Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

सफेद बालों के लिए कैसे इस्तेमाल करें मेथी और कलौंजी का तेल? एक्सपर्ट से जानें क्यों है फायदेमंद

Kalonji Methi Oil For Grey Hair: सफेद बालों की समस्या से लोग अक्सर परेशान रहते हैं और इसके लिए अलग-अलग प्रकार के उपायों को ट्राई करते हैं। ऐसे में मेथी और कलौंजी के बीजों से बना तेल कैसे मददगार हो सकता है। जानते हैं एक्सपर्ट से।

Kalonji Methi Oil For Grey Hair: सफेद बालों की समस्या आजकल आम होती जा रही है। हर दूसरा इंसान, कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या से परेशान है। ऐसे में हर बार इस पर बहुत ज्यादा पैसे खर्च करना सही नहीं है। महंगे हेयर प्रोडक्ट्स की जगह अगर आप कुछ नेचुरल उपायों की मदद लें तो इस समस्या से पार पा सकते हैं। ऐसे में मेथी और कलौंजी का इस्तेमाल सफेद बालों की समस्याओं को कैसे कम कर सकता है और क्या ये सच में मददगार है? इस बारे में हमने डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से बात की।
साथ ही जानेंगे कि सफेद बालों के लिए मेथी और कलौंजी का तेल कैसे बनाएं और इसके फायदे।

सफेद बालों के लिए कितना कारगर है मेथी और कलौंजी का तेल?

इस सवाल पर डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि मेथी और कलौंजी का तेल सफेद बालों की समस्या में कुछ हद तक मददगार हो सकता है। हां, अचानक से ये आपके बालों को काला नहीं करेगा लेकिन इससे आपके बालों की रंगत में काफी बदलाव आ सकता है जैसे बात मेथी के बीजों की करें तो इसमें पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है जो कि बालों के नेचुरल रंगत को बनाए रखने में मदद करता है। 

बात कलौंजी की करें तो इसका थाइमोक्विनोन नामक एंटीऑक्सीडेंट, जरूरी फैटी एसिड और खनिज प्रदान करके समय से पहले बालों के सफेद होने को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जो बालों के रोम को पोषण देते हैं और बालों की रंगत बनाए रखने में मदद करते हैं। जब आप इन दोनों को एक साथ मिलाकर अपने बालों के लिए प्रयोग करते हैं तो कई फायदे पा सकते हैं।

01 (34)

इसे भी पढ़ें: कम उम्र में सफेद बालों की समस्या: क्या यह जेनेटिक होता है? जानें दोनों में कनेक्शन

सफेद बालों के लिए क्यों फायदेमंद है मेथी और कलौंजी का तेल?

सफेद बालों के लिए मेथी और कलौंजी दोनों ही कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और दोनों मिलकर बालों की बनावट को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं जैसे

1. कम उम्र में बालों को सफेद होने से रोकता है

मेथी विटामिन C और बीटा-कैरोटीन से भरपूर है और ये फ्री-रेडिकल्स से लड़ती है, जो बालों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और बालों को समय से पहले सफेद करते हैं। इतना ही नहीं, कलौंजी के बीज में मिलने वाला थाइमोक्विनोन (thymoquinone) स्कैलप को हेल्दी रखने के साथ बालों तक जरूरी फैटी एसिड और मिनरल्स पहुंचाने में मददगार है जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और सफेद बालों की समस्या में कमी आती है।

2. बालों की रंगत बनाए रखने में मददगार

के जरूरी फैटी एसिड और मिनरल्स, बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और स्कैल्प की सेहत को बनाए रखते हैं। मेथी आयरन, प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर होने के कारण, यह बालों की जड़ों को पोषण देती है और स्कैल्प की सेहत को बेहतर बनाती है। कलौंजी के काले-काले बीज एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हैं जो कि बालों को डैमेज से बचाए रखने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देते हैं जिससे बालों को अंदर से पोषण मिलता है और बालों की रंगत बनी रहती है।

Journal of Tropical Medicine में प्रकाशिक इस शोध में बताया गया है कि कलौंजी (Nigella sativa) का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल और ब्यूटी प्रोडक्ट्स (cosmetics) में बहुत लाभदायक है। ये स्कैल्प को साफ रखने के साथ बालों को नरिश करता है जिससे जड़ों से बाल हेल्दी रहते हैं, इन्हें पोषण पहुंचता है और बालों की रंगत बरकरार रहती है।

इसे भी पढ़ें: सफेद बालों को रोकने के लिए कौन से विटामिन जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें

सफेद बालों के लिए कैसे इस्तेमाल करें मेथी और कलौंजी का तेल?

डॉ. चंचल शरर्मा कहती हैं कि सफेद बालों के लिए आप इस तेल को सीधेतौर पर बालों में लगा सकते हैं। आप ये काम हफ्ते में दो दिन करें जिससे आपको बेहतर रिजल्ट्स मिलेंगे। इसके अलावा आप सफेद बालों की समस्या के लिए

  • -मेथी और कलौंजी के बीजों को पीसकर अपने स्कैल्प और बालों में लगा सकते हैं। ये हेयर पैक आपके बालों की रंगत लंबे समय तक बनाए रखने में मददगार है।
  • -मेथी और कलौंजी को भिगोकर सुबह खाली पेट ले सकते हैं जो कि बालों की सेहत के लिए फायदेमंद है।
  • -मेथी और कलौंजी को उबालकर इसका पानी लगाएं। ये तरीका भी बालों के लिए कारगर है। आपको बस करना ये है कि मेथी और कलौंजी के बीजों को कुछ देर पानी में उबालना है और इसे छानकर इस पानी को बालों में लगाना है। इससे बालों की रंगत लंबे समय तक खूबसूरत बनी रहती है।

हालांकि, सफेद बालों की समस्या के लिए आप इन दोनों के पानी को भी मेहंदी में मिलाकर भी लगा सकते हैं जिससे सफेद बालों को कलर करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष:

डॉ. चंचल शर्मा का सुझाव है कि सफेद बालों के लिए इस नेचुरल उपाय की मदद लेना सही है लेकिन आपको सबसे ज्यादा मेहनत अपनी सही डाइट और लाइफस्टाइल पर करना चाहिए जो कि इस समस्या का मुख्य कारण हैं। आपको प्रोटीन से भरपूर हेल्दी डाइट लेनी चाहिए और अच्छी नींद लेनी चाहिए। इसके अलावा स्ट्रेस मैनेज करें और हार्मोनल हेल्थ सही रखें क्योंकि इन कारणों से भी आपके बाल समय से पहले सफेद हो सकते हैं।

Image credit: freepik

FAQ

  • बाल सफेद होना किसकी कमी से होता है?

    बालों का सफेद होना विटामिन विटामिन डी, विटामिन बी12 और आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा नींद की कमी से भी आपको ये दिक्कत हो सकती है।
  • कम उम्र में सफेद बाल हो तो क्या करना चाहिए?

    कम उम्र में सफेद बाल की समस्या परेशान करे तो आपको सबसे पहले डॉक्टर से पूछकर बायोटिन लेना चाहिए। इसके अलावा डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स को शामिल करें।

Read Next

बालों के लिए आंवला खाना ज्यादा फायदेमंद है या लगाना? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 07, 2026 13:26 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content