Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay Singhal , Dermatologist

कम उम्र में सफेद बालों की समस्या: क्या यह जेनेटिक होता है? जानें दोनों में कनेक्शन

कम उम्र में बालों का सफेद होना जेनेटिक कारणों से हो सकता है। हालांकि, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, पोषण की कमी, स्ट्रेस और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी इस समस्या को बढ़ा सकती हैं।

बढ़ती उम्र के साथ बालों के सफेद होने की प्रक्रिया आम है, लेकिन आज के समय में बहुत से लोग कम उम्र में भी बालों के सफेद होने की समस्या से परेशान रहते हैं। यह समस्या लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं कारणों से हो सकती है, लेकिन क्या इसका कारण जेनेटिक्स हो सकते हैं? आइए इस बारे में दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट डर्मेटोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विजय सिंघल से जानें।

क्या कम उम्र में जेनेटिक्स के कारण बाल सफेद होते हैं?

डॉ. विजय सिंघल के अनुसार, "हां, कम उम्र में बाल सफेद होने की सबसे बड़ी वजह जेनेटिक्स यानी परिवार से मिले गुण हो सकते हैं। अगर माता-पिता या परिवार के लोगों के बाल जल्दी सफेद हुए हैं, तो आपके साथ भी ऐसा हो सकता है, लेकिन ध्यान रहे यह अकेला कारण नहीं है।"

साल 2019 में Open Access Macedonian Journal of Medical Sciences में प्रकाशित स्टडी के अनुसा, कम उम्र के यंग लोगों में बालों के समय से पहले सफेद होने (Premature Hair Graying - PHG) का रिस्क फैक्टर उनके परिवार का इतिहास और किस उम्र में बाल सफेद होने शुरू हुए हैं, ये होते है।

इसे भी पढ़ें: सफेद बालों को रोकने के लिए कौन से विटामिन जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें

can genetics cause premature graying of hair  1 (4)

बालों का रंग काला कैसे होता है?

डॉ. विजय सिंघल के अनुसार, बालों का नेचुरल रंग मेलेनिन (Melanin) नामक पिगमेंट से तय होता है। यह मेलेनिन बालों की जड़ों में मौजूद सेल्स के द्वारा बनाया जाता है। जब बालों में मेलेनिन का उत्पादन कम होने लगता है या बंद हो जाता है, तो लोगों को बालों के सफेद होने की समस्या हो सकती है। बढ़ती उम्र के साथ यह समस्या आम है, लेकिन कम उम्र में इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें जेनेटिक्स भी हैं।

साल 2024 में Indian Dermatology Online Journal में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बालों की जड़ों में नुकसान पहुंचाता है, जिससे बालों को काला रंग देने वाले सेल्स (मेलेनोसाइट्स) खराब हो जाते हैं और बालों में रंग (मेलेनिन) बनना रुक जाता है और बाल सफेद होने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: सिर में गंदगी जमा (Scalp Buildup) क्यों हो जाती है? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें कारण और इलाज

बालों के सफेद होने के अन्य कारण

साल 2024 में Indian Dermatology Online Journal में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, बालों के सफेद होने की समस्या के यूवी किरणें, दवाइयां, स्मोकिंग, पोषण की कमी, लंबे समय तक अल्कोहल पीने, कोई पुरानी या गंभीर बीमारी होने, आलस भरी लाइफस्टाइल, फिजिकल एक्टिविटीज न करने और स्ट्रेस जैसे कई बाहरी कारण इस समस्या को बढ़ा सकते हैं, इनके कारण बालों के कमजोर होने और झड़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

डॉ. विजय सिंघल का कहना है, जेनेटिक्स के अलावा बालों के सफेद होने की समस्या कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में बालों को स्वस्थ रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखना भी जरूर हो जाता है। जैसे -

  • पोषक तत्वों की कमी
  • थायराइड हार्मोन के असंतुलित होने
  • कोर्टिसोल या अन्य हार्मोन्स के असंतुलित होने
  • स्ट्रेस में रहने
  • स्मोकिंग करने
  • अनहेल्दी लाइफस्टाइल
  • ज्यादा जंक फूड खाने
  • ऑटोइम्यून डिजीज या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानीयां

स्वास्थ्य से जुड़ी इन सभी समस्याओं या आदतों के कारण भी लोगों को बालों के सफेद होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी होता है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

अगर कम उम्र में अचानक से बाल सफेद होने लगें और यह समस्या तेजी से बढ़ने लगती है या इसके साथ बाल तेजी से झड़ते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बालों के सफेद होने की समस्या किन कारणों से हैं। अगर यह समस्या जेनेटिक्स के अलावा, अन्य कारणों से हो रही है, तो समय रहते इस समस्या से राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है।

निष्कर्ष

कम उम्र में बालों के झड़ने की समस्या जेनेटिक कारणों से हो सकती है। इसके कारण बालों के सफेद होने के साथ-साथ बालों के झड़ने और कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, हार्मोनल असंतुलन, बीमारियों और कई अन्य बाहरी कारणों से भी बालों के सफेद होने की समस्या को बढ़ावा मिल सकता है। ऐसे में ध्यान रहे, कम उम्र में बालों तेजी से सफेद होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि इनके सही कारणों का पता लगाया जा सके। इसके अलावा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए हेल्दी लाफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें, जिससे बालों का स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बाल सफेद होना किसकी कमी से होता है?

    शरीर में विटामिन बी12, विटामिन डी, जिंक और आयरन की कमी के कराण बालों के सफेद होने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, बालों की जड़ों में मेलेनिन पिगमेंट का उत्पादन कम होने का कारण भी बालों के सफेद होने की समस्या होती है।
  • सफेद बाल रोकने के लिए क्या खाना चाहिए?

    सफेद बालों को रोकने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों, नट्स, काले तिल, खट्टे फल, अंडे, आंवला और प्रोटीन युक्त दालों को डाइट में शामिल करें। 

Read Next

बिना रैश या लाल चकत्तों के त्वचा में खुजली क्यों होती है? जानें इसके 5 मुख्य कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 22, 2026 12:50 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Vijay Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content