Fri Sep 11, 2026 | 08:25 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chetan Sharma , Consultant - Ayurveda

वजन घटाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए रामबाण है आंवला-एलोवेरा का मिश्रण, जानें आयुर्वेदाचार्य से

Amla and Aloe Vera: अगर आप भी बढ़ते वजन और डल स्किन से परेशान हैं, तो इसका इलाज आयुर्वेद में है। आप आंवला और एलोवरा का मिश्रण इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लेख में विस्तार से डॉ. चेतन ने दोनों के फायदे बताए हैं।

Amla and Aloe Vera: सर्दियों में वजन बढ़ना और स्किन का डल होना बहुत ही आम है। दरअसल, ठंड के कारण फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है और खाने-पीने की चीजें थोड़ी ज्यादा ऑयली हो जाती है। इसके अलावा, सर्दियों में हवा में नमी कम हो जाती है और इसका असर स्किन पर पड़ता है। लोग स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए मार्केट में मिलने वाले कई तरह के लेप लगाते हैं, जिसका कोई ज्यादा असर नहीं पड़ता। इसी साथ वजन कम करने के लिए भी लोग कई तरह के टिप्स फॉलो करते हैं, जो वजन को कम करने में बिल्कुल मदद नहीं करते, लेकिन आयुर्वेद में इसका इलाज संभव है। इस बारे में हमने फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल के सीनियर आयुर्वेदिक पंचकर्मा कंसल्टेंट डॉ. चेतन शर्मा (Dr. Chetan Sharma, Sr. Ayurveda Panchakarma Consultant, Sarvodaya Hospital, Faridabad & Noida) से बात की। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में एलोवेरा और आंवला की मदद से शरीर की अंदरूनी सफाई करके मेटाबॉलिज्म को सुधारा जा सकता है। इससे स्किन और वजन दोनों पर एक साथ असर दिखाई देता है।

आंवला कैसे स्किन के लिए बेहतर है?

डॉ. चेतन कहते हैं, “जब अग्नि की कमजोरी होती है, तो शरीर में आम यानि कि टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इससे पित्त और कफ दोष में बैलेंस बिगड़ जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, पित्त और कफ का असंतुलन होने से स्किन में डलनेस और मोटापा बढ़ने लगता है। दरअसल, शरीर में टॉकिसन्स जमा होने पर खाना सही तरीके से पचाना मुश्किल हो जाता है और फिर फैट शरीर में जमा होने लगते हैं। आंवला शरीर की अंदरूनी सफाई करने में मददगार होता है। आंवला में मौजूद विटामिन C त्रिदोष को बैलेंस करने में मदद करता है। आंवला शरीर को अंदर से ठंडक देता है, जिससे पित्त से जुड़ी स्किन समस्याएं कम होती है। इससे शरीर को कई फायदे होते हैं।”

  1. शरीर का खून साफ होता है।
  2. स्किन को डिटॉक्स होने में मदद मिलती है।
  3. NCBI रिपोर्ट के अनुसार, आंवला मुंह के दाग-धब्बे और मुंहासे कम करने में सहायक है।
  4. स्किन की चमक बढ़ाता है।
  5. आंवला खाने से डाइजेशन बेहतर होता है।
  6. मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है, जो भूख को बैलेंस करने में मदद करता है।

amla and aloe vera for skin and weight lose in hindi doctor quote

यह भी पढ़ें- विटामिन-C का बेस्ट सोर्स क्या है-ताजा आंवला जूस या चूर्ण? कन्फ्यूजन करें दूर

एलोवेरा कैसे मोटापा कम करने में मदद करता है?

डॉ. चेतन कहते हैं, “आयुर्वेद में एलोवेरा को रेचक और लिवर को मजबूत करने वाली औषधि माना जाता है। एलोवेरा उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, जिनके पेट के आसपास फैट जमा होता है। इसलिए आमतौर पर मैं उन लोगों को एलोवेरा लेने की सलाह देता हूं जिन्हें पेट की चर्बी कम करनी होती है। इसके अलावा, एलोवेरा भी कई फायदे हैं।”

  • एलोवेरा आंतों की सफाई करके स्किन की सूजन और एलर्जी में राहत देता है।
  • शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है।
  • कब्ज और गैस की समस्या को कम करने में मददगार है।
  • पेट की सूजन को कम करता है।
  • मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है, जिससे फैट घटता है।

आंवला और एलोवेरा एक साथ कैसे मदद करता है?

डॉ. चेतन कहते हैं, “अक्सर जब वजन कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने की बात होती है, तो दोनों को एक साथ लेने की सलाह दी जाती है। आंवला अग्नि को सुधारता है और एलोवेरा आंतों को साफ करता है। दोनों का मिश्रण या जूस लेने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और हार्मोनल बैलेंस होता है। इस वजह से आयुर्वेद में जब डिटॉक्स थेरेपी की बात होती है, तो दोनों को एक साथ लेने की सलाह दी जाती है। बस, इन दोनों को लेते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे बहुत ही सीमित मात्रा में लेना चाहिए। प्रेग्नेंसी, डाइजेशन की समस्या होने पर या बहुत कम वजन होने पर आंवला और एलोवेरा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। कई लोग आंवला और एलोवेरा के जूस पर ही दिनभर निर्भर रहते हैं, उन्हें अपनी डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए।”

यह भी पढ़ें- पौधे से तोड़ा गया एलोवेरा या रंगीन जेल? आयुर्वेदाचार्य से जानें आपकी स्किन के लिए कौन सा है सबसे सेफ

निष्कर्ष

डॉ. चेतन ने सलाह दी है कि आंवला और एलोवेरा लेना फायदेमंद होता है, लेकिन इसे सही तरीके से लेना ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगर किसी को बीमारी है, तो वजन घटाने या स्किन के लिए एलोवेरा या आंवला न लें। इसे लेने से पहले आयुर्वेदाचार्य से जरूर सलाह लें और लेने का तरीका और समय जरूर पूछे।

FAQ

  • 1 दिन में कितने आंवला खाने चाहिए?

    वैसे तो आंवला एक दिन में एक या दो ही खाने चाहिए, लेकिन अगर किसी को बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए क्योंकि ज्यादा मात्रा में खाने से एसिडिटी या पेट की जलन हो सकती है।
  • आंवला कब नहीं खाना चाहिए?

    अगर किसी को ब्लड शुगर या ब्लड प्रेशर की समस्या है, एसिडिटी या किडनी स्टोन की दिक्कत है, तो आंवला डॉक्टर की सलाह पर ही खाना चाहिए।
  • एलोवेरा कब नहीं खाना चाहिए?

    प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड महिलाओं को एलोवेरा नहीं लेना चाहिए। अगर किसी को डाइजेशन की समस्या है, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए।

Read Next

सर्दी-जुकाम और बंद नाक से तुरंत राहत दिलाएगी 'अजवाइन की भाप', जानें इस्तेमाल का सही तरीका और 5 बड़े फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 09, 2026 15:53 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Feb 09, 2026 15:53 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Feb 09, 2026 15:53 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Chetan Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content