अगर आपकी स्किन अचानक रूखी, बेजान, लाल हो गई है या बार-बार खुजली हो रही है, तो इसकी वजह सिर्फ मौसम या स्किन टाइप नहीं, बल्कि स्किन बैरियर का कमजोर होना भी हो सकता है। स्किन बैरियर स्किन की सबसे बाहरी सुरक्षा परत यानी प्रोटेक्टिव लेयर होती है, जो शरीर को धूल, प्रदूषण, बैक्टीरिया, एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों और हानिकारक केमिकल्स से बचाने का काम करती है। यह स्किन के अंदर मौजूद नमी को भी लॉक करके रखती है, जिससे स्किन सॉफ्ट और हल्दी बनी रहती है लेकिन जरूरत से ज्यादा फेस वॉश करना, बार-बार स्क्रब या केमिकल एक्सफोलिएशन करना, तेज धूप, प्रदूषण और गलत स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल इस नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान पहुंचा सकता है। इस लेख में यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा से जानिए, स्किन बैरियर को रिपेयर करने में कौन से विटामिन्स मदद कर सकते हैं?
स्किन बैरियर को रिपेयर करने में कौन से विटामिन्स मदद कर सकते हैं?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा बताती हैं कि ऐसा कोई एक विटामिन नहीं है जो अकेले स्किन बैरियर को पूरी तरह ठीक कर दे, लेकिन कई जरूरी विटामिन मिलकर स्किन को रिपेयर करने और प्रोटेक्शन में अहम भूमिका निभाते हैं।
- विटामिन B3 स्किन बैरियर को मजबूत बनाने वाले सबसे अहम पोषक तत्वों में से एक है। यह स्किन से पानी की कमी को रोकने में मदद करता है, जिससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है। साथ ही यह सूजन को कम करता है और डैमेज स्किन बैरियर की रिकवरी में सहायक होता है।
- विटामिन C स्किन में कोलेजन बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी है, जो प्रदूषण और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से स्किन की प्रोटेक्शन करता है।
- विटामिन A नई स्किन सेल्स के निर्माण और पुरानी सेल्स के हटने की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। हालांकि, सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इसका इस्तेमाल केवल डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
- विटामिन D स्किन के सामान्य कार्यों को बनाए रखने और नेचुरल हीलिंग प्रक्रिया को सपोर्ट करने में मदद करता है। जिन लोगों में इसकी कमी होती है, उनमें स्किन संबंधी समस्याएं ज्यादा देखने को मिल सकती हैं।
- विटामिन E स्किन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है और उसकी नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे स्किन सॉफ्ट और हेल्दी बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन C सीरम लगाने के बाद सनस्क्रीन लगा सकते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें
साल 2025 में Clinical and Translational Allergy में प्रकाशित रिव्यू आर्टिकल से यह साफ है कि हमारे खान-पान का सीधा असर हमारी स्किन हेल्थ और उसकी सुरक्षात्मक परत (skin barrier) पर पड़ता है। हमारे भोजन में शामिल पोषक तत्व स्किन को मजबूत बनाने, उसकी नमी बनाए रखने और हानिकारक तत्वों से बचाने का काम करते हैं। जब हम एक बैलेंस डाइट लेते हैं, जिसमें विटामिन्स, मिनरल्स और अच्छे फैट्स शामिल हों, तो स्किन अंदर से रिपेयर होती है और ग्लोइंग बनी रहती है। वहीं दूसरी ओर, अनहेल्दी खाना स्किन को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए, अगर आप हेल्दी और खूबसूरत स्किन चाहते हैं, तो खान-पान में सुधार करना सबसे पहला और जरूरी कदम है।

इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं विटामिन C से भरपूर ये फल
केवल विटामिन नहीं, सही स्किनकेयर भी है जरूरी
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, केवल पोषण पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। यदि स्किन बैरियर पहले से ही डैमेज है, तो एक माइल्ड स्किनकेयर रूटीन (Skincare Routine) अपनाना भी उतना ही जरूरी है। इसके लिए हमेशा माइल्ड क्लींजर का उपयोग करें, ताकि स्किन की नेचुरल नमी न छिने। नहाने या चेहरा धोने के बाद बिना खुशबू वाला ऐसा मॉइश्चराइजर लगाएं जिसमें सेरामाइड्स मौजूद हों। यह स्किन बैरियर को दोबारा मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा हर दिन ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें ताकि सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से स्किन सुरक्षित रहे। यदि स्किन पहले से सेंसिटिव या इरिटेटेड है, तो बार-बार स्क्रब करना, केमिकल एक्सफोलिएशन या बहुत ज्यादा एक्टिव इंग्रीडिएंट्स वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
डॉक्टर की सलाह
अगर सही खानपान और स्किनकेयर अपनाने के बावजूद स्किन लगातार लाल बनी रहे, उसमें दर्द हो या इंफेक्शन के लक्षण जैसे पस, सूजन या जलन दिखाई दें, तो बिना देर किए डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। कई बार स्किन बैरियर की समस्या के पीछे एक्जिमा, एलर्जी, सोरायसिस, इंफेक्शन या किसी पोषण की गंभीर कमी जैसी स्थितियां भी हो सकती हैं, जिनका समय पर इलाज जरूरी होता है।
निष्कर्ष
विटामिन B3, C, A, D और E स्किन को रिपेयर करने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन केवल विटामिन लेना ही पर्याप्त नहीं है। बैलेंस डाइट, सही स्किनकेयर रूटीन, नियमित मॉइश्चराइजिंग, सनस्क्रीन का उपयोग और जरूरत पड़ने पर डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लेना भी उतना ही जरूरी है। धैर्य और नियमित देखभाल से स्किन बैरियर को दोबारा हेल्दी बनाया जा सकता है और स्किन को लंबे समय तक हेल्दी रखा जा सकता है।
All Image Credit- magnific
FAQ
स्किन बैरियर क्या होता है?
स्किन बैरियर स्किन की सबसे बाहरी सुरक्षा परत होती है, जो नमी को बनाए रखने और प्रदूषण, बैक्टीरिया व एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों से स्किन को प्रोटेक्ट करती है।स्किन बैरियर डैमेज होने के लक्षण क्या हैं?
स्किन का ड्राई होना, लालिमा, खुजली, जलन, सेंसिटिविटी, बार-बार रैशेज और स्किन में खिंचाव महसूस होना इसके सामान्य लक्षण हैं।क्या विटामिन E स्किन के लिए फायदेमंद हैं?
विटामिन E स्किन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाकर उसकी नमी बनाए रखने में मदद करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 15, 2026 10:48 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Jul 15, 2026 10:48 IST
Modified By : Akanksha TiwariJul 15, 2026 10:48 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Padmaja