Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shireen Furtado , Sr. Consultant – Medical & Cosmetic Dermatology

क्या टोपी पहनने से बाल झड़ते हैं? डॉक्टर से जानें

टोपी पहनने से बालों को सीधा नुकसान नहीं होता है, लेकिन टाइट या गंदी टोपी स्कैल्प की समस्याएं बढ़ा सकते हैं। बालों के झड़ने के असली कारण जेनेटिक्स, हार्मोन या पोषण की कमी जैसे होते हैं, इसलिए ज्यादा बाल झड़ने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।

कई लोग धूप से बचने या सर्दियों के मौसम में टोपी पहनना पसंद करते हैं। इनमें कुछ लोगों को लंबे समय तक टोपी पहनने की आदत भी होती है। ऐसे में कई बार लोगों को बालों के खिंचने जैसा महसूस होता है और कई बार बाल टूटते भी दिखते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या लगातार टोपी पहनने से बालों को नुकसान हो सकता है या इससे बालों के झड़ने की समस्या को बढ़ावा मिल सकता है? आइए इस बारे में Dr. Shireen Furtado, Sr. Consultant - Medical & Cosmetic Dermatology, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।

क्या टोपी पहनने से बाल झड़ते हैं?

डॉ. शिरीन के अनुसार, आमतौर पर टोपी पहनने से बाल नहीं झड़ते, क्योंकि आम टोपियां बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन या खून को पहुंचने से नहीं रोकतीं हैं। बालों की ग्रोथ स्कैल्प के अंदर होती है, जहां फॉलिकल्स को ब्लडस्ट्रीम से न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। हालांकि, लंबे समय तक टोपी पहनने से स्कैल्प में पसीना आ सकता है या बेचैनी हो सकती है, खासकर गर्म और उमस भरे मौसम में, लेकिन सिर्फ इसी वजह से हमेशा बाल नहीं झड़ते हैं।

ध्यान रहे, अगर टोपी के कारण सिर में बार-बार पसीना जमा होता है और सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता, तो कुछ लोगों को स्कैल्प में जलन, डैंड्रफ या बालों की जड़ों के आसपास सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये समस्याएं बाल झड़ने से अलग हैं और हर मामले में बालों के नुकसान का कारण नहीं बनती हैं।

इसे भी पढ़ें: तेजी से वजन घटाने पर बाल ज्यादा क्यों झड़ने लगते हैं? डॉक्टर से जानें कारण

does wearing a hat cause hair loss 01

बहुत टाइट टोपी से हो सकती है समस्या

डॉ. शिरीन का कहना है, टोपी का साइज बहुत ज्यादा छोटा होने पर वह सिर की त्वचा पर लगातार दबाव डाल सकती है। इसी तरह बहुत टाइट हेलमेट या कोई ऐसा सिर ढकने वाली चीज जो बालों को बार-बार खींचती या रगड़ती है, वह बालों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। इसके कारण बालों के टूट सकते हैं या गंभीर मामलों में ट्रैक्शन से जुड़ा हेयर लॉस हो सकता है।

लगातार खिंचाव या रगड़ की वजह से कुछ मामलों में बाल टूट सकते हैं। बहुत ज्यादा और लंबे समय तक खिंचाव होने पर बालों की जड़ों पर भी असर पड़ सकता है। इस तरह की समस्या जेनेटिक बाल झड़ने की समस्या से अलग होती है।

गंदी टोपी पहनने हो सकती है परेशानी

डॉ. शिरीन के अनुसार, टोपी सीधे तौर पर बाल झड़ने की आम कारण नहीं है, लेकिन गंदी टोपी पहनने की आदत स्कैल्प के लिए अच्छी नहीं हो सकती है। टोपी में पसीना, तेल और धूल जमा हो सकती है। अगर उसे बार-बार बिना साफ किए पहना जाए, तो स्कैल्प में जलन या दूसरी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

कुछ लोगों में डैंड्रफ या फॉलिकुलिटिस, खुजली या बालों की जड़ों के आसपास सूजन जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए टोपी को साफ रखना और जरूरत के अनुसार धोना या साफ करना जरूरी है।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2023 में International Journal of Women's Dermatology में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, सिर को कसकर बंधने और बालों के नुकसान भी एक मजबूत संबंध देखा गया है। इसका सबसे बड़ा कारण ट्रैक्शन एलोपेसिया (Traction Alopecia) है, जो बालों को बहुत कसकर बांधने के कारण इनकी जड़ों पर लगातार खिंचाव पड़ने से होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या रोज आंवला खाने से बालों का झड़ना हो सकता है कम? डॉक्टर से जानें

बाल झड़ने के कारण क्या हो सकते हैं?

डॉ. शिरीन बताती हैं, बालों का झड़ना सिर्फ टोपी से जुड़ी समस्या नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इस में जेनेटिक्स, उम्र बढ़ने, हार्मोन में बदलाव, पोषण की कमी, थायरायड से जुड़ी समस्या, कुछ दवाइयां, बीमारी, लंबे समय का स्ट्रेस में रहना और स्कैल्प से जुड़ी स्थितियों शामिल हैं। इनसे बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है।

Cleveland Clinic के अनुसार, बालों के झड़ने की समस्या उम्र, जेनेटिक्स, हार्मोन्स, मेडिकल कंडीशन्स, दवाइयों और पोषक तत्वों की कमी जैसे फैक्ट्रस के कारण हो सकती है।

टोपी पहनने वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

डॉ. शिरीन का कहना है, अगर आपको टोपी पहनना पसंद है, तो बालों को बचाने के लिए इसे पहनना बंद करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए कुछ बातों को ध्यान में रखकर स्कैल्प को आरामदायक रखा जा सकता है।

  • अपने सिर के साइज के अनुसार आरामदायक टोपी चुनें।
  • बहुत टाइट टोपी पहनने से बचें।
  • टोपी को नियमित रूप से साफ रखें।
  • गर्म मौसम में जब स्कैल्प पर बहुत ज्यादा पसीना हो तो लंबे समय तक इसे पहनने से बचें।
  • अगर स्कैल्प में ज्यादा बहुत पसीना आ गया है, तो उसे साफ और सूखा रखने की कोशिश करें।
  • ऐसी टोपी से बचें जो बालों को लगातार खींचती या रगड़ती हो।

टोपी से जुड़ी इन सावधानियों को ध्यान में रखने के साथ-साथ बालों को पोषण देने, स्ट्रेस को मैनेज करने और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की भी जरूरत होती है। इसके अलावा, अक्सर स्कैल्प की सही देखभाल से भी बालों के झड़ने की समस्या से बचा जा सकता है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. शिरीन का कहना है, अगर आपको नॉर्मल से ज्यादा बाल झड़ते दिखाई दे रहे हैं, तो सिर्फ टोपी पहनने को इसका कारण मानकर उसे बंद कर देना पर्याप्त नहीं है। खासकर, अगर बालों की हेयरलाइन पीछे जा रही हो, सिर के ऊपरी हिस्से में बाल पतले हो रहे हों, अचानक बाल झड़ने लगे, गंजे पैच दिखें या स्कैल्प में खुजली हो, तो इसकी जांच जरूर करानी चाहिए।

अगर इसके साथ स्कैल्प में लगातार खुजली, जलन, रेडनेस या दूसरी समस्या भी है, तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट सलाह लें। ऐसा करने से सही कारण का पता चल सकता है, जिससे सही इलाज और देखभाल हो सकती है।

निष्कर्ष

टोपी पहनना आमतौर पर बालों के झड़ने का सीधा कारण नहीं माना जाता है। नॉर्मल, साफ और आरामदायक टोपी बालों की जड़ों तक ब्लड और पोषण पहुंचने में रुकावट नहीं डालती है। हालांकि, बहुत टाइट टोपी, लगातार रगड़ या खिंचाव और खराब स्कैल्प हाइजीन या गंदी टोपी पहनने से कुछ लोगों को बाल टूटने या स्कैल्प से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

इसलिए टोपी पहनने से ज्यादा जरूरी है कि उसका साइज सही हो, उसे साफ रखा जाए और सिर की त्वचा को आराम दिया जाए। अगर बाल लगातार या अचानक ज्यादा झड़ रहे हैं, तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या गंदी टोपी पहनने से बाल झड़ सकते हैं?

    गंदी टोपी सीधे तौर पर बाल झड़ने की आम वजह नहीं है, लेकिन उसमें जमा पसीना, तेल और धूल स्कैल्प में जलन या दूसरी समस्याएं पैदा कर सकते हैं, जिससे बालों की स्थिति प्रभावित हो सकती है।
  • बाल झड़ने के क्या कारण हैं?

    जेनेटिक्स, पोषक तत्वों की कमी, हार्मोन्स में बदलाव होने, स्कैल्प में इंफेक्शन, स्ट्रेस, बीमारियों और दवाइयों के कारण लोगों को बालों के झड़ने की समस्या होती है। 

Read Next

बाल तेजी से बढ़ाने के लिए नारियल तेल में क्या मिलाएं? एक्सपर्ट से जानें कौन-सी चीजें सच में करती हैं असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 31, 2026 23:36 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Aug 31, 2026 23:36 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Shireen Furtado

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content