Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

आलू या खीरा: डार्क सर्कल्स कम करने के लिए क्या है ज्यादा सही? डॉक्टर से जानें

डार्क सर्कल्स के लिए आलू और खीरा दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन आलू आंखों के आसपा के कालेपन को कम करने में प्रभावित होता है, वहीं खीरा आंखों को ठंडक देने और सूजन कम करने में मदद करता है। 

पोषक तत्वों की कमी, देर रात जागना और स्ट्रेस के कारण डार्क सर्कल्स होना आम बात है। आंखों के नीचे ये डार्क सर्कल्स पड़ने के कारण आपका लुक भी काफी खराब नजर आने लगता है। डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए लोग कई तरह के आई मास्क और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए कई घरेलू उपायों को भी आजमाते हैं, जिसमें आलू और खीरा भी शामिल है। यह दोनों ही चीजें डार्क सर्कल्स को कम करने में उपयोगी माने जाते हैं। हालांकि, आलू या खीरा, दोनों में से क्या डार्क सर्कल्स के लिए ज्यादा प्रभावी है? आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं।

डार्क सर्कल्स के लिए आलू के फायदे

डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं, जिसमें मौजूद एंजाइम, विटामिन सी और स्टार्च स्किन की रंगत को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। कई लोग आलू का रस निकालकर या उसके पतले स्लाइस आंखों पर रखकर इस्तेमाल करते हैं। आलू के रस का उपयोग करने से स्किन के कालेपन को कम करने में मदद मिलती है। आंखों के नीचे की स्किन को हल्का और चमकदार बनाया जा सकता है। नियमित रूप से आलू के रस का इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल्स कम हो सकते हैं। हालांकि इसका असर धीरे-धीरे नजर आता है और हर व्यक्ति में इसके नतीजे अलग हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आंखों के काले घेरे कहीं लिवर की खराबी का संकेत तो नहीं? डॉक्टर से जानें

डार्क सर्कल्स के लिए खीरे के फायदे

डॉ. किरण गुप्ता ने बताया कि खीरा अपने ठंडक देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। ठंडे खीरे के स्लाइस आंखों पर रखने से आंखों की थकान और सूजन कम हो सकती है। आंखों के आसपास खीरे का इस्तेमाल करने से सूजन को कम किया जा सकता है। स्किन की ताजनी और नमी बनी रहती है। साथ ही आंखों को आराम मिलता है और हल्के डार्क सर्कल्स में सुधार हो सकता है।

1 - 2026-05-30T112156.783

खीरा या आलू: दोनों में कौन बेहतर है?

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, खीरा और आलू दोनों ही डार्क सर्कल्स को कम करने में फायदेमंद होते हैं। इसलिए, अगर आपका मुख्य उद्देश्य आंखों के नीचे के कालेपन को कम करना है तो आलू ज्यादा प्रभावी माना जाता है, क्योंकि इसमें स्किन को हल्का करने वाले तत्व मौजूद होते हैं। वहीं, अगर आप आंखों की समस्या जैसे सूजन, थकान या आंखों की जलन से राहत पाना चाहते हैं तो खीरा आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: नींद पूरी फि‍र भी नहीं जा रहे डार्क सर्कल्स? घर बैठे इस एक्‍सपर्ट सॉल्यूशन से पाएं राहत

निष्कर्ष

डार्क सर्कल्स के लिए आलू और खीरा दोनों ही काफी उपयोगी माना जाता है। हालांकि, कालेपन को कम करने के लिए आलू थोड़ा ज्यादा प्रभावी माना जाता है। वहीं, खीरा आंखों को ठंडक देने और सूजन को कम करने में बेहतर माना जाता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • डार्क सर्कल्स किसकी कमी से होते हैं?

    डार्क सर्कल्स मुख्य रूप से पोषक तत्वों और शारीरिक कारकों के कारण होते हैं। शरीर में आयरन, विटामिन बी12, के, सी और ई की कमी का संकेत हो सकता है।
  • डार्क सर्कल जल्दी कैसे दूर करें?

    डार्क सर्कल से जल्दी छुटकारा पाने के लिए टंडे टी बैग्स या खीरे के स्लाइस को आंखों पर रखकर सिकाई करें। साथ ही, रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लें, भरपूर मात्रा में पानी पिएं और कैफीन या विटामिन सी वाले आई क्रीम का इस्तेमाल करें।

Read Next

सनबर्न (धूप से झुलसी त्वचा) से राहत के लिए एलोवेरा और खीरे का जेल कैसे बनाएं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 30, 2026 11:33 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 30, 2026 11:33 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content