पहले हमारी स्किन पर ही दिखाई देता है। ऐसे में लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स छोड़कर अब नेचुरल और आयुर्वेदिक उपायों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। खासतौर पर एलोवेरा जूस और आंवला जूस को स्किन हेल्थ के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। आजकल सोशल मीडिया से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स तक, हर जगह इन दोनों जूस के फायदों की चर्चा हो रही है। कोई कहता है कि एलोवेरा जूस से स्किन में जबरदस्त ग्लो आता है, तो कोई आंवला जूस को एंटी-एजिंग का सबसे असरदार नुस्खा बताता है लेकिन आम लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर त्वचा के लिए एलोवेरा जूस बेहतर है या आंवला जूस? इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने, जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से बात की-

एलोवेरा जूस बनाम आंवला जूस: स्किन के लिए क्या बेहतर?

डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि हमारी स्किन की सेहत सीधे तौर पर हमारी डाइट और पाचन से जुड़ी होती है। अगर शरीर के अंदर टॉक्सिन जमा हो जाएं या पोषण की कमी हो, तो उसका असर सबसे पहले स्किन पर दिखता है। ऐसे में एलोवेरा और आंवला जैसे जूस शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने और स्किन को पोषण देने में मदद करते हैं। हालांकि, दोनों के गुण अलग-अलग हैं और इनका असर व्यक्ति की स्किन टाइप पर निर्भर करता है।

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस को स्किन के लिए हाइड्रेशन का पावरहाउस माना जाता है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A, C और E पाए जाते हैं, जो स्किन को मॉइश्चराइज रखने में मदद करते हैं। यह जूस रूखी, बेजान और संवेदनशील त्वचा वालों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: क्या खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से स्किन सच में ग्लोइंग होती है? जानें डॉक्टर से

  • एलोवेरा जूस पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है, जिससे स्किन में नेचुरल ग्लो आता है।
  • इसके अलावा, यह मुंहासे, जलन और स्किन एलर्जी जैसी समस्याओं को भी कम करने में सहायक माना जाता है।
  • जिन लोगों को स्किन पर जलन या रेडनेस की शिकायत रहती है, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

आंवला जूस

आंवला जूस को विटामिन C का सबसे अच्छा नेचुरल सोर्स माना जाता है। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि आंवला जूस स्किन के लिए एंटी-एजिंग टॉनिक की तरह काम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करते हैं, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइंस देर से दिखाई देती हैं।

  • आंवला जूस स्किन को अंदर से साफ करने में मदद करता है, जिससे पिंपल्स, दाग-धब्बे और ऑयली स्किन की समस्या कम हो सकती है।
  • इसके नियमित सेवन से कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ता है, जो त्वचा को टाइट और यंग लुक देने में सहायक होता है।
  • इसके अलावा, आंवला जूस बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, जिससे स्किन और बालों दोनों को लाभ मिलता है।

इसे भी पढ़ें: फिटनेस फ्रीक्स के लिए नेचुरल एनर्जी बूस्टर है आंवला जूस, पीकर पाएं मजबूत मसल्‍स और स्टेमिना

Aloe Vera Vs Amla

डाइटिशियन की सलाह

डाइटिशियन अर्चना जैन के मुताबिक, एलोवेरा और आंवला दोनों ही जूस स्किन के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इनका चुनाव स्किन टाइप और समस्या के अनुसार करना चाहिए। अगर आपकी त्वचा रूखी, संवेदनशील है या बार-बार जलन होती है, तो एलोवेरा जूस बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आपकी स्किन ऑयली है, पिंपल्स की समस्या रहती है या आप एंटी-एजिंग के लिए कुछ ढूंढ रहे हैं, तो आंवला जूस ज्यादा असरदार साबित हो सकता है।

सेवन का सही तरीका

डाइटिशियन अर्चना जैन सलाह देती हैं कि किसी भी जूस का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। एलोवेरा जूस रोज सुबह खाली पेट 20-30 ml पानी के साथ लिया जा सकता है। वहीं, आंवला जूस 15-20 ml पर्याप्त माना जाता है। जरूरत से ज्यादा मात्रा लेने पर पेट दर्द, दस्त या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

गर्भवती महिलाएं, थायराइड या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग इन जूस का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो एलोवेरा जूस और आंवला जूस दोनों ही अच्छे विकल्प हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, सही जूस का चुनाव आपकी स्किन टाइप, लाइफस्टाइल और शरीर की जरूरतों पर निर्भर करता है। संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और सही जूस के साथ आप अपनी त्वचा को लंबे समय तक खूबसूरत बनाए रख सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • तैलीय त्वचा के लिए कौन सा जूस अच्छा है?

    ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन वालों के लिए आंवला जूस ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने और स्किन को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
  • क्या ड्राई स्किन वाले लोग आंवला जूस पी सकते हैं?

    ड्राई स्किन वाले लोग आंवला जूस सीमित मात्रा में ले सकते हैं, लेकिन उनके लिए एलोवेरा जूस ज्यादा बेहतर विकल्प होता है क्योंकि यह स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करता है।
  • कौन सा जूस पीने से फेस पर ग्लो आता है?

    एलोवेरा जूस शरीर को हाइड्रेट रखता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से स्किन ड्राईनेस कम होती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ सकता है।

Read Next

सेब या अनार: खून तेजी से बढ़ाने में कौन ज्यादा असरदार? जानिए न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 23, 2026 11:13 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 23, 2026 11:13 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content