पतले या घने बालों को हमेशा खूबसूरती से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। अगर बाल पतले हो रहे हैं और सिर की मांग बड़ी होती जा रही है, तो यह चिंता की बात है। बालों का घनापन उम्र, जेनेटिक्स, हार्मोन, पोषण और कई अन्य कारणों पर निर्भर करता है। अगर बाल अचानक पतले हो रहे हैं, बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं या स्कैल्प दिखाई देने लगी है, तो इसके कारण का पता लगाना और इलाज करना जरूरी है। कुछ लोगों में लगातार बाल झड़ने की चिंता, स्ट्रेस या आत्मविश्वास में कमी का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं बाल पतले होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं और इसका क्या इलाज है? बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist, Cosmetologist And Hair Transplant Surgeon At Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।
क्यों पतले होते जा रहे हैं बाल?
thin-hair-treatment
- जेनेटिक कारणों की वजह से बाल पतले हो सकते हैं।
- लाइफस्टाइल में बदलाव या स्ट्रेस बढ़ने के कारण बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
- बढ़ते प्रदूषण और नमी की कमी से भी बाल पतले हो सकते हैं।
- पतले बाल एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया (Androgenetic Alopecia) का संकेत हो सकते हैं। बालों का पतला होना, बालों के झड़ने से भी ज्यादा गंभीर समस्या है। इसके पीछे हार्मोन्स और जीन्स जिम्मेदार हो सकते हैं।
- शरीर में पोषक तत्वों की कमी जैसे आयरन की कमी, प्रोटीन और फेरिटिन (Ferritin) की कमी के कारण बाल पतले हो सकते हैं। विटामिन डी और बी12 की कमी से भी बाल पतले हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- अचानक पतले और बेजान होने लगे हैं बाल? डॉक्टर से जानें इसके पीछे की वजह
किन बीमारियों में बाल पतले हो जाते हैं?
- थायराइड, डायबिटीज या अन्य हार्मोनल समस्या जैसे PMOS में बाल पतले हो सकते हैं।
- कीमोथेरेपी या रेडिएशन थेरेपी के कारण भी बाल पतले हो सकते हैं।
- टाइफाइड, मलेरिया और डेंगू के कारण पतले बालों की समस्या हो सकती है।
बाल पतले होने पर क्या करें?
- सिर धोने के लिए जिस शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, वो सल्फेट और पैराबेन फ्री होना चाहिए।
- आयरन, प्रोटीन, जिंक रिच फूड्स और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करें।
- नॉन वेजिटेरियन हैं, तो चिकन, अंडे और मछली को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
स्कैल्प की समस्या का इलाज करें
डैंड्रफ, सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस (Seborrheic Dermatitis) या स्कैल्प में सूजन जैसी समस्या होने पर उसका इलाज करना जरूरी है क्योंकि स्वस्थ स्कैल्प, बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी है।
मल्टीविटामिन का इस्तेमाल
क्रॉनिक बीमारियों में दवाओं के साथ डॉक्टर की सलाह पर मल्टीविटामिन लें और जिंक एवं आयरन का कॉम्बो भी ले सकते हैं। इससे बाल और अधिक पतले होने से बचेंगे।
मिनॉक्सिडिल का इस्तेमाल
कुछ प्रकार के हेयर लॉस, खासकर पैटर्न हेयर लॉस, में डॉक्टर टॉपिकल मिनॉक्सिडिल (Minoxidil) लेने की सलाह दे सकते हैं। इसे डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही इस्तेमाल करना चाहिए। शुरुआत में कुछ लोगों को अस्थायी रूप से ज्यादा बाल झड़ते हुए भी दिख सकते हैं। Harvard Medical School में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, मिनॉक्सिडिल हेयर फॉलिकल्स तक ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। इसका असर देखने में समय लगता है। आमतौर पर कम से कम छह से नौ महीने तक नियमित इस्तेमाल के बाद सुधार दिखाई दे सकता है। मिनॉक्सिडिल हर तरह के हेयर लॉस या हेयर थिनिंग का इलाज नहीं है। इसे शुरू करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से बाल पतले होने का कारण पता करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- क्या डाइट में बदलाव से बालों का झड़ना रोका जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें
हेयर ट्रांसप्लांट कब किया जाता है?
अगर बालों की जड़ों का स्थायी नुकसान हो चुका है और व्यक्ति उपयुक्त उम्मीदवार है, तो हेयर ट्रांसप्लांट पर विचार किया जा सकता है। कुछ मामलों में PRP थेरेपी की भी मदद ली जाती है।
पतले बालों से बचने के लिए क्या करें?
- स्ट्रेस से बचें।
- अल्कोहल और धूम्रपान से बचें।
- महिलाओं में आयरन की कमी के कारण भी बाल पतले हो सकते हैं। इसलिए आयरन की कमी से बचें।
- समय पर इलाज नहीं कराएंगे, तो बाल पतले होकर झड़ने लगेंगे और सिर पर गंजापन नजर आने लगेगा।
- बाल रूखे हैं, फ्रिजी हैं, तो अच्छे कंडीशनर का इस्तेमाल करें। शैंपू करने से पहले बालों पर ऑयल लगाएं।
- सैलून ट्रीटमेंट जैसे ब्लो ड्राई, केराटिन ट्रीटमेंट और हेयर बोटॉक्स न कराएं। इसमें मौजूद केमिकल्स बालों को पतला कर सकते हैं।
- अगर एक दिन में 50 से 100 बाल से ज्यादा बाल झड़ रहे हैं या बाल ज्यादा पतले हो रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।
निष्कर्ष:
पतले बालों के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे जेनेटिक, लाइफस्टाइल में बदलाव, स्ट्रेस, प्रदूषण, एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया, कई पोषक तत्वों की कमी से भी बाल पतले हो सकते हैं जैसे आयरन, प्रोटीन, फेरिटिन, विटामिन डी और विटामिन बी12 वगैरह। पतले बालों की समस्या को दूर करने के लिए सल्फेट और पैराबेन फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें, आयरन, प्रोटीन और जिंक रिच फूड्स को डाइट में शामिल करें। क्रॉनिक बीमारियों में डॉक्टर की सलाह लेकर दवा के साथ मल्टीविटामिन का सेवन करें, पतले बालों के लिए मिनॉक्सिडिल से भी इलाज किया जाता है।
FAQ
क्या पतले बालों को फिर से घना बना सकते हैं?
हेयर फॉलिकल्स एक्टिव हैं, तो सही कारण का पता लगाकर इलाज किया जा सकता है जिससे बाल कुछ हद तक घने हो सकते हैं।क्या तेल लगाने से पतले बाल घने हो जाते हैं?
तेल बालों को कंडीशन करने में मदद करता है, लेकिन यह बालों के फॉलिकल्स की संख्या बढ़ाने का इलाज नहीं है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 24, 2026 18:53 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Aug 24, 2026 18:53 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta
