Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sandeep Mahapatra , Dermatologist & Hair Transplant Surgeon

उम्र बढ़ने के साथ क्यों पतले होने लगते हैं बाल? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें इसके कारण

उम्र बढ़ने के साथ हार्मोनल बदलाव, आनुवंशिक कारणों और बालों की ग्रोथ धीमी होने की वजह से पुरुषों और महिलाओं के बाल पतले हो सकते हैं। अगर बालों के पतले होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है तो सही देखभाल और समय पर सलाह जरूरी है।

क्या आपको भी लगता है कि पहले की तुलना में आपके बाल पतले हो गए हैं? कंघी करते समय बालों का वॉल्यूम कम दिखाई देता है, पोनीटेल पहले जैसी मोटी नहीं रही या स्कैल्प ज्यादा नजर आने लगा है? अगर ऐसा है, तो इसके पीछे सिर्फ बढ़ती उम्र ही जिम्मेदार नहीं हो सकती। नियो फॉलिकल हेयर ट्रांसप्लांट एंड डर्मासोल्यूशन्स, बेंगलुरु के डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट, डॉ. संदीप महापात्रा के अनुसार, उम्र बढ़ने के साथ बालों का पतला होना पुरुषों और महिलाओं दोनों में एक सामान्य बदलाव हो सकता है। हालांकि, दोनों में इसके कारण अलग-अलग हो सकते हैं।

उम्र बढ़ने पर बाल पतले क्यों होने लगते हैं?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. संदीप महापात्रा के अनुसार, ''उम्र बढ़ने के साथ बालों का पतला होना एक नेचुरल प्रोसेस हो सकती है, लेकिन इसके पीछे हार्मोनल बदलाव, आनुवंशिक कारण, पोषण की कमी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल जैसे कई कारक भी जिम्मेदार हो सकते हैं। सही कारण की पहचान होने पर कई मामलों में बालों की क्वालिटी बनाए रखने और आगे होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिल सकती है।

1. हार्मोनल बदलाव

पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ डायहाइड्रो टेस्टोस्टेरोन (DHT) नामक हार्मोन का असर बढ़ सकता है, यह कुछ लोगों में हेयर फॉलिकल्स को सिकोड़ देता है, जिससे बाल धीरे-धीरे पतले होने लगते हैं। वहीं महिलाओं में मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन का लेवल कम होने से बालों की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। इसी वजह से कई महिलाओं में 40-50 वर्ष की उम्र के बाद बालों का घनत्व यानी डेंसिटी कम होने लगती है।

साल 2022 में Cureus Journal of Medical Science में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार-

  • थायराइड हार्मोन हमारे बालों की ग्रोथ साइकिल को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि बालों की जड़ों की बाहरी सेल्स पर थायराइड रिसेप्टर्स पाए जाते हैं।
  • जब शरीर में थायराइड का लेवल कम हो जाता है, तो बालों के उगने के फेज की स्पीड धीमी हो जाती है जिससे बालों का विकास रुकने लगता है, जबकि थायराइड का लेवल ज्यादा होने पर बाल पतले और कमजोर हो जाते हैं।
  • बालों की सही मोटाई, मजबूती और समय पर नए बाल आने के लिए शरीर में थायराइड हार्मोन का संतुलित होना बेहद जरूरी है।

2. पोषण की कमी

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. संदीप महापात्रा बताते हैं कि अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, आयरन, विटामिन B12, जिंक और अन्य जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते, तो बाल कमजोर और पतले हो सकते हैं। उम्र बढ़ने के साथ कुछ लोगों में इन पोषक तत्वों का अवशोषण भी कम हो सकता है, जिससे बालों की क्वालिटी प्रभावित होती है।

इसे भी पढ़ें: बाल झड़ने का कारण कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? एक्सपर्ट से जानें कौन से फूड्स कर सकते हैं मदद

3. आनुवंशिक कारण

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. संदीप महापात्रा का कहना है कि यदि परिवार में माता-पिता या अन्य करीबी रिश्तेदारों में उम्र के साथ पतले बाल होने की समस्या रही है, तो इसकी संभावना अगली पीढ़ी में भी बढ़ सकती है। यह समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों में देखी जा सकती है।

Why Hair Become Thinner With Age

बालों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

डॉ. संदीप महापात्रा के अनुसार, बढ़ती उम्र में भी बालों की अच्छी देखभाल करके उनकी क्वालिटी को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

  • रोजाना बैलेंस और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें।
  • आयरन, विटामिन D और B12 की कमी होने पर डॉक्टर की सलाह लें और उचित इलाज को अपनाएं।
  • ज्यादा हीट स्टाइलिंग और हार्श केमिकल ट्रीटमेंट से बचें।
  • तनाव को कंट्रोल करने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें और पर्याप्त नींद लें।
  • बालों को जरूरत से ज्यादा टाइट बांधने से बचें।
  • किसी भी दवा या सप्लीमेंट का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना न करें।

Harvard Health Publishing में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, मिनोक्सिडिल (Minoxidil) महिलाओं और पुरुषों दोनों में बाल उगाने का एक FDA अप्रूव असरदार इलाज है। यह दवा बालों की जड़ों यानी हेयर फॉलिकल्स में खून का बहाव बढ़ाती है, जिससे नए और मजबूत बाल उगने में मदद मिलती है। अगर सिर पर बाल ज्यादा हैं, तो लिक्विड रूप लगाना ज्यादा आसान होता है।

इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ वाले बाल कितनी बार धोने चाहिए? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सही हेयर वॉश रूटीन

कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

यदि बाल अचानक बहुत तेजी से झड़ने लगें, स्कैल्प पर गोल-गोल गंजे पैच दिखाई दें, बालों के पतले होने के साथ खुजली या लालिमा हो, या बाल पतले होने के साथ थकान, वजन घटना या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हों, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है। समय पर जांच से पोषण की कमी, हार्मोनल बदलाव या अन्य कारणों की पहचान की जा सकती है और इसका इलाज भी समय से शुरू किया जा सकता है।

निष्कर्ष

उम्र बढ़ने के साथ बालों का कुछ हद तक पतला होना एक नॉर्मल प्रोसेस हो सकती है, लेकिन हर बार इसका कारण केवल बढ़ती उम्र नहीं होता। हार्मोनल बदलाव, आनुवंशिक कारण, पोषण की कमी और लाइफस्टाइल भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। सही खान-पान, बालों की उचित देखभाल और समय पर डॉक्टर से सलाह लेकर बालों की सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखा जा सकता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या बाल काटने से बाल घने होते हैं?

    बाल कटवाने से उनकी जड़ या मोटाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इससे केवल बालों का लुक ज्यादा घना लग सकता है।
  • क्या हेयर कलर करने से बाल पतले होते हैं?

    लगातार केमिकल ट्रीटमेंट और बार-बार हेयर कलर करने से बाल कमजोर हो सकते हैं, जिससे वे ज्यादा पतले और रूखे दिखाई दे सकते हैं।
  • ज्यादा टेंशन लेने से बाल झड़ते हैं क्या?

    लंबे समय तक तनाव रहने से बालों की ग्रोथ साइकिल प्रभावित हो सकती है, जिससे कमजोर होकर बालों का झड़ना बढ़ सकता है।

Read Next

डैंड्रफ वाले बाल कितनी बार धोने चाहिए? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सही हेयर वॉश रूटीन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 04, 2026 15:25 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Aug 04, 2026 15:25 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Sandeep Mahapatra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content