Fri Oct 23, 2026 | 12:29 AM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

बाल बढ़ाने के लिए करी पत्ता का उपयोग कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें 5 आसान तरीके

बालों की ग्रोथ के लिए करी पत्ता का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है। यहां एक्सपर्ट से जानिए, करी पत्ते को तेल, हेयर पैक या अन्य तरीकों से लगाने का तरीका और इससे जुड़ी जरूरी सावधानियां।
बाल बढ़ाने के लिए करी पत्ता का उपयोग कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें 5 आसान तरीकेबाल बढ़ाने के लिए करी पत्ता का उपयोग कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें 5 आसान तरीके

बाल लंबे करने की कोशिश करते हुए अगर आपके बाल बीच से टूटने लगें, लगातार झड़ें या पहले के मुकाबले पतले नजर आने लगें, तो चिंता होना स्वाभाविक है। मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, बालों के लिए करी पत्ता का उपयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। करी पत्ते में कई तरह के ऐसे तत्व होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने और अंदर से पोषण देने में मदद कर सकते हैं। अगर आप भी बालों को लंबा, मजबूत और हेल्दी बनाने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके अलग-अलग तरीकों और जरूरी सावधानियों को जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

बाल बढ़ाने के लिए करी पत्ता का उपयोग कैसे करें?

आयुर्वेदिक डॉक्टर किरण गुप्ता के अनुसार, करी पत्ता जिसे कुछ लोग कड़ी पत्ता भी कहते हैं बालों की देखभाल के लिए लंबे समय से घरेलू और पारंपरिक नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई नेचुरल यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बालों और स्कैल्प की देखभाल में मदद कर सकते हैं।

1. करी पत्ते का तेल

आयुर्वेदिक डॉक्टर किरण गुप्ता बताती हैं कि बालों के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल करने का सबसे फेमस तरीका करी पत्ते का तेल बनाना है। इसके लिए एक मुट्ठी ताजे करी पत्ते धोकर सुखा लें। करी पत्ते को नारियल या तिल के तेल में पकाकर करी पत्ते का तेल तैयार करें और तेल ठंडा होने के बाद इसे छानकर बालों की जड़ों में हल्के हाथों से लगाएं। पारंपरिक रूप से इस तरह के तेल से सिर की मालिश बालों को सॉफ्ट और सिर की स्किन को नम बनाए रखने के लिए की जाती है।

2. करी पत्ते और दही का हेयर मास्क

करी पत्ते को पीसकर उसमें थोड़ा सादा दही मिलाकर घर में नेचुरल हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है। डॉक्टर किरण गुप्ता सलाह देती हैं कि इसे स्कैल्प और बालों पर कुछ समय करीब 30 से 40 मिनट के लिए लगाया जा सकता है और फिर अच्छी तरह धो लें। दही बालों को नमी देने में मदद कर सकता है, जबकि करी पत्ते का उपयोग स्कैल्प को हेल्दी बनाने में सहायक होता है, जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।

इसे भी पढ़ें: सफेद बालों की समस्या का हल हो सकता है आंवला पाउडर, बस जान लें इस्तेमाल का तरीका

3. करी पत्ते का पानी

आयुर्वेदिक डॉक्टर किरण गुप्ता बताती हैं कि करी पत्ते का पानी बनाने के लिए करी पत्तों को पानी में उबालकर ठंडा करें और छान लें। बाल धोने के बाद इस पानी से सिर और बालों को धोया जा सकता है। यह घरेलू उपाय बालों की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे बालों की बढ़ोतरी इलाज समझने के बजाय नॉर्मल हेयर केयर का हिस्सा मानना बेहतर है।

4. करी पत्ते को डाइट में शामिल करें

बालों की अच्छी हेल्थ के लिए बैलेंस डाइट पर भी ध्यान देना जरूरी है। करी पत्ते को दाल, सब्जी, चटनी या अन्य तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो अंदर से बालों को हेल्दी बनाने में सहायक हो सकते हैं।

kadi patta se baal kaise badhayekadi patta se baal kaise badhaye

इसे भी पढ़ें: पतले बालों को घना बनाने के लिए क्या करें? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें उपाय

5. करी पत्ते और मेथी का हेयर पैक

करी पत्ते की तरह के बालों के लिए मेथी के बीज भी बेहद फायदेमंद होते हैं। करी पत्तों के साथ भिगोए हुए मेथी के बीजों को पीसकर हेयर पैक तैयार करें और फिर इसे स्कैल्प और बालों पर 20-30 मिनट लगाकर रहें और फिर ताजे पानी से बालों को साफ करें। करी पत्ते और मेथी का हेयर पैक बालों के लिए फायदेमंद होता है।

साल 2021 में Research Journal of Pharmacognosy and Phytochemistry में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार-

  • करी पत्ता बालों का हेल्थ के लिए एक वरदान है। इसमें बीटा-कैरोटीन, प्रोटीन, अमीनो एसिड, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं।
  • करी पत्ते का सेवन करने या इसे तेल और पेस्ट के रूप में सिर पर लगाने से बालों का झड़ना रुकता है, बाल पतले होने से बचते हैं और नए बालों की ग्रोथ तेजी से होती है।
  • यह बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है, डैंड्रफ का इलाज करता है और डैमेज बालों को ठीक करके उनमें नई जान डालता है।
  • चूंकि बाल खुद प्रोटीन से बने होते हैं, इसलिए इसमें मौजूद प्रोटीन और पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

करी पत्ता लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

आयुर्वेदिक डॉक्टर किरण गुप्ता सलाह देती हैं कि पहली बार करी पत्ते का तेल या हेयर पैक इस्तेमाल करने से पहले स्किन के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करना बेहतर रहता है। खुजली, लालिमा, जलन या दाने दिखाई दें तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें। साथ ही, अगर बाल अचानक बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, सिर की स्किन पर घाव या तेज खुजली है या बाल तेजी से पतले हो रहे हैं, तो केवल घरेलू नुस्खों पर निर्भर न रहें और डर्मटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

निष्कर्ष

करी पत्ता बालों की देखभाल के लिए एक घरेलू उपाय हो सकता है। इसे तेल, हेयर पैक, पानी और भोजन में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व बालों की हेल्थ के लिए उपयोगी हो सकते हैं, लेकिन इसे बाल उगाने की गारंटी देने वाला इलाज नहीं माना जाना चाहिए। बालों की ग्रोथ के लिए पर्याप्त प्रोटीन, आयरन, विटामिन और बैलेंस डाइट के साथ सही कारण की पहचान भी जरूरी है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या करी पत्ता बच्चों के बालों में लगाया जा सकता है?

    बच्चों की सिर की स्किन सेंसिटिव हो सकती है। इसलिए किसी भी घरेलू उपाय का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।
  • क्या करी पत्ता सफेद बालों को काला कर सकता है?

    करी पत्ते को सफेद बालों को दोबारा काला करने का इलाज नहीं माना जाता। बालों के सफेद होने के पीछे उम्र, आनुवंशिकता और अन्य कारण हो सकते हैं।
  • करी पत्ते को कैसे खाएं?

    करी पत्ते की कुछ पत्तियां आप सीधे चबाकर खा सकते हैं या इससे दाल-सब्जी में तड़का लगाएं, इसके अलावा करी पत्ते की चटनी भी बहुत टेस्टी होती है।

Read Next

→ सरसों के तेल में क्या मिलाएं जिससे बाल लंबे हों? ट्राई करें एक्सपर्ट का बताया ये नुस्खा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 25, 2026 18:03 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta