हेल्दी स्किन के लिए कई लोग विटामिन-सी सीरम का इस्तेमाल करते हैं। इससे स्किन की कई समस्याओं से राहत देने, स्किन को हाइड्रेट और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। लेकिन क्या इसको धूप के समय गर्मियों में लगाना सही होता है? क्या इससे गर्मियों में स्किन की समस्याओं से बचाव हो सकता है। आइए Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से जानें।
गर्मियों में विटामिन-सी सीरम लगाना सही है?
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "हां, गर्मियों में दिन के समय विटामिन-सी सीरम लगाना बिल्कुल ठीक है। असल में, यह आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।"
विटामिन-सी स्किन के लिए है फायदेमंद
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "विटामिन-सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्किन को UV किरणों, प्रदूषण और गर्मी से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलती है, जो गर्मियों के महीनों में ज्यादा तेज होते हैं। यह फ्री रेडिकल्स को बेअसर करके, रूखेपन को कम करके और आपकी त्वचा को ज्यादा चमकदार, एक जैसा रंग (even tone) देने का काम करता है।"
इसे भी पढ़ें: क्या धूम्रपान शरीर में विटामिन-सी लेवल को प्रभावित करता है? एक्सपर्ट से जानें
-1778135402947.jpg)
विटामिन-सी का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का रखें ध्यान
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "विटामिन-सी का इस्तेमाल करना स्किन के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय कुछ बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखना चाहिए।"
सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूरी करें
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "विटामिन-सी आपकी त्वचा को सूरज की रोशनी (sunlight) के प्रति थोड़ा ज्यादा सेंसिटिव बना सकता है, इसलिए इसके बाद हमेशा कम से कम SPF 30 वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना चाहिए। सनस्क्रीन के बिना, स्किन को सूरज से ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है, जिससे सीरम इस्तेमाल करने का मकसद ही खत्म हो जाता है।"
इसे भी पढ़ें: क्या इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी और जिंक सप्लीमेंट्स लेना जरूरी है? जानें एक्सपर्ट से
सीरम से पहले मॉइस्चराइज करें
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "सीरम को सुबह, चेहरा साफ करने के बाद और मॉइस्चराइजर लगाने से पहले लगाएं। उमस भरे मौसम में त्वचा पर ज्यादा तेल आने से बचने के लिए हल्का, बिना चिपचिपाहट वाला फॉर्मूला चुनें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो कम मात्रा से शुरुआत करें और पैच टेस्ट जरूर करें।"
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसाक, "गर्मियों में दिन के समय अपने स्किनकेयर रूटीन में विटामिन-सी शामिल करने से त्वचा को ज्यादा सुरक्षा, शाइनी और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है, बस सनस्क्रीन लगाना न भूलें।"
निष्कर्ष
गर्मियों में विटामिन-सी सीरम लगाना स्किन के लिए फायदेमंद है। इससे स्किन का यूवी किरणों और प्रदूषण से बचाव करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, विटामिन-सी सीरम का इस्तेमाल करने के बाद सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इसके अलावा, मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। सेंसिटिव स्किन की समस्या से परेशान लोग पैच टेस्ट जरूर करें। इसके अलावा, स्किन से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
रोज सनस्क्रीन लगाने से क्या होता है?
रोज सनस्कीन का इस्तेमाल करने से स्किन का सूरज की यूवी किरणों से बचाव करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे एजिंग और टैनिंग जैसी समस्याओं से राहत देने में भी मदद मिलती है।विटामिन सी के लिए क्या खाना चाहिए?
अच्छे स्वास्थ्य के लिए डाइट में विटामिन-सी से भरपूर आंवला, संतरा, नींबू, कीवी, स्ट्रॉबेरी, अमरूद और ब्रोकोली जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 07, 2026 12:04 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 07, 2026 12:04 IST
Modified By : Priyanka SharmaMay 07, 2026 12:04 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta