Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

चेहरा अचानक लाल हो जाता है, तो न करें नजरअंदाज, जानें कब है यह गंभीर संकेत

चेहरे पर आई लालिमा को हमेशा हल्के में लिया जाना सही नहीं है। आपको इसके साथ अन्य लक्षणों पर भी गौर करना चाहिए, जैसे जलन या सूजन आना। अगर ऐसा है, तो यह लक्षण गंभीर हैं और किसी स्किन डिजीज की ओर इशारा करते हैं।

आपने कई बार नोटिस किया होगा कि चेहरा अचानक लाल हो गया। अक्सर लोग चेहरे पर छायी लालिमा को देखकर घबरा जाते हैं। उन्हें लगता है कि कहीं यह किसी बीमारी का संकेत तो नहीं है? इस घबराहट और डर के कारण वे चेहरे पर तरह-तरह के क्रीम या स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो घबराए नहीं। इस लेख में हम राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानेंगे कि चेहरे पर अचानक आई लालिमा को कब हल्के में नहीं लेना चाहिए और इसके लक्षण तथा संकेत क्या हो सकते हैं?

चेहरे पर अचानक लाल क्यों हो जाता है?

when to take sudden facial redness seriously 01 (22)

आमतौर पर एक्सरसाइज करने या तपती धूप में घर से निकलने पर चेहरा लाल हो जाता है। अमूमन इस तरह की स्थिति बिल्कुल नुकसानदायक नहीं होती है। हालांकि, चेहरे पर आई लालिमा को हमेशा हल्के में नहीं लिया जा सकता है। कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। कई बार ऐसा चेहरे पर आई सूजन और एलर्जिक रिएक्शन के कारण हो सकता है। यही नहीं, कभी-कभी खराब स्किन प्रोडक्ट के उपयोग से भी ऐसी समस्या होती है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: चेहरे का लाल होना हो सकता है रोजेशिया की निशानी, एक्सपर्ट से जानिए कारण और बचाव

चेहरे पर अचानक आई लालिम को कब गंभीरता से लें?

अगर चेहरे पर आई रेडनेस धूप या शारीरिक थकान के कारण है, तो इसे लेकर चिंतित होने की जरूर नहीं है। हालांकि, कुछ लक्षण यह बताते हैं कि इसकी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए, जैसे-

  • सांस लेने में तकलीफ होना, सीने में दर्द होना और भारीपन महसूस करना।
  • चेहरे पर आई लालिमा धीरे-धीरे पूरे चेहरे पर फैल जाती है और उसमें सूजन तथा दर्द भी महसूस होता है।
  • चेहरे की रेडनेस के साथ-साथ होंठों, जीभ और पूरे चेहरे पर सूजन आना।
  • अगर चेहरे की रेडनेस का असर आंखों पर दिखे यानी आंखों में सूजन और पफीनेस महसूस हो।
  • रेडनेस के साथ-साथ त्वचा में छाले या अन्य समस्याएं होने लगें।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी बार-बार हो जाते हैं लाल-लाल दाने और इचिंग की समस्या? जानें एक्सपर्ट से इसके 3 बड़े कारण

चेहरे की रेडनेस किन समस्याओं का संकेत है?

रोजेशियाः अगर किसी के चेहरे के साथ-साथ नाक, ठुड्डी, माथे पर रेडनेस छाने लगे, तो यह रोजेशिया का संकेत हो सकता है। इस बीमारी में चेहरे पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं, जिसमें पस जमा होता है। इस तरह की स्थिति को कभी भी हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।

ल्यूपसः नाक के आसपास तितली के आकार के रैशेज हो जाते हैं, जो कि गाल तक फैलते हैं। ऐसा ल्यूपस होने की कंडीशन में होता है। यह एक तरह की ऑटोइम्यून कंडीशन है, जो बार-बार त्वचा को ही प्रभावित करती है। इसलिए, ल्यूपस के लक्षण नजर आने पर भी तुरंत डॉक्टर के पास जाने की जरूरत होती है।

कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस: यह एक तरह की स्किन से जुड़ी बीमारी है। यह समस्या एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थ के संपर्क में आने से होती है। इसमें त्वचा में खुजली, जलन और रैशेज नजर आते हैं। अगर किसी को कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

इसे भी पढ़ें: पूरे शरीर में खुजली और दाने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसका इलाज

निष्कर्ष

आमतौर पर स्किन से जुड़ी किसी भी समस्या को इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। इसी तरह, चेहरे पर आई रेडनेस की भी अनदेखी करना सही नहीं है। हां, अगर धूप या एक्सरसाइज के कारण ऐसा हो रहा है, तो यह समस्या अपने आप में कुछ देर में ठीक हो सकती है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि क्या आपकी त्वचा पर जलन या खुजली जैसे अन्य लक्षण दिखाई दे रहे हैं? अगर हां, तो बिना देरी किए डॉक्टर के पास जाएं और अपना ट्रीटमेंट करवाएं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • धूप या एक्सरसाइज के कारण चेहरे पर आई रेडनेस कितनी देर में ठीक होती है?

    धूप या एक्सरसाइज के कारण होने वाली रेडनेस 20 से 30 मिनट में अपने आप ठीक हो जाती है।
  • हम कैसे पहचानें कि चेहरे का लाल होना रोजेशिया बीमारी का संकेत है?

    अगर लालिमा के साथ-साथ चेहरे (खासकर नाक और गाल) पर बारीक नसें दिखने लगें और मवाद वाले दाने निकल आएं, तो यह रोजेशिया का संकेत हो सकती है।
  • चेहरे पर अचानक रेडनेस लालिमा और सूजन आने पर क्या करें?

    चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। इस पर किसी भी तरह की क्रीम लगाने से बचें। अगर कोई और दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

Read Next

क्या आप भी फोड़ देते हैं पिम्पल्स? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें इससे होने वाली 5 समस्याएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 24, 2026 22:21 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 24, 2026 22:21 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 24, 2026 22:21 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content