Fri Sep 11, 2026 | 09:33 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

फेस सीरम कब लगाएं? मॉइस्चराइजर लगाने से पहले या इसके बाद

when do we use face serum: फेस सीरम को मॉइस्चराइजर लगाने से पहले लगाना चाहिए। ऐसा क्यों कहा जा रहा है? जानें, एक्सपर्ट से।

Face Serum Apply: सर्दियों में स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। इसमें डीप क्लीनिंग, मॉइस्चराइजिंग, एक्सफोलिएशन और फेस सीरम लगाने जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। विशेषकर, फेस सीरम की बात करें, तो इससे स्किन डीप नॉरिश होती है, स्किन की सॉफ्टनेस बढ़ती है और स्किन में निखार भी आता है। इसलिए, विशेषज्ञ भी यह सलाह देते हैं कि इस स्टेप को कभी भी स्किप नहीं करना चाहिए। हालांकि, यहां सवाल उठता है कि फेस सीरम को असल में लगाना कब चाहिए? वास्तव में, ज्यादातर लोगों को इसकी सही जानकारी नहीं है कि फेस सीरम को मॉइस्चराइजर के पहले लगाएं या इसके बाद? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा की राय।

फेस सीरम कब लगाएं: मॉइस्चराइजर लगाने से पहले या बाद- When To Apply Face Serum

when should you apply face serum 01 (9)

डॉ. करुणा मल्होत्रा की मानें, तो फेस मॉइस्चराइजर से पहले फेस सीरम लगाना चाहिए।  सीरम में लाइट वेट होते हैं और इसमें छोटे मॉलिक्यूल्स होते हैं। इसे स्किन के अंदर तक एब्जॉर्ब करने की जरूर होती है। वहीं, अगर आप फेस सीरम से पहले मॉइस्चराइजर लगा लेते हैं, तो एक मोटी और गाढ़ी परत स्किन पर एक लेयर क्रिएट कर देती है। इसके ऊपर फेस सीरम लगाने से प्रोडक्ट स्किन में एब्जॉर्ब नहीं होगा और इसका भरपूर लाभ स्किन को नहीं मिलेगा। कुल मिलाकर, कहने की बात यही है कि मॉइस्चराइजर से पहले फेस सीरम लगाएं। तभी स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत नजर आएगी। साथ ही, स्किन का निखार भी बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर मॉइस्चराइजर कब और कैसे लगाना चाहिए? जानें इस्तेमाल का सही तरीका

सर्दियों में स्किन केयर का सही रूटीन

water based or oil base moisturizer which is better for oily skin 01 (10)

  • सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह वॉश करें।
  • इससे चेहरे की गंदगी और ऑयल रिमूव हो जाते हैं।
  • फेस क्लीनिंग के बाद टोनर यूज करें।
  • टोनर के बाद आप फेस सीरम लगाएं।
  • ध्यान दें कि फेस सीरम स्किन एब्जॉर्ब होना चाहिए।
  • अब मॉइस्चराइज अप्लाई करें।
  • अंत में, सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

इसे भी पढ़ें : मॉइस्चराइजर लगाने का सही तरीका क्या है? जानें इसे लगाते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए

सर्दियों में फेस सीरम लगाने के फायदे

डीप हाइड्रेशनः फेस सीरम लगाने से स्किन हाइड्रेट होती है। इसमें हायलूरोनिक एसिड होता है, जो स्किन मॉइस्चर करने का भी काम करता है। इससे स्किन चिपचिपी नहीं होती है और फिर भी नॉरिश नजर आती है। इससे स्किन का खिंचाव भी कम होता है।

एंटी-एजिंगः इन दिनों प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा है। ऐसे में कम उम्र में ही बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगते हैं। वहीं, जब आप नियमित रूप से फेस सीरम यूज करते हैं, तो इससे स्किन की इलास्टिसिटी बेहतर होती है, कोलेजन प्रोडक्शन बेहतर होता है और झुर्रियों में भी कमी आती है।

बेहतर निखारः फेस सीरम लगाने से स्किन का निखार भी बढ़ता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह स्किन को इवेन करता है, डलेनस कम होती है और ग्लो बढ़ाता है। इससे स्किन कॉम्प्लेक्शन भी बेहतर होती है। यहां तक कि टेक्सचर में भी सुधार नजर आता है।

इसे भी पढ़ें : सर्द हवा के कारण स्किन हो रही है ड्राई? घर पर बनाएं ये 3 मॉइस्चराइजर

निष्कर्ष

फेस सीरम हमारी स्किन के लिए बहुत उपयोगी प्रोडक्ट है। इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो स्किन को लाभ पहुंचाते हैं। हालांकि, इसको इस्तेमाल करने का सही तरीका अपनाना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो फेस सीरम का इफेक्टिवली काम नहीं करता है। वहीं, अगर आप प्रॉपर तरीके से फेस सीरम लगाते हैं, तो इससे पिग्मेंटेशन में कमी आती है, एंटी-एजिंग के लक्षणों में कमी आती है और ब्राइटनेस भी बढ़ती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • सीरम लगाने के कितनी देर बाद मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए?

    सीमर लगाने के बाद आपको 1-2 मिनट तक इंतजार करना चाहिए। इसके बाद फेस पर मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। इस तरह फेस सीरम यूज करने से स्किन में यह अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो जाता है और इसका पॉजिटिव प्रभाव भी नजर आता है।
  • चेहरे पर सीरम या मॉइस्चराइजर पर सबसे पहले क्या लगाएं?

    विशेषज्ञों की मानें, तो स्किन पर प्रोडक्ट्स लगाने का एक सामान्य रूल होता है। हमेशा हैवी प्रोडक्ट बाद में और लाइट प्रोडक्ट पहले लगाना चाहिए। इसका मतलब है कि सीरम पहले लगाएं और बाद में मॉइस्चराइजर।
  • क्या सीरम लगाने के बाद मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं?

    सीरम मॉइस्चराइजर नहीं है। ये दोनों अलग-अलग प्रोडक्ट होते हैं। सीरम आमतौर पर स्किन की क्लीनिंग के बाद करना चाहिए और मॉइस्चराइजर लगाने से पहले।

Read Next

Sensitive Skin के लिए फ्रेगरेंस बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाने के हैं कई नुकसान, जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 20, 2025 15:45 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 20, 2025 15:45 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content