Benefits Of Moringa Oil For Hair Growth And Scalp In Hindi: अक्सर लोग बालों के झड़ने, टूटने और कमजोर होने जैसी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए अक्सर लोगों को बैलेंस डाइट लेने, शरीर को हाइड्रेट रखने, एक्सरसाइज करने, स्ट्रेस कम करने, स्कैल्प मसाज करने और भरपूर नींद लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन बालों की ग्रोथ के लिए मोरिंगा के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर मोरिंगा के तेल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटी-एजिंग और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं, साथ ही, इसमें अमीनो एसिड, विटामिन ए, सी और ई जैसे पोषक तत्व होते हैं। इससे बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानेंगे बालों की ग्रोथ और स्कैल्प के स्वास्थ्य के लिए मोरिंगा ऑयल के फायदे क्या हैं?
बालों के लिए मोरिंगा के तेल के फायदे
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि, औषधीय गुणों से भरपूर मोरिंगा के तेल में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने और इनसे जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।
बालों को पोषण दे
मोरिंगा के तेल में विटामिन्स और मिनरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं। बालों में इसका इस्तेमाल करने बालों को जड़ों से पोषण देने और मजबूती देने में मदद मिलती है, जिससे बालों की ग्रोथ को बढ़ावा, टूटने या झड़ने से बचाव करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं मोरिंगा तेल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका और फायदे
बालों और स्कैल्प को मॉइस्चराइज करे
मोरिंगा के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से बालों और स्कैल्प को गहराई से मॉइस्चराइज करने, इनकी ड्राइनेस को कम करने, रूखेपन को कम करने और बालों और स्कैल्प में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।
-1771245868509.jpg)
स्कैल्प को हेल्दी बनाए
मोरिंगा के तेल में अच्छी मात्रा में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से स्कैल्प की सूजन को कम करने, बालों की स्वास्थ्य में सुधार करने और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे
मोरिंगा के तेल में अच्छी मात्र विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, बालों को जड़ों से मजबूती देने और स्कैल्प का इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: हेयर ग्रोथ के लिए चिया सीड्स का उपयोग करने के 5 तरीके
डैंड्रफ से राहत दे
मोरिंगा के तेल में अच्छी मात्रा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से स्कैल्प का बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन से बचाव करने, स्कैल्प को मॉइस्चराइज रखने, सूजन कम करने और डैंड्रफ की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।
बालों की ग्रोथ के लिए मोरिंगा तेल का उपयोग कैसे करें? - How To Use Moringa Oil For Hair Growth In Hindi
इसके लिए मोरिंगा की 2-3 चम्मच में 100 मि.ली. नारियल तेल या ऑलिव ऑयल जैसे कैरियर ऑयल को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसको डबल बॉयलर तरीके से गर्म करें और फिर स्कैल्प की मसाज करें और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को धो लें।
सावधानियां
मोरिंगा का तेल बालों के लिए फायदेमंद है, लेकिन ध्यान रहे, इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके अलावा, इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने या परेशानी होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें।
निष्कर्ष
औषधीय गुणों से भरपूर मोरिंगा के तेल का इस्तेमाल करने से बालों को गहराई से पोषण देने, बालों और स्कैल्प को मॉइस्चराइज करे, स्कैल्प को हेल्दी बनाए, डैंड्रफ की समस्या से बचाव करें और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके अलावा, बालों या स्कैल्प से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, स्वस्थ बालों के लिए हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
बालों के विकास के लिए मोरिंगा का उपयोग कैसे करें?
बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए मोरिंगा के पत्तों या इसके पाउडर को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, शैंपू के बाद मोरिंगा के पानी से सिर धोएं या मोरिंगा के ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए क्या करें?
बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए बैलेंस डाइट लें, शरीर को हाइड्रेट रखें, स्कैल्प की मालिश करें, नियमित एक्सरसाइज करें, योग करें, स्ट्रेस कम करें, 8-9 घंटों की पर्याप्त नींद, हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बचें और सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें। इससे बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।सिर में नए बाल उगाने के लिए क्या खाना चाहिए?
सिर पर बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए डाइट में प्रोटीन, आयरन, जिंक, बायोटिन, विटामिन बी, सी और ई जैसे पोषक तत्वों से युक्त शकरकंद, एवोकाडो, हरी पत्तेदार सब्जियों, खट्टे फल, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट में शामिल करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 16, 2026 18:14 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 16, 2026 18:14 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta