Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या आपका स्किन केयर प्रोडक्ट पहले जैसा असर नहीं दिखा रहा? जानें इसके कारण

स्किन केयर प्रोडक्ट पहले जैसे असर नहीं दिखा रहा है, तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। त्वचा पर नजर आ रहे कील-मुंहासों पर गौर करें। कई बार ऐसा स्किन केयर प्रोडक्ट के कम असरकारक होने की वजह से होता है।

यह तो हम जानते हैं कि एक्सपायर्ड स्किन केयर प्रोडक्ट का यूज नहीं किया जाना चाहिए। इससे स्किन को नुकसान हो सकता है और कील-मुंहासों जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके उलट, कई बार ऐसा भी होता है कि स्किन प्रोडक्ट एक्सपायर नहीं है, फिर भी त्वचा पर प्रभावी तरीके से काम नहीं कर रहे है। असल में कई बार ऐसा होता है कि स्किन केयर प्रोडक्ट त्वचा पर पहले जैसी असरकारक नहीं रह जाती है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है और ऐसे में क्या किया जाना चाहिए? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से।

स्किन केयर प्रोडक्ट के प्रभाव में कमी क्यों होती है?

can skincare products stop working over time 1 (13)

स्किन की जरूरत का बदलना

आमतौर पर हम प्रोडक्ट अपनी स्किन टाइप के अनुसार खरीदते हैं। ऐसे में यह समझना मुश्किल हो सकता है कि अचानक स्किन की जरूरत कैसे बदल सकती है? एक्सपर्ट की मानें, तो स्किन की जरूरत मौसम के अनुसार बदलती रहती है। इसी वजह से गर्मी और सर्दी के मौसम के लिए त्वचा पर अलग-अलग किस्म के प्रोडक्ट्स का यूज किया जाता है। जैसे गर्मियों में लाइटवेट मॉइस्चराइजर उपयोगी होते हैं, लेकिन सर्दियों में इससे स्किन को नुकसान हो सकता है। इस बात को समझते हुए अपने लिए स्किन प्रोडक्ट का चयन करें।

इसे भी पढ़ें: महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स यूज करके भी नहीं मिलता रिजल्ट? एक्सपर्ट से जानें कारण

स्किन बैरियर की क्षति

अगर आप किसी भी तरह के हार्श स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल लंबे समय तक करते हैं, तो इसकी वजह से स्किन की प्राकृतिक प्रोटेक्टिव बैरियर  को नुकसान हो सकता है। ऐसी स्थिति में स्किन में इरिटेशन, ड्राइनेस जैसी कई परेशानियां होने लगती हैं। अगर आप इन संकेतों को महसूस करें, तो एक बार अपने स्किन केयर प्रोडक्ट पर गौर जरूर करें।

प्रोडक्ट के स्तर में कमी

कई स्किन केयर प्रोडक्ट में विटामिन सी, रेटिनोल जैसी सामग्रियों का उपयोग किया जाता है। इस तरह की सामग्री जब प्रकाश, हवा और गर्मी के संपर्क में आती है, तो ये खराब हो सकती हैं। इसलिए, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि स्किन केयर प्रोडक्ट हमेशा ठंडी जगह में और प्रकाश से दूर हों। अगर कोई अपने स्किन केयर प्रोडक्ट की देखभाल नहीं करता है, तो उसके प्रभाव में भी कमी आने लगती है।

इसे भी पढ़ें: स्प्रिंग सीजन में आंखों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, बढ़ेगी आंखों की रोशनी

स्किन केयर प्रोडक्ट काम करना बंद कर दे तो क्या करें?

  1. सबसे पहले त्वचा पर नजर आ रहे लक्षणों पर गौर करें और उसका कारण जानें।
  2. अगर स्किन बैरियर को नुकसान हुआ है, तो हार्श प्रोडक्ट को तुरंत बदल लें।
  3. मौसम अनुकूल प्रोडक्ट पर भी जोर दें। सिर्फ प्रोडक्ट खत्म करने के चक्कर में मौसम के विपरीत प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें
  4. जो स्किन केयर प्रोडक्ट आपकी त्वचा पर काम नहीं कर रहा है, कुछ दिनों के लिए उसका उपयोग पूरी तरह बंद कर दें।
  5. स्किन बैरियर की मरम्मत पर ज्यादा जोर दें, ताकि कील-मुंहासों या ड्राईनेस जैसी समस्या से बचा जा सके।

निष्कर्ष

स्किन केयर प्रोडक्ट का खराब होना या स्किन के लिए पहले की तरह प्रभावशाली तरीके से काम न करना कोई हैरानी की बात नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनका जिक्र हमने इस लेख में ऊपर किया है। अगर आपको लग रहा है कि आपका स्किन केयर प्रोडक्ट काम नहीं कर रहा है, तो कुछ दिनों के लिए उसे यूज न करें। अगर ड्राईनेस और स्किन में रैशेज हो रहे हैं, तो इस संबंध में एक्सपर्ट से मिल सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • कैसे जानें कि विटामिन सी या रेटिनॉल सीरम खराब हो चुका है?

    अगर सीरम का रंग गहरा पीला या भूरा हो गया है, उसकी गंध और टेक्सचर बदल गया है, तो समझें कि वह ऑक्सीडाइज (खराब) हो चुका है।
  • डैमेज्ड स्किन बैरियर को ठीक होने में कितना समय लगता है?

    अगर आप सिंपल और माइल्ड मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का उपयोग करते हैं, तो स्किन बैरियर को ठीक होने में दो से चार हफ्ते का समय लग सकता है।

Read Next

चेहरे पर ग्लो के लिए क्रीम लगाने से ज्यादा खून साफ करना क्यों जरूरी है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 08, 2026 11:04 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 08, 2026 11:04 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 08, 2026 11:04 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content