Wed Sep 16, 2026 | 07:06 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

एलोवेरा में ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए आप घर पर बने एलोवेरा और ग्लिसरीन सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस एलोवेरा ग्लिसरीन सीरम बनाने का तरीका और लगाने के फायदे के बारे में।

वर्तमान में स्किन की देखभाल के लिए लोग कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें सिरम भी मौजूद है। सीरम आपकी स्किन की गहराई तक जाता है, जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रहती है। ऐसे में कई लोग मार्केट से सीरम लेने की जगह घर पर अपना केमिकल फ्री सीरम तैयार करते हैं, जिसमें एलोवेरा और ग्लिसरीन सीरम भी शामिल है। एलोवेरा स्किन को ठंडक और नमी देने के लिए जाना जाता है, जबकि ग्लिसरीन एक ह्यूमेक्टेंट है, जो स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करता है। दोनों को मिलाकर बनाया गया सीरम ड्राई और बेजान स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए इस लेख में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं स्किन के लिए एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन सीरम के फायदे और बनाने के तरीके के बारे में।

एलोवेरा और ग्लिसरीन सीरम के फायदे

साल 2023 में World Journal of Biology Pharmacy and Health Sciences में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, एलोवेरा और ग्लिसरीन स्किन को गहराई से नमी देने और इसे मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। एलोवेरा में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल और हाइड्रेटिंग गुण स्किन को सूक्ष्मजीवों के साइड इफेक्ट्स से बचाते हैं, दर्द को कम करते हैं और स्किन की जलन को शांत करते हैं। ऐसे में जब एलोवेरा को ग्लिसरीन जैसी चीजों को एक साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है, तो यह त्वचा पर ज्यादा प्रभावी मॉइस्चराइजिंग असर डालता है, जिससे स्किन हेल्दी रहती है।

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन सीरम को चेहरे पर लगाने से ये फायदे मिल सकते हैं-

1. त्वचा को नमी देने में मदद

ग्लिसरीन स्किन की ऊपरी परत में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करती है। वहीं एलोवेरा स्किन को हाइड्रेटेड और आरामदायक महसूस करा सकती है। नियमित रूप से सही मात्रा में इस सीरम को चेहरे पर लगाने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है।

इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन C सीरम लगाने के बाद सनस्क्रीन लगा सकते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

2. ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद 

सर्दियों या शुष्क मौसम में स्किन खिंची हुई और रूखी लग सकती है। एलोवेरा और ग्लिसरीन का सीरम त्वचा पर नमी बनाए रखे में मदद कर सकता है। इसे आप चेहरे पर मॉइस्चराइजर से पहले या उसके साथ स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

3. त्वचा को मुलायम बनाने में मददगार

जब स्किन को सही तरह से नमी मिलती है तो वह ज्यादा मुलायम और चिकनी महसूस होती है। यह होममेड सीरम स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद करता है और उसे मुलायम रखता है।

4. त्वचा को ताजगी देती है

एलोवेरा स्किन पर ठंडक और ताजगी का एहसास करवाता है। धूप या गर्म मौसम के कारण त्वचा को होने वाली परेशानी से राहत दिलाने में भी यह सीरम एक बेहतरीन स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बन सकता है।

5. बेजान त्वचा को बेहतर दिखाती है

डिहाइड्रेटेड स्किन अक्सर बेजान और रूखी दिखाई देती है। नमी बढ़ने से स्किन ज्यादा हेल्दी और चमकदार नजर आ सकती है।

Aloe-Vera-Glycerin-Serum-inside

घर पर एलोवेरा-ग्लिसरीन सीरम कैसे बनाएं?

डॉ. किरण गुप्ता ने बताया कि एलोवेरा और ग्लिसरीन सीरम बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है, इसके लिए-

सामग्री-

  • एलोवेरा जेल- 1 बड़ा चम्मच
  • ग्लिसरीन- आधा छोटा चम्मच
  • पानी- 1-2 बूंद जरूरत के अनुसार

बनाने का तरीका

  • एक साफ छोटे बाउल में एलोवेरा जेल लें।
  • इसमें छोड़ी मात्रा में ग्लिसरीन डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अगर मिश्रण बहुत गाढ़ा लगे तो थोड़ी मात्रा में साफ पानी मिला सकते हैं।
  • अब इस तैयार मिश्रण को साफ, सूखे और एयर टाइट कंटेनर में रख दें।

इसे भी पढ़ें: फेस सीरम कब लगाएं? मॉइस्चराइजर  लगाने से पहले या इसके बाद

सीरम चेहरे पर कैसे लगाएं?

एलोवेरा और ग्लिसरीन सीरम को चेहरे पर लगाने के लिए सबसे पहले-

  • अपने चेहरे को हल्के फेसवॉश से साफ करें
  • इसके बाद स्किन को थपथपाकर सुखाएं
  • इसके बाद सीरम को थोड़ी मात्रा में अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं
  • इसे अपनी आंखों के आस-पास लगाने से बचें
  • सीरम को चेहरे पर रगड़ने के बजाय धीरे-धीरे स्किन पर फैलाएं
  • इसके बाद अपनी स्किन के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं

सीरम चेहरे पर कितनी बार इस्तेमाल करें?

डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि शुरुआत में आप इस सीरम को दिन में सिर्फ एक बार लगाएं। अगर स्किन पर कोई परेशानी नहीं होती है तो अपनी जरूरत के अनुसार इसे नियमित स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। बहुत ज्यादा ग्लिसरीन लगाने से स्किन चिपचिपी महसूस हो सकती है, इसलिए इसकी मात्रा कम रखना अच्छा है।

निष्कर्ष

एलोवेरा और ग्लिसरीन होममेड सीरम का इस्तेमाल स्किन को हाइड्रेट, नमी युक्त और चमकदार बनाने में फायदेमंद हैं। इस सीरम को बनाना भी बहुत आसान है, लेकिन ध्यान रहे हर व्यक्ति की स्किन अलग होती है। एलोवेरा या ग्लिसरीन से भी कुछ लोगों को जलन, रेडनेस या खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए, पहली बार इस्तेमाल करने से पहले इस सीरम को अपने हाथ के पीछे या कान के पीछे पैच टेस्ट जरूर कर लें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • चेहरे पर सीरम लगाने का सही तरीका क्या है?

    चेहरे पर सीरम लगाने का सबसे सही और अच्छा तरीका यह है कि आप इसे अपने फेस को धोने के बाद हल्की नम स्किन पर 2-3 बूंदे लेकर हल्के हाथों से थपथपाते हुए लगाएं।
  • सीरम कितने दिन में असर दिखाता है?

    चेहरे के सीरम को स्किन पर साफ और सही असर दिखाने में आमतौर पर 4 से 12 हफ्ते का समय लगता है।

Read Next

क्या चेहरे पर नारियल पानी लगाने से दाग धब्बे कम हो जाते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 16, 2026 17:26 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content