Fri Sep 11, 2026 | 09:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

सीरम या मॉइस्चराइजर: स्किन को सबसे ज्यादा नमी किस चीज से मिलती है? डॉक्टर से जानें

सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है, जिसके लिए जरूरी है कि आप अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रखें। इसलिए, आइए जानते हैं कि स्किन के हाइड्रेशन को बनाए रखने के लिए सीरम या मॉइश्चराइजर क्या ज्यादा फायदेमंद है? 

सर्दियों के मौसम में अक्सर हवा में नमी की कमी के कारण ड्राई स्किन की समस्या बढ़ जाती है। ड्राई स्किन दिखने में काफी बेजान, रूखी, खुरदरी और पपड़ीदार नजर आती है। स्किन को पोषण, नमी और हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होती है। हेल्दी स्किन दिखने में काफी आकर्षित और ग्लोइंग लगती है। लेकिन, स्किन में पानी की कमी आपकी स्किन को बेजान बना सकते हैं। ऐसे में लोग अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइस्चराइजर या सीरम का इस्तेमाल करते हैं। ये दोनों ही चीजें आपकी स्किन को नमी युक्त रखने में मदद करते हैं। लेकिन, लोग अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि सीरम या मॉइश्चराइजर क्या लगाने से स्किन ज्यादा हाइड्रेट रहती है? आइए इस बारे में नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थकेयर की एमबीबीएस और एमडी- डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD- Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi) से जानते हैं-

सीरम या मॉइस्चराइजर: स्किन हाइड्रेशन के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, जब स्किन को हाइड्रेट करने की बात आती है तो सीरम और मॉइश्चराइजर दोनों ही आपकी स्किन के लिए अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन वे अलग-अलग तरह से काम करते हैं। सीरम एक हल्का स्किन केयर प्रोडक्ट है, जिसमें हाइलूरोनिक एसिड या ग्लिसरीन जैसे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स ज्यादा मात्रा में होते हैं। ये चीजें पानी को स्किन की ओर खींचते हैं और उसे बांधते हैं, जिससे स्किन की अंदरूनी परतों में नमी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए, सीरम स्किन को हाइड्रेशन देने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर मॉइश्चराइजर गाढ़ा होता है और यह आपकी स्किन की सतह पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाकर काम करता है। यह लेय स्किन पर नमी को लॉक करने में मदद करती है, जिससे पूरे दिन आपकी स्किन ड्राई नहीं होती है। जबकि सीरम स्किन के अंदर पानी की मात्रा बढ़ाने का काम करता है, वहीं मॉइश्चराइजर हाइड्रेशन को स्किन से बाहर निकलने से रोकता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों के हार्श मौसम से त्वचा को बचाने के लिए अपनाएं ये स्किनकेयर एसेंशियल्स, जानें एक्सपर्ट की सलाह

सीरम इंटेंसिव हाइड्रेशन सपोर्ट के लिए बहुत अच्छे होते हैं, खासकर ड्राई या डिहाइड्रेट स्किन के लिए, क्योंकि वे स्किन में गहराई तक जाते हैं। लेकिन, मॉइश्चराइजर हाइड्रेशन को लॉक करने और हेल्दी स्किन बैरियर बनाए रखने में ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

01 (51)

स्किन के लिए सीरम के फायदे

सीरम को टेक्सचर बहुत हल्का और पतला होता है, जिससे स्किन की बाहरी परत को पार करके स्किन के अंदर जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन को कई तरह से फायदे मिलते हैं जैसे-

  • अलग-अलग सीरम आपकी स्किन से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है, जिससे ग्लो बढ़ाने, दाग-धब्बे कम करने, स्किन को हाइड्रेट रखना आदि शामिल है।
  • अगर आपकी स्किन ड्राई है तो हाइड्रेटिंग सीरम स्किन में नमी को लॉक करने में मदद करता है, जिससे स्किन हाइड्रेट रहती है।
  • सीरम पानी या जेल बेस्ड होते हैं, इसलिए ये स्किन में तुरंत सोख लिए जाते हैं। ये हैवी क्रीम की तरह स्किन को ऑयली या चिपचिपा नहीं बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या स्किन को हाइड्रेट रखने से कील-मुंहासों की समस्या कम होती है? जानें एक्सपर्ट से

स्किन के लिए मॉइस्चराइजर के फायदे

स्किन पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि-

  • मॉइस्चराइजर स्किन से पानी को बाहर निकलने से रोकने में मदद करता है, जो आपकी स्किन की बाहरी परत को सील करता है, जिससे स्किन पूरे दिन मुलायम और हाइड्रेट रहती है।
  • ड्राई स्किन पर झुर्रियों और फाइन लाइन्स ज्यादा नजर आते हैं, जिसे होने से रोकने के लिए सही मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है।
  • प्रदूषण, धूल और हानिकारक यूवी किरणों से स्किन को होने वाले नुकसान से बचाने में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।
  • नियमित रूप से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करने से स्किन के टेक्सचर में सुधार होता है, स्किन की चमक बढ़ती है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

स्किन को हाइड्रेट रखने में सीरम और मॉइश्चराइजर दोनों ही फायदेमंद होते हैं, लेकिन मॉइश्चराइजर आपकी स्किन में हाइड्रेशन को लॉक करने और हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है, जबकि सीरम स्किन के अंदर जाकर स्किन को हाइड्रेट करता है। इसलिए, आप दोनों का इस्तेमाल अपनी स्किन पर कर सकते हैं, पहले सीरम लगाएं और फिर मॉइस्चराइजर का उपयोग करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए क्या करें?

    स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिए, खीरा खाएं, तरबूज का सेवन करें, सही मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, गुनगुने पानी से नहाएं और धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • बहुत ज्यादा ड्राई स्किन है तो क्या करें?

    स्किन ड्राई होने पर गुनगुने पानी से नहाएं और नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, भरपूर मात्रा में पानी पिएं, ठंडी हवा और तेज धूप में जाने से बचें।
  • ड्राई स्किन की पहचान कैसे करें?

    ड्राई स्किन की पहचान इसके खिंचाव, ड्राईनेस, खुजली, पपड़ी और खुरदरी बनावट से होती है। खासकर नहाने के बाद स्किन में कसावट महसूस होना, छूने पर ड्राई स्किन, खुजली और बारीक दरार ड्राई स्किन का लक्षण होता है। 

Read Next

चेहरे पर बनी रहेगी चमक बस रोज खाएं 1 कटोरी अंकुरित मूंग, नहीं पड़ेगी क्रीम और मेकअप की जरूरत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 17, 2025 15:29 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 17, 2025 15:29 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 17, 2025 15:29 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content