Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Padmaja , Senior Consultant – Dermatology

रेटिनॉल दिन में लगाने के क्या नुकसान हो सकते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

रेटिनॉल (Retinol) स्किनकेयर में एंटी-एजिंग, पिंपल्स कम करने और स्किन टेक्सचर सुधारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दिन में रेटिनॉल लगाने से स्किन सूर्य की UV किरणों के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हो सकती है।

रेटिनॉल (Retinol) स्किन की सेल्स के नवीनीकरण (cell turnover) को तेज करता है और स्किन को स्मूद, ब्राइट और यंग दिखाने में मदद करता है लेकिन जितना यह प्रभावी है, उतना ही इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना भी जरूरी है। अक्सर लोग इसे जल्दी रिजल्ट पाने के लिए दिन में भी लगा लेते हैं, जिससे स्किन पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इस लेख में यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा से जानिए, रेटिनॉल दिन में लगाने के क्या नुकसान हो सकते हैं?

रेटिनॉल दिन में लगाने के क्या नुकसान हो सकते हैं?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर पद्मजा बताती हैं कि रेटिनॉल को दिन में लगाने से सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि यह सूर्य की UV किरणों के प्रति स्किन को ज्यादा संवेदनशील यानी सेंसिटिव बना देता है। इससे सनबर्न, रेडनेस और स्किन इरिटेशन का खतरा बढ़ जाता है। कई लोगों में दिन में रेटिनॉल लगाने के बाद स्किन पर जलन, खुजली और पीलापन भी देखा जा सकता है। इसके अलावा, रेटिनॉल सूर्य के संपर्क में आने पर जल्दी टूट (degrade) जाता है, जिससे इसका असर कम हो जाता है। इसका मतलब यह है कि दिन में लगाने पर न केवल यह कम प्रभावी होता है, बल्कि स्किन को पर्याप्त फायदा भी नहीं दे पाता। लंबे समय तक गलत तरीके से उपयोग करने पर स्किन बैरियर कमजोर हो सकता है, जिससे स्किन और ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: क्या बोटॉक्स हर तरह की झुर्रियों का इलाज कर सकता है? जानें डॉक्टर से

  • डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर पद्मजा के अनुसार, जिन लोगों की स्किन पहले से ही सेंसिटिव है, उन्हें रेटिनॉल दिन में लगाने से ज्यादा नुकसान हो सकता है।
  • इसके अलावा, जो लोग बिना सनस्क्रीन लगाए बाहर निकलते हैं, उनकी स्किन पर पिगमेंटेशन, टैनिंग और डार्क स्पॉट्स का खतरा बढ़ सकता है।
  • जो लोग पहली बार इसका उपयोग करते हैं उनमें गलत समय पर रेटिनॉल लगाने से स्किन पर रिएक्शन ज्यादा देखने को मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स के लिए अंडर-आई फिलर्स कितने असरदार? जानिए डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

retinol daytime side effects

रेटिनॉल का सही उपयोग कैसे करें?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर पद्मजा सलाह देती हैं कि रेटिनॉल का उपयोग हमेशा रात के समय करना चाहिए, जब स्किन रिपेयर मोड में होती है। इसे साफ और ड्राई स्किन पर हल्की मात्रा में लगाना चाहिए और शुरुआत में हफ्ते में 2-3 बार से शुरू करना बेहतर होता है। साथ ही दिन में हमेशा SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाना जरूरी है ताकि स्किन UV डैमेज से सुरक्षित रहे। रेटिनॉल के साथ मॉइश्चराइजर का उपयोग करने से स्किन में ड्राईनेस और जलन को कम किया जा सकता है।

निष्कर्ष

रेटिनॉल एक अच्छा और असरदार स्किनकेयर इंग्रेडिएंट है, लेकिन इसका गलत समय पर उपयोग स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। डॉक्टर पद्मजा के अनुसार, इसे दिन में लगाने से सनबर्न, इरिटेशन और स्किन सेंसिटिविटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए इसे हमेशा रात में और सही तरीके से उपयोग करना ही सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या रेटिनॉल को दिन में लगाना सेफ है?

    रेटिनॉल को दिन में लगाना सेफ नहीं है, दिन में लगाने से स्किन UV किरणों के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हो सकती है।
  • रेटिनॉल लगाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

    रेटिनॉल लगाने का सबसे अच्छा समय रात का समय होता है।
  • क्या रेटिनॉल स्किन को ड्राई करता है?

    गलत या ज्यादा उपयोग से स्किन ड्राई और सेंसिटिव हो सकती है।

Read Next

ज्यादा स्क्रब करने या केमिकल वाले फेस वॉश से खराब हो गई स्किन? डॉक्टर से जानें इसे कैसे ठीक करें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 30, 2026 17:47 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 30, 2026 17:47 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 30, 2026 17:47 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Padmaja

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content