Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay Singhal , Dermatologist

विटामिन C से भरपूर इस चीज को पेट्रोलियम जेली में मिलाकर लगाएं, मात्र 15 दिनों में डार्क सर्कल में आएगी कमी

Dark circle home remedies: अगर आपकी आंखों के आस-पास डार्क सर्कल्स हैं तो आपके लिए ये देसी उपाय अपनाना चाहिए। ये काफी आसान और प्रभावी है। कैसे, जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय। 

Dark circle home remedies: डार्क सर्कल की समस्या आजकल लोगों को खूब परेशान कर रही है। दरअसल, लंबे समय तक स्क्रीन पर समय बिताना और नींद की कमी भी डार्क सर्कल की वजह बन सकती है। ऐसे में आंखों के आस-पास आपको डार्क सर्कल्स महसूस हो सकते हैं। इतना ही नहीं डाइट, स्ट्रेस और हाइड्रेशन की कमी भी इसकी वजह बन सकती है। ऐसे में कुछ देसी उपायों को अपनाना भी डार्क सर्कल की वजह बन सकती है जैसे कि पेट्रोलियम जेली और विटामिन सी से भरपूर ये चीज। सोशल मीडिया पर ये हैक खूब वायरल भी है ऐसे में डॉ. विजय सिंघल सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजी श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली से जानते हैं डार्क सर्कल्स के लिए ये उपाय कितना प्रभावी है?

नींबू में मिलाकर लगाएं पेट्रोलियम जेली-How to remove dark circles with petroleum jelly and lemon

सोशल मीडिया पर ये डार्क सर्कल है काफी वायरल हो रहा है। इसमें व्यक्ति पेट्रोलियम जेली में नींबू का रस मिलाकर डार्क सर्कल पर लगाते हैं और लगातार 15 दिन तक इसे इस्तेमाल करने पर डार्क सर्कल में कमी आती है। दरअसल, ये देसी तरीका स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ रंगत को हल्का करने में मददगार है। इतना ही नहीं, नींबू में पेट्रोलियम जेली मिलाकर लगाने से आंखों के आस-पास के फाइन लाइन्स में कमी आती है। दरअसल, इसके पीछे तर्क ये है कि नींबू का विटामिन सी रंगत को हल्का करता है तो पेट्रोलियम जेली स्किन को हाइड्रेट करने में मददगार है और इस तरह से धीमे-धीमे डार्क सर्कल (dark circles with petroleum jelly and lemon) में कमी आती है लेकिन इसे लेकर एक्सपर्ट की राय कुछ और है?

इसे भी पढ़ें: आंखों के चारों ओर काले घेरे से हैं परेशान? जानें मसूर दाल से डार्क सर्कल कैसे हटाएं

क्या नींबू और वैसलीन लगाने से डार्क सर्कल में कमी आ सकती है?

डॉ. विजय सिंघल बताते हैं कि डार्क सर्कल कम करने के लिए नींबू और वैसलीन (Can you mix Vaseline with lemon juice) का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर काफी बताया जाता है, लेकिन इसे पूरी तरह सुरक्षित या असरदार उपाय नहीं माना जा सकता।

Dark circle remedies

नींबू में विटामिन C होता है, जो त्वचा को ब्राइट करने में मदद करता है, लेकिन इसमें मौजूद एसिड बहुत तेज होता है। आंखों के आसपास की त्वचा बेहद नाजुक होती है, इसलिए नींबू सीधे लगाने से जलन, खुजली, लालिमा और एलर्जी का खतरा बढ़ सकता है। वहीं वैसलीन एक मॉइश्चराइज़र की तरह काम करती है, जो त्वचा की नमी बनाए रखती है, लेकिन यह डार्क सर्कल की जड़ यानी पिग्मेंटेशन, नींद की कमी, तनाव या आनुवंशिक कारणों को खत्म नहीं करती। कुछ लोगों को थोड़ी देर के लिए त्वचा मुलायम और हल्की चमकदार लग सकती है, लेकिन डार्क सर्कल में स्थायी कमी नहीं आती।

इसे भी पढ़ें: कहीं आपकी नींद तो नहीं डार्क सर्कल्स का कारण! जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

अंत में विजय सिंघल बताते हैं कि डार्क सर्कल से बचाव के लिए पर्याप्त नींद लेना, स्क्रीन टाइम कम करना, आंखों को आराम देना, आंखों के नीचे हल्की मसाज, ठंडी सिकाई और डॉक्टर द्वारा सुझाए गए आई क्रीम या सीरम का इस्तेमाल बेहतर विकल्प है। अगर डार्क सर्कल ज्यादा गहरे हैं या लंबे समय से बने हुए हैं, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है। तो इस प्रकार से आप डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं।

FAQ

  • डार्क सर्कल जल्दी कैसे दूर करें?

    डार्क सर्कल को जल्दी हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इसके अलावा आप विटामिन ई को गुलाब जल में मिलाकर लगा सकते हैं। इसके अलावा आलू का रस कद्दूकस करके आंखों के आस-पास लगाएं। 
  • आंखों के आसपास का कालापन कैसे साफ करें?

    आंखों के आसपास का कालापन दूर करने के लिए आपको करना ये है कि आप रेगुलर अपनी नींद को पूरी करें और आंखों के आस-पास के इलाके को हाइड्रेट रखें जिससे कालेपन को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • आंखों के नीचे झुर्रियां कैसे हटाएं?

    आंखों के नीचे झुर्रियां हटाने के लिए आप आंखों के आस-पास घी से मसाज करें जो कि इस इलाके की बनावट को बेहतर बनाने के साथ झुर्रियों को कम करने में मददगार है।

Read Next

क्या फाइन लाइन्स ही आगे चलकर झुर्रियां बन जाती हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 19, 2025 08:02 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 19, 2025 08:02 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Vijay Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content