Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

सिर्फ नींद की कमी से नहीं होते डार्क सर्कल्स, ये 7 कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स सिर्फ कम नींद की वजह से नहीं होते। तनाव, जेनेटिक्स, बढ़ती उम्र, एलर्जी, पोषण की कमी और लाइफस्टाइल से जुड़े कई अन्य कारण भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। डॉक्टर से जानें इसके मुख्य कारण।

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होना आज के समय में बहुत आम बात है। यह न सिर्फ आपके चेहरे की खूबसूरती को कम करते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि आपकी सेहत या डेली रूटीन में कोई तो गड़बड़ है। भागदौड़ भरी रूटीन, स्क्रीन के सामने ज्यादा देर तक समय बिताना और तनाव जैसी समस्याएं इसे और ज्यादा बढ़ावा दे रही हैं। बहुत से लोग इसे सिर्फ थकान मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछे कई मेडिकल और शारीरिक कारण छिपे हो सकते हैं। Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida के अनुसार, आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स जेनेटिक, पोषक तत्वों की कमी, नींद पूरी न होने आदि कारणों से होते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने के क्या कारण हैं?

डार्क सर्कल्स होने के कारण

साल 2015 में Anais Brasileiros de Dermatologia में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, डार्क सर्कल्स होने का सबसे बड़ा कारण जेनेटिक है। इसके अलावा स्किन में मेलेनिन का बढ़ना और आंखों के नीचे खून में ऑक्सीजन की कमी भी इस समस्या को बढ़ा सकते हैं। एलर्जी शाइनर भी आंखों के नीचे काले घेरे का कारण हो सकता है। इसके अलावा, ब्लड वेसल्स और ऑक्सीजन के फ्लो में बदलाव भी डार्क सर्कल्स को बढ़ा सकता है। साथ ही बढ़ती उम्र और स्किन की मोटाई भी इस समस्या को बढ़ा सकती है।

Dr. Akshay Chugh के मुताबिक भी डार्क सर्कल्स होने कई कारण हैं, जिसमें शामिल हैं-

1. नींद की कमी और थकान

नींद की कमी और थकान डार्क सर्कल्स होने का सबसे आम कारण है। जब आप रात में 7 से 8 घंटे की गहरी नींद नहीं लेते हैं तो शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता है। नींद की कमी से आंखों के नीचे का ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है, जिससे वहां खून जमा होने लगता है और स्किन पीली दिखने लगती है। पीली स्किन के नीचे से काली या नीली नसें साफ दिखने लगती हैं, जो डार्क सर्कल्स के रूप में नजर आती हैं।

इसे भी पढ़ें: हर रात आंखों के नीचे घी लगाने से क्या होता है? जान लेंगे तो आप भी करेंगे ट्राई

2. ज्यादा स्क्रीन टाइम

आजकल बच्चे, बड़े और बुजुर्ग हर उम्र के लोग मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और कंप्यूटर स्क्रीन के सामने घंटों समय बिताते हैं। कई देर तक स्क्रीन पर समय गुजारने के कारण स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट आंखों पर बहुत ज्यादा तनाव पड़ता है। इस तनाव के कारण आंखों के आसपास के ब्लड वेसल्स चौड़ी हो जाती हैं, जिससे आंखों के नीचे कालापन दिखने लगता है।

3. जेनेटिक कारण

कई बार डार्क सर्कल्स आपकी लाइफस्टाइल के कारण नहीं, बल्कि आपके जीन्स पर भी निर्भर होते हैं। अगर आपके पेरेंट्स या परिवार में किसी को डार्क सर्कल्स की समस्या रही है तो भी आपको यह समस्या होने की संभावना हो सकती है। जेनेटिक तौर पर कुछ लोगों की आंखों के नीचे की स्किन ज्यादा पतली होती है या वहां मेलानिन ज्यादा बनता है।

4. पानी की कमी

पानी हमारे शरीर और स्किन के लिए बहुत जरूरी होता है। जब आप दिनभर में पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं तो शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। पानी की कमी से आंखों के नीचे की स्किन ढीली, बेजान और धंसी हुई दिखने लगती है, जिससे डार्क सर्कल्स साफ नजर आने लगते हैं।

5. उम्र का बढ़ना

उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारी स्किन कोलेजन और फैट खोने लगती है। कोलेजन हमारी स्किन की लोच और मोटाई को बनाए रखने में मदद करता है। जब कोलेजन कम होता है तो आंखों के नीचे की स्किन और भी पतली हो जाती है, जिससे नीचे की नसें आसानी से दिखने लगती हैं।

6. पोषक तत्वों की कमी

शरीर में कुछ खास पोषक तत्वों की कमी सीधे तौर पर आपकी स्किन पर दिखने लगती है। आयरन की कमी होने पर सेल्स तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है, जिससे आंखों के नीचे कालापन दिखने लगता है। जबकि विटामिन K, C, और E की कमी भी डार्क सर्कल्स दिखने का कारण बन सकती है।

Causes-Of-Dark-Circles-inside

7. तनाव और मानसिक दबाव

लगातार मानसिक तनाव में रहने के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। कोर्टिसोल शरीर में ब्लड वेसल्स पर प्रेशर डालते हैं, जिससे स्किन का रंग फीका पड़ने लगता है और आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स उभर आते हैं।

डार्क सर्कल्स से बचाव के उपाय

Dr. Akshay Chugh कहते हैं कि अगर आपके डार्क सर्कल्स अभी नजर आने शुरू हुए हैं या बहुत गहरे नहीं हुए हैं तो आप इन टिप्स की मदद से डार्क सर्कल्स को बढ़ने से रोका जा सकता है।

  • रोजाना रात को एक ही समय पर सोने की आदत डालें और कम से कम 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें।
  • काम के दौरान हर 20 मिनट बाद 20 सेकेंड के लिए 20 फीट दूर देखें। स्क्रीन से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें।
  • दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।
  • अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, चुकंदर, ड्राई फ्रूट्स और विटामिन सी से भरपूर फल शामिल करें, ताकि आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी न हो।
  • धूप से निकलते समय चेहरे के साथ-साथ आंखों के आसपास भी सनस्क्रीन लगाएं या चश्मा पहनें ताकि यूवी किरणों से मेलानिन न बढ़े।
  • अगर एलर्जी या जलन हो तो साफ ठंडे पानी से आंखें धोएं, हाथ से जोर से न रगड़ें।

इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स के लिए अंडर-आई फिलर्स कितने असरदार? जानिए डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

डार्क सर्कल्स होने पर डॉक्टर से कब मिलें?

अगर आप पूरी नींद ले रहे हैं, पानी ठीक से पी रहे हैं और स्क्रीन टाइम भी सीमित है, लेकिन फिर भी डार्क सर्कल्स लगातार बढ़ रहे हैं या आंखों के नीचे बहुत ज्यादा सूजन और दर्द है तो आपको किसी डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलना जरूरी है। डॉक्टर आपके ब्लड टेस्ट करवाकर यह चेक कर सकते हैं कि कहीं, आपके शरीर में खून की कमी, थायराइड या कोई अन्य अंदरूनी समस्या तो नहीं है।

निष्कर्ष
Dr. Akshay Chugh का कहना है कि आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स अक्सर खराब लाइफस्टाइल, तनाव, नींद की कमी या किसी अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। इस समस्या को दूर करने के लिए अच्छी नींद, सही खान-पान और तनाव से दूरी बनाना बहुत जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • डार्क सर्कल्स किसकी कमी से होते हैं?

    आंखों के नीचे काले घेरे मुख्य रूप से आयरन, विटामिन सी और विटामिन बी12 की कमी के कारण होते हैं।
  • काले घेरे हटाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    डार्क सर्कल कम करने के लिए आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल और आयरन से भरपूर चीजें शामिल करें।

Read Next

कुर्सी से उठते ही पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन होने लगता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 05, 2026 20:01 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content