Fri Sep 25, 2026 | 11:40 AM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

बालों के टूटने से हैं परेशान? आंवला, मेथी और करी पत्ते का करें सेवन, मजबूत बनेंगे बाल

बालों के टूटने, रूखेपन और कमजोरी को दूर करने में आंवला, मेथी और करी पत्ता फायदेमंद हैं। ये सुपरफूड्स बालों को पोषण देकर मजबूत बनाते हैं, जिन्हें डाइट में अलग-अलग तरीकों से शामिल किया जा सकता है।
बालों के टूटने से हैं परेशान? आंवला, मेथी और करी पत्ते का करें सेवन, मजबूत बनेंगे बालबालों के टूटने से हैं परेशान? आंवला, मेथी और करी पत्ते का करें सेवन, मजबूत बनेंगे बाल

बालों का टूटना, रूखापन और कमजोर होना आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है। खराब खान-पान, पोषक तत्वों की कमी, तनाव, प्रदूषण, हीट स्टाइलिंग और केमिकल ट्रीटमेंट बालों की सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। आंवला, मेथी और करी पत्ते का सेवन भी बालों को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। आइए इस लेख में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि बालों के टूटने की समस्या को रोकने में आंवला, मेथी और करी पत्ते का सेवन कितना असरदार है?

बालों की सेहत के लिए लाभकारी है आंवला

डॉ. किरण गुप्ता ने बताया कि आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स माना जाता है। विटामिन C शरीर में आयरन के अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पर्याप्त मात्रा में आयरन और अन्य पोषक तत्व शरीर को सही तरह से काम करने के साथ बालों की सेहत के लिए जरूरी होते हैं। आंवले को ताजे फल के रूप में खाना सबसे आसान तरीका है। इसे चटनी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

साल 2024 में Journal of Ethnopharmacology में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, महिलाओं में फीमेल एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया यानी बाल झड़ने की समस्या के इलाज में आंवला सिरप को प्रभावी बताया गया है। 12 हफ्ते तक दिन में 3 बार 10 cc आंवला सिरप के सेवन से एनाजेन-टू-टेलोजेन अनुपात यानी बालों के बढ़ने में वृद्धि देखी गई है।

इसे भी पढ़ें: बालों के लिए आंवला कैसे इस्तेमाल करें? तेल, पाउडर या जूस में कौन सा तरीका हो सकता है बेहतर

मेथी से मिल सकते हैं पोषक तत्व

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, मेथी के बीजों में फाइबर, प्रोटीन और कई कंपाउंड्स पाए जाते हैं। इन्हें खाने में संतुलित डाइट के रूप में शामिल किया जा सकता है। बालों के लिए मेथी का इस्तेमाल घरेलू नुस्खों में भी किया जा सकता है।

Case Reports in Dermatological Medicine के अनुसार, मेथी में सेपोनिन, फ्लेवोनोइड्स, कौमारिन और अल्कलॉइड्स जैसे एक्टिव बायोमोलिक्यूल पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प और बालों की जड़ों को स्वस्थ बनाए रखते हैं। इससे बालों के ग्रोथ साइकिल में सूजन बढ़ाने वाले गुण होते हैं, जो बालों के झड़ने की प्रक्रिया को धीमा करती है।

बालों के लिए करी पत्ता भी होता है फायदेमंद

डॉ. किरण गुप्ता ने बताया कि करी पत्ते भारतीय भोजन में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के साथ-साथ कई पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इन्हें अलग से बड़ी मात्रा में खाने की जरूरत नहीं होती है। करी पत्तों को दाल, सांभर, पोहा, उपमा, सब्जी या चटनी में आसानी से शामिल किया जा सकता है। रोजमर्रा के भोजन में इनका इस्तेमाल करना इन्हें डाइट में शामिल करने का आसान तरीका है।

साल 2024 में Journal of Population Therapeutics and Clinical Pharmacology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, कड़ी पत्ता अपने एंटी-डैंड्रफ गुण होते हैं। यह बालों के विकास को बढ़ाने और नेचुरल कंडीशनर के रूप में काम करता है।

amla-fenugreek-curry-leaves-for-hairamla-fenugreek-curry-leaves-for-hair

आंवला, मेथी और करी पत्ते एक साथ कैसे खाएं?

डॉ. किरण गुप्ता के मुताबिक, आंवला, मेथी और करी पत्ता तीनों ही सुपरफूड्स हैं, जो बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इन तीनों को एक साथ अपनी डाइट में शामिल करने के कई आसान तरीके हैं-

1. जूस या स्मूदी

  • ताजा आंवला, एक चम्मच भिगोई हुई मेथी के दाने और मुट्टीभर ताजे करी पत्ते लें।
  • इन्हें थोड़ा पानी मिलाकर मिक्सी में पीस लें और सूती कपड़े या छन्नी से छान लें।
  • इस जूस को खाली पेट पीने से पाचन, बाल और शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

2. चूर्ण या पाउडर के रूप में

  • ड्राई आंवला पाउडर, मेथी पाउडर और सूखे करी पत्ते के पाउडर को बराबर मात्रा में मिला लें।
  • रोजाना इस पाउडर को सुबह गुनगुने पानी के साथ आधा चम्मच इस मिश्रण का सेवन करें।

3. खाने में तड़का

  • आप दाल, सब्जी या सांभर बनाते समय मथी और करी पत्ते का तड़का अपने खाने में लगा सकते हैं।
  • आंवले को आप कच्चा या उबालकर अपनी खाने के साथ सलाद या चटनी के रूप में शामिल कर सकते हैं।

क्या इनसे बालों का टूटना कम हो सकता है?

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, बालों का टूटना और बालों का झड़ना दो अलग-अलग समस्याएं हो सकती हैं। बालों का टूटना कई बार बाहरी परत के कमजोर होने, ड्राइनेस, और केमिकल ट्रीटमेंट से जुड़ा हो सकता है। वहीं, ज्यादा बाल झड़ने की समस्या के पीछे पोषण की कमी, हार्मोनल बदलाव, तनाव या अन्य स्वास्थ्य कारण हो सकते हैं। इसलिए, आंवला, मेथी और करी पत्ते पौष्टिक डाइट का हिस्सा जरूर हो सकते हैं, लेकिन इन्हें अकेले बालों की समस्या का समाधान नहीं मानना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बाल झड़ रहे हैं तो डाइट में कौन-से प्रोटीन फूड्स शामिल करें? एक्सपर्ट से जानें

बालों की मजबूती के लिए प्रोटीन भी जरूरी

डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि बाल मुख्य रूप से केराटिन नाम के प्रोटीन से बने होते हैं। इसलिए, बालों को हेल्दी रखने के लिए खाने में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन शामिल करना जरूरी होता है। दाल, चना, राजमा, सोया, पनीर, दही, अंडे, मछली और अन्य प्रोटीन सोर्स जरूर शामिल करें। इसके साथ ही, आयरन, जिंक, विटामिन डी और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों को भी शामिल करें।

किन बातों का रखें ध्यान?

डॉ. किरण गुप्ता ने बताया कि मेथी का बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करने से कुछ लोगों को गैस, पेट फूलना या अन्य पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप नियमित रूप से दवाएं लेते हैं, प्रेग्नेंट हैं या किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं तो मेथी को ज्यादा मात्रा में लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है। अगर बाल झड़ना बहुत ज्यादा टूटने या झड़ने लगें, स्कैल्प की स्किन में समस्या हो या लंबे समय तक सुधार न हो तो डर्मेटोलॉजिस्ट से कंसल्ट करें।

निष्कर्ष

आंवला, मेथी और करी पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिन्हें संतुलित डाइट में शामिल किया जा सकता है। इन्हें सही मात्रा में खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट मिल सकते हैं, जो बालों की सामान्य सेहत को सपोर्ट कर सकते हैं। हालांकि, बालों के टूटने की समस्या को रोकने के लिए सिर्फ इन तीनों चीजों पर निर्भर न रहे।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • कौन सा विटामिन खाने से बाल नहीं झड़ते हैं?

    बालों का झड़ना रोकने के लिए मुख्य रूप से विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी और विटामिन ई बहुत जरूरी होते हैं।
  • क्या कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से बाल झड़ते हैं?

    हां, हाई कोलेस्ट्रॉल और बालों के झड़ने के बीच सीधा कनेक्शन तो नहीं है, लेकिन दोनों आपस में अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हो सकते हैं।

Read Next

→ क्या आप भी गीले बालों के साथ सो जाते हैं? डॉक्टर से जानें इससे होने वाले नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 25, 2026 10:18 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content