आज के समय में ग्लोइंग स्किन के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग चेहरे को बार-बार साफ करते हैं, तो कुछ नियमित रूप से स्क्रब और एक्सफोलिएटिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन और हार्ड साबुनों का इस्तेमाल स्किन को फायदा देने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है। इससे त्वचा की नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर यानी स्किन बैरियर कमजोर हो सकती है, जिसके कारण स्किन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आइए Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi जानें स्किन बैरियर को रिपेयर करने के लिए क्या करें?
क्या है स्किन बैरियर?
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता बताती हैं, "स्किन बैरियर त्वचा की सबसे बाहरी प्रोटेक्टिव लेयर होती है। यह त्वचा में नमी बनाए रखने के साथ-साथ धूल, प्रदूषण, बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक तत्वों से बचाव करने का काम करती है। जब यह लेयर डैमेज हो जाती है, तो त्वचा अपनी नेचुरल प्रोटेक्शन को खोने लगती है।"
स्किन बैरियर को नुकसान होने के संकेत
डॉ. चांदनी जैन का कहना है, "जब स्किन बैरियर कमजोर हो जाता है, तो स्किन में रेडनेस, जलन, स्किन के ज्यादा ड्राई होने, सेंसिटिविटी बढ़ने, छोटे-छोटे दाने होने, खुजली होने या ब्रेकआउट होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इनमें त्वचा का अत्यधिक रूखा होना, लालिमा, जलन, संवेदनशीलता बढ़ना, खुजली और छोटे-छोटे दाने या ब्रेकआउट शामिल हो सकते हैं। कई बार लोग इन समस्याओं को दूर करने के लिए और ज्यादा प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है।"
इसे भी पढ़ें: क्या रोज मेकअप लगाने से स्किन बैरियर कमजोर हो जाता है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें
-1782466020741.jpg)
स्किन बैरियर को रिपेयर करने के लिए क्या करें?
डॉ. चांदनी जैन के अनुसार, "कई बार ज्यादा कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन के नेचुरल ऑयल के खत्म होने और प्रोटेक्टिव लेयर के कमजोरी होने की समस्या होती है। ऐसे में स्किन बैरियर को रिपेयर करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।"
हार्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करें
स्किन बैरियर को ठीक करने के लिए सबसे पहले उन हार्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बंद करें, जो स्किन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कुछ हफ्तों के लिए स्क्रब, एक्सफोलिएटिंग एसिड्स, अल्कोहल युक्त टोनर और स्ट्रॉग क्लेंजर का इस्तेमाल न करें। इसकी जगह एक जेंटल और बिना खुशबू वाला क्लेंजर चुनें, जो स्किन को साफ तो करे, लेकिन उसे और ज्यादा नुकसान न पहुंचाए। इसके अलावा, गर्म पानी के बजाय गुनगुने पानी से चेहरा धोने से भी नमी को और ज्यादा कम होने से रोका जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में धूप से डैमेज स्किन को रिपेयर करने के लिए फॉलो करें ये नाइट स्किन केयर टिप्स
सही मॉइस्चराइजर को चुनें
त्वचा बैरियर को रिपेयर करने के लिए स्किन को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करना जरूरी है। इसके लिए ऐसे मॉइस्चराइजर को चुनें, जिनमें सेरामाइड्स (ceramides), हायल्यूरोनिक एसिड (hyaluronic acid), ग्लिसरीन (glycerin) और फैटी एसिड (fatty acids) जैसे तत्व मौजूद हों। ये तत्व स्किन को गहराई से नमी देने, नमी को वापस लाने और उसकी प्रोटेक्टिव लेयर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए चेहरे के हल्का गीला रहने पर मॉइस्चराइजर लगाना फायदेमंद हो सकता है और स्किन तेजी से ठीक हो सकती है।
सनस्क्रीन जरूर लगाएं
स्किन बैरियर के ठीक होने की प्रक्रिया में धूप से बचाव भी एक जरूरी हिस्सा है। जब स्किन बैरियर कमजोर होता है, तो त्वचा यूवी किरणों के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है। ऐसे में धूप से होने वाला नुकसान रेडनेस और जलन को बढ़ा सकता है। ऐसे में रोजाना कम से कम SPF 30 या उससे ज्यादा वाली ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। यह आदत घर के अंदर रहने या बादल वाले मौसम में भी बनाए रखनी चाहिए।
स्किन केयर रूटीन बनाए रखना है जरूरी
डॉ. चांदनी जैन कहती हैं, "खराब स्किन बैरियर को ठीक होने में टाइम और सब्र लगता है। अगर स्किन का ध्यान सावधानी और नियमित रूप से रखा जाए, तो ज्यादातर हल्के मामले कुछ ही हफ्तों में ठीक हो जाते हैं। एक आसान स्किनकेयर रूटीन बनाए रखने, हाइड्रेटेड रहने और जरूरी प्रोडक्ट्स से बचने से हेल्दी और मजबूत स्किन को वापस पाने और आगे चलकर होने वाले नुकसान को रोकने में मदद मिल सकती है।"
निष्कर्ष
स्किन बैरियर को रिपेयर करने के लिए हार्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करें, सेरामाइड्स व ग्लिसरीन से युक्त मॉइस्चराइजर लगाएं और नियमित सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना और एक सिंपल स्किनकेयर रूटीन को बनाए रखना जरूरी है। ध्यान रहे, स्किन से जुड़ी अधिक परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
चेहरे पर स्क्रब करने के क्या नुकसान हैं?
चेहरे पर जरूरत से ज्यादा स्क्रब करने से व्यक्ति को त्वचा में जलन होने, त्वचा की नमी के कम होने, स्किन के ड्राई होने, मुंहासे होने और स्किन के ज्यादा सेंसिटिव होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।चेहरे को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
चेहरे को हेल्दी बनाए रखने के लिए स्किन को क्लींन, मॉइस्चराइज करें, सनस्क्रीन लगाएं, हेल्दी डाइट, पर्याप्त पानी पिएं, भरपूर नींद लें और स्ट्रेस को मैनेज करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 26, 2026 14:59 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 26, 2026 14:59 IST
Modified By : Priyanka SharmaJun 26, 2026 14:59 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta